Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। डीआईजी दीपक कुमार को प्लेटिनम पदक से सम्मानित किया गया है। परिक्षेत्रीय कार्यलय में डीआईजी दीपक कुमार ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। प्लैटिनम पदक से सम्मानित हुए DIG दीपक कुमार इस मौके पर डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत और लगन से काम करने व कर्तव्य निर्वहन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि डीआईजी दीपक कुमार सन 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा उनको बुंदे...
बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने सुबह 10 बजे सोसाइटी भवन में गणतंत्र दिवस मनाया और तिरंगा फहराया। इसके साथ ही शहीदों को नमन किया। पूर्व सचिव डा. शरद चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ध्वज को सलामी दी गई। सचि वबाबूलाल गुप्त ने संविधानकी शपथ दिलाई गई। पूर्व सचिव डा. संतोष मसुरहा ने नेकी के बरामदे का उद्घाटन किया। इस मौके पर अशोक गुप्ता और वंदना गुप्ता, शिवपूजन गुप्त, महमूद हुसैन खां, प्रशांत शर्मा, संजय ओमर, भुवनेंद्र रावत, मइयादीन सोनी आदि मौजूद रहे। नेत्र शिविर का आयोजन बांदा। रेडक्रास भवन में डा. एसपी गुप्ता की व्यवस्था में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ डा. संतोष कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया। इस मौके पर 105 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया और 20 मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रतयारोपण के लिए चयनित किया गया। सांस्क...
बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन केंद्र एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर 71वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकरण वर्मा, आहरण एवं वितरण अधिकारी दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही नए भारत निर्माण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि ने नए भारत निर्माण में सहयोग की अपील की आकाशवाणी एफएम केंद्र (बांदा) के सहायक अभियंता आरके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्य में पूरी इमानदारी और निष्ठा भी देशभक्त का ही एक रूप है। सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी ने सभी से अपेक्षा की, कि सब मिलकर दूरदर्शन और आकाशवाणी को पुनः उसकी खोई प...
लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में 71वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। विधानभवन के सामने हुए परेड आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जवानों से सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। हेलीकाप्टर से परेड पर बरसाए फूल इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहवर्धन किया। परेड पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। सेना के शक्ति प्रदर्शन ने वहां बैठे लोगों को खूब रोमांचित किया। लोगों ने राष्ट्रगान किया। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे भी लगाए। राज्यपालन आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पावन पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमें शहीदों के बलिदान को याद दिलाता है। देश के प्रति एकता और समर्पण...
उन्नावः गणतंत्र दिवस पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने किया ध्वजारोहण, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

उन्नावः गणतंत्र दिवस पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने किया ध्वजारोहण, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः 71वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड नवाबगंज मुख्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व जिला विकास अधिकारी/खंड विकास अधिकारी राम उजागिरी द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ब्लाक परिसर में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए ब्लाक प्रमुख व अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। साथ ही वहीं ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ-साथ कर्मचारियों को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई। कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, सड़कों का लोकार्पण इसके बाद ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने कई स्कूलों व अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस क्रम में विकासखंड के ग्राम पंचायत अमरेथा के मजरा जालिम खेड़ा में ध्वजारोहण किया। सात ही ग्राम विकास वासियों को क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन करते हुए लोगों को समर्पित...
फिल्म मलंग (MALANG) में बोल्ड कैरेक्टर को लेकर एक्ट्रेस एली अवराम सुर्खियों में… 

फिल्म मलंग (MALANG) में बोल्ड कैरेक्टर को लेकर एक्ट्रेस एली अवराम सुर्खियों में… 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म मलंग में अपने बेहद बोल्ड कैरेक्टर को लेकर खूबसूरत एक्ट्रेस एली अवराम इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी आने वाली फिल्म मलंग काफी चर्चा में है। वह इस फिल्म में काफी बोल्ड भूमिका में नजर आएंगी। खुद सोशल मीडिया पर वायरल की हॅाट फोटो खुद के इसी बोल्ड लुक की फोटो वह इन दिनों लगातार सोशल मीडिया शेयर कर रही हैं। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोल्डनेस की काफी सीमाएं उन्होंने पार कर दी हैं। फिल्म के लिए बालों को दिया गया है अलग रंग इन फोटो में देखा जा रहा है कि एली अवराम ने अपने बालों को अलग रंग दिया है। वहीं शरीर पर कई सेक्सी टैटू भी बनवाएं हैं जो फोटो में साफ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस एली का बिल्कुल अलग लुक इन फोटो में एली का बदला हुआ लुक साफ दिखाई दे रहा है। बात यहीं खत्म नहीं हो रही, एली ने शरीर पर टैटू ही नहीं बनवाए हैं, बल्कि...
लावारिस लाशों के वारिस मोहम्मद शरीफ को पद्मश्री, पीएम मोदी को बताया फरिश्ता

लावारिस लाशों के वारिस मोहम्मद शरीफ को पद्मश्री, पीएम मोदी को बताया फरिश्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/अयोध्याः भगवान राम की नगरी अयोध्या के रहने वाले एक ऐसे शख्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पद्मश्री दिया है जो बीते कई वर्षों से लावारिस लाशों के वारिस की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए हुए हैं। यह शख्स हैं रामनगरी के मोहम्मद शरीफ। गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री पाने वाले लोगों की सूची में मोहम्मद शरीफ का भी नाम शामिल हैं। इस सम्मान से शरीफ बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि 'मोदी सरकार ने मेरी सेवाओं की कद्र करते हुए यह सम्मान दिया है।' शरीफ आगे कहते हैं कि 'मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सम्मान का फैसला किया है।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया फरिश्ता दरअसल, लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले समाजसेवी मोहम्मद शरीफ ने कहा कि वह चाहते हैं कि मोदी सरकार हमेशा सत्ता में बनी रही। साथ ही जनहित की योजनाओं को बढ़ाएं। वहीं मोहम्मद शरीफ ने पद्मश्री सम्मान के लिए...
महोबा में गणतंत्र दिवस की परेड में राइफल से अचानक गोली चली

महोबा में गणतंत्र दिवस की परेड में राइफल से अचानक गोली चली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः बुंदेलखंड के महोबा जिले में आज रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन्स में परेड के दौरान अचानक सिपाही की राइफल से गोली चल गई। हालांकि, राइफल की नाल खाली मैदान की ओर थी, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद आनन-फानन में परेड में शामिल सिपाहियों की राइफलें जमा करा ली गईं। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। एएसपी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है। खाली मैदान की दिशा में गोली चलने से टला हादसा बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस लाइन में 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड चल रही थी। परेड देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद थी। इस मौके पर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद उनके द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसी दौरान जवानों ने तिरंगे को राइफलों से फायरिंग कर सलामी भी दी गई। जब परेड अ...
कानपुरः 11 साल बाद सीओडी पुल की दूसरी लेन भी चालू

कानपुरः 11 साल बाद सीओडी पुल की दूसरी लेन भी चालू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब कानपुर शहर का सीओडी पुल पूरी तरह चालू हो गया। देश में 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुल की दोनों लेन पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने फीता काटते हुए किया। इतना ही नहीं पुल की दूसरी लेन पर मंत्री ने इस मौके पर खुद ई-रिक्शा भी चलाया। वर्ष 2009 से शुरू हुआ था निर्माण बताते चलें कि वर्ष 2009 में यह सीओडी पुल बनना शुरू हुआ तो जैसे बीरबल की खिचड़ी बन गया। लोगों की उम्मीदें टूट सी गईं। भारी जाम और अधूरे निर्माण कार्य की धूल-धक्कड़ के बीच होकर गुजरना पड़ता था। आए दिन यहां जाम की समस्या रहती थी। 71 गणतंत्र दिवस पर मंत्री ने काटा फीता लगभग 11 साल बाद आज इस पुल की दोनों लेन चालू हुईं। बताते हैं कि पुल निर्माणी संस्था बिश्वा इंफ्राटेक कंपनी को गड़बड़ी ...
भगवान कृष्ण की कर्मभूमि मथुरा में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, साधु भेष में थे छिपे

भगवान कृष्ण की कर्मभूमि मथुरा में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, साधु भेष में थे छिपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मथुराः भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से पुलिस ने दो साधु भेषधारी बांग्लादेशी गिरफ्तार किए हैं। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनको जेल भेज दिया है। दोनों से हुई पूछताछ से संबंधित रिपोर्ट लखनऊ भी भेज दी गई है। बताया जाता है कि दोनों कई वर्षों से यहां रह रहे थे और अपने स्थानीय निवास संबंधित दस्तावेज भी बनवा लिए थे। इनमें से एक 8 साल पहले और दूसरा करीब 7 साल पहले बांग्लादेश से भारत आया था। दोनों ने दिल्ली में फर्जी कागजात पर अपने-अपने आधार कार्ड और वोटर कार्ड तथा पासपोर्ट बनवा लिए थे। पुलिस ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) को भेजी रिपोर्ट इस मामले में मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर को कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत थी कि वृंदावन के इमलीतला के सेवाकुंज मंदिर में दो बांग्लादेशी हैं। खुफिया विभाग ने पड़ताल की तो शिकायत सही...