Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

dig Banda dipak kumar on repuplice day-2020

समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। डीआईजी दीपक कुमार को प्लेटिनम पदक से सम्मानित किया गया है। परिक्षेत्रीय कार्यलय में डीआईजी दीपक कुमार ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई।

dig Banda dipak kumar on repuplice day-2020

प्लैटिनम पदक से सम्मानित हुए DIG दीपक कुमार

इस मौके पर डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत और लगन से काम करने व कर्तव्य निर्वहन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि डीआईजी दीपक कुमार सन 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ेंः बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा

उनको बुंदेलखंड में डकैत उन्मूलन व नागरिकता संशोधन अधिनियम पर परिक्षेत्र के चारों जिलों में शांति और कानून व्यवसथा बनाए रखने में उत्कृष्ट सेवा के लिए वर्ष 2020 में गणतंत्र दिवस पर सरकार ने प्लैटिनम पदक से सम्मानित किया है। पूर्व में भी पुलिस उप महानिरीक्षक को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सन 2012 में राष्ट्रपति द्वारा गैलेन्ट्री अवार्ड से पुरस्कृत किया जा चुका है। डीजीपी द्वारा वर्ष 2016 में गोल्ड पदक व 2017 में सिल्वर पदक से डीआईजी दीपक कुमार सम्मानित किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ में JNU छात्र शरजील ईमाम पर देशद्रोह का मुकदमा, असम को देश से काटने की कर रहा था बातें