Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रख किया पूजन

Banda : Suhagins worshiped by keeping fast of Vat Savitri

समरनीति न्यूज, बांदा : आज जिले में सोमवती अमावस्या के शुभ संयोग में वट सावित्री व्रत रखते हुए पूजन किया गया। बड़ी संख्या में जिलेभर में महिलाओं ने व्रत किया। वट सावित्री का व्रत रखने के साथ ही बरगद के वृक्ष की पूजा की। बताते हैं कि इस साल यह तिथि काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि कई वर्षों बाद 30 मई को सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बना है। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। शहर के प्राचीन वट वृक्षों पर पूजा के लिए महिलाओं की लंबी कतार देखी गई।

ये भी पढ़ें : बांदा : 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला 

ये भी पढ़ें : दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया