Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा : 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला

बांदा : 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव उसी के घर में पड़ा मिला। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि लड़की के परिवार के लोग घटना के समय खेत पर गए थे। घर में छोटी बहन और मृतका थे। बाद में छोटी बहन भी पानी लेने घर से बाहर चली गई। इसी बीच घर पर यह घटना हो गई। बताते हैं कि लड़की का शव खून से लथपथ था। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या क्यों की गई। इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। ये भी पढ़ें : दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया   ...
Banda News : बीडीए सचिव व दो इंजीनियर समेत 4 पर SC/ST का मुकदमा

Banda News : बीडीए सचिव व दो इंजीनियर समेत 4 पर SC/ST का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अधिवक्ता के साथ बदसलूकी, मारपीट मामले में बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव और दो इंजीनियरों समेत चार के खिलाफ मुकदमा हुआ है। मामले में चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। पीड़ित अधिवक्ता रविभूषण वर्मा की तहरीर पर यह मुकदमा हुआ है। यह है पूरा मामला वादी का कहना था कि बीती 26 मार्च को दोपहर वह अपने अन्य साथी अधिवक्ताओं संग प्राधिकरण कार्यालय सुनवाई में पहुंचे। वहां चार-पांच दलाल पहले से मौजूद थे। उनका आरोप है कि प्राधिकरण सचिव ने जन सूचना देने से मना करते हुए उनके साथ अभद्रता की। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश  साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध पर सचिव ने दलालों को बुलाकर मारपीट कराई। मामले में और भी आरोप लगाए गए थे। कोर्ट के आदेश पर 10 दिन बाद शहर कोतवाली में अ...
बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश

बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दिनों एक वकील और उसके परिवार को पीटकर संगीन धाराओं में जेल भेजने का मामल में मुकदमे के आदेश हुए हैं। विशेष न्यायाधीश नुपुर ने मामले में अधिवक्ता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं। इस मामल में 4 महिला सिपाही भी शामिल हैं। बता दें कि बीते दिनों मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल भी की थी। यह है पूरा मामला बताते चले हैं कि बीती 13 मई को सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में नोटिस तामील कराने गए पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों ने मारपीट की थी। कहा गया था कि पुलिस कर्मी बिना वर्दी गए थे। इसलिए ग्रामीण समझ नहीं पाए। ये भी पढ़ें : बांदा में अधिवक्ता से बर्बरता और गिरफ्तारी पर भड़के वकील, कोर्ट के आदेश पर मेडिकल, FIR को तहरीर  पुलिस ने अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव और उनकी पत...
बांदा : कानपुर के एमआर ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया

बांदा : कानपुर के एमआर ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर देहात के रहने वाले एक युवक ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक मेडिकल रिप्रिजेंटेटिव (MR) था। इस समय एक कंपनी के लिए बांदा में रहकर काम कर रहा था। घटना कटरा मोहल्ले की है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में मृतक के परिजनों की ओर से बांदा में रहने वाली एक युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। कानपुर देहात का रहने वाला था युवक बताया जाता है कि हिमालया कंपनी में एमआर प्रखर मिश्रा (26) पुत्र रामनाथ मिश्र (भोगनीपुर, कानपुर देहात) बांदा के कटरा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता था। आज सुबह इसी कमरे में उसने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोगों का ध्यान उधर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने...
दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया

दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कटरा मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले कानपुर देहात के एमआर ने गोली मारकर जान दे दी। घटना इस तरह हुई कि हर कोई चौंक गया। दरअसल, कानपुर देहात के भोगनीपुर के रहने वाले रमानाथ मिश्रा का बेटा प्रखर मिश्रा (26) एक दवा कंपनी में एमआर था। वह बांदा के कटरा मोहल्ले में रस्तोगी गली में किराए पर रह रहा था। फेसबुक पर लिखा था सुसाइड का पोस्ट बीती रात उसने फेसबुक पर पोस्ट डाली कि वह सुसाइड करने जा रहा है। पोस्ट देखने के बाद उसके दोस्तों व परिचितों ने यूपी-112 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। दो सुसाइड नोट, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार प्रखर को बाहर आने के लिए पुकारा। लेकिन प्रखर ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस कुछ समझ पाती, इससे पहले ही गोली चलने की आवाज आई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और भीत...
पीलीभीत में पुलिस ने एक और गैंगस्टर पर चलाया कानून का डंडा, संपत्ति कुर्क

पीलीभीत में पुलिस ने एक और गैंगस्टर पर चलाया कानून का डंडा, संपत्ति कुर्क

Uncategorized
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : पीलीभीत में पुलिस ने फिर एक गैंगस्टर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्त बलविंदर उर्फ विंदर पुत्र पिछौर उर्फ पेशावर सिंह की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है। बलविंदर सिंह पीलीभीत के जमलापुर तिलसंडा गांव का रहने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक (पीलीभीत) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर तथा थाना अध्यक्ष बिलसंडा समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। अफसरों की मौजूदगी में अपराधी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अपराधी की 16 लाख से ज्यादा से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी कुछ और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। बताते चलें कि पीलीभीत पुलिस बीते कई दिनों से कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ...
बिजनौर की जेल में गूंजा सुंदरकांड, बंदियों ने लगाए जयकारे

बिजनौर की जेल में गूंजा सुंदरकांड, बंदियों ने लगाए जयकारे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : आज शनिवार को जिला कारागार बिजनौर में हमेशा की तरह बंदियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। ऐसा हर शनिवार को बिजनौर जेल में होता है। दरअसल, यह जेल प्रशासन की एक पहल है जिसके जरिए बंदियों को बुराई के रास्ते से हटाकर मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते करीब ढाई साल से हर शनिवार को इसी तरह बंदी सुंदरकांड का पाठ करते आ रहे हैं। इस काम में जेल प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। ये भी पढ़ें : गाजियाबाद में एनकाउंटर : दो बमदाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल  ...
बांदा DM और SP ने सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश

बांदा DM और SP ने सुनीं समस्याएं, अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गिरवां थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर गिरवां थाना प्रभारी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री पटेल ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर को देखा। साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी देखी। इस दौरान कुल 13 मामले सामने आए। गिरवा में दोनों उच्चाधिकारी रहे मौजूद जिलाधिकारी ने मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि जो भी शिकायतें आएं उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। ये भी पढ़ें : बांदा : कानपुर के एमआर ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया थाने में आने वाले फरियादियों क...
कानपुर : ‘हार्टफुलनेस ध्यान योग पद्धति से निद्रा चक्र में सुधार संभव’

कानपुर : ‘हार्टफुलनेस ध्यान योग पद्धति से निद्रा चक्र में सुधार संभव’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : हार्टफुलनेस ध्यान योग पद्धति ह्रदय आधारित चार योग प्रैक्टिस पर आधारित रहती है। पहली रिलैक्सेशन तकनीक है जिससे हम शरीर का शिथिलीकरण होता है। नियमित ध्यान से खुद को केंद्रित करना सीखते हैं। क्लीनिंग और निर्मलीकरण से परेशान या उत्तेजित होने वाले विचारों से मुक्त रहते हैं। निद्रा चक्र में सुधार आता है। प्रार्थना हमें ईष्ट से जोड़े रखती है। सीएसए ग्राउंड में सहज ध्यान योग केंद्र का 22वां वार्षिक समारोह इन चारों की प्रैक्टिस करना जरूरी है। ये बातें सीएसए ग्राउंड में सहज मार्ग (हार्टफुलनेश) योग व ध्यान पद्धति संस्थान के सदस्यों ने कहीं। सीएसए में सहज ध्यान योग केंद्र का 22वां वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान विमलेश अवस्थी, प्रशिक्षक विश्वनाथ निगम, डा. वीएन त्रिपाठी, डा. केके त्रिपाठी, एएन मुखर्जी (दादा), एनके चतुर्वेदी, एके पांडया, शालिनी श्रीवास्तव, बीएम मेहरोत्रा, अम...
लखनऊ : आज हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान..

लखनऊ : आज हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही राज्‍यसभा के उम्‍मीदवारों की सूची भी आज सामने आ सकती है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज होना लगभग तय है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है। या फिर कोई दलित भी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इन नेताओं के नामों को लेकर चर्चा दरअसल, 29 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे पहले ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नेताओं के नाम चल रहे हैं उनमें पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा अगली कतार में है।...