Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

कोरोनाः नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह देर रात स्वास्थ्य सेवाएं देखने पहुंचे

कोरोनाः नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह देर रात स्वास्थ्य सेवाएं देखने पहुंचे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोना को लेकर प्रदेशभर में सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उनके नेता भी अपने स्तर से हर संभव कोशिशें जारी रखे हैं। उन्नाव के नवाबगंज विकासखंड के युवा ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह क्षेत्रीय लोगों को जहां कोरोना को लेकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की भी परख रहे हैं। देर रात उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल का भ्रमण किया। साथ ही विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकारी चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवाओं को भी परखा। देर रात मरीजों से भी हालचाल लिया अचानक नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ब्लाक प्रमुख सिंह ने ड्यूटी पर मौजूद डा राजेश कुमार से स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही कुछ मरीजों से भी हालचाल लिया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले कंबल और दूसरी सुविधआओं की स्वच्छता देखी। मरीजों के लिए उपलब...
बांदा में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग उसकी आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। बेटी की मौत से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फतेहपुर से नर्सिंग कर रही थी युवती बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की रहने वाली सपना (26) पत्नी महेश कुशवाहा ने शाम को कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगा ली। कमरे से काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। ये भी पढ़ेंः बांदा में नाना के घर में मिली लड़की की लाश, हड़कंप मचा मृतक महिला के पति का कहना है कि सपना फतेहप...
Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज का योगा वीडियो वायरल

Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज का योगा वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कोरोना के असर ने हर आम और खास आदमी की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। इससे फिल्मी सितारे भी अछूते नहीं हैं। फिल्मी एक्ट्रेस के जिम बंद हो गए हैं तो सभी खुद को अपने-अपने ढंग से फिट रख रहे हैं। इनमें से एक हैं फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज। Fitness के लिए घर में कर रहीं मशक्कत कोरोना के चलते जैकलीन का जिम बंद हो चुका है, ऐसे में वह घर में खुद को फिट रखने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। उन्होंने घर में योगा करते हुए अपना एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। Vidio को मिल रहे हैं जमकर Likes देखते ही देखते लाखों लोग उनका यह वीडियो देख चुके हैं। यह वीडियो उनके आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुआ है। वीडियो वह पुशअप करती हुईं और योगा करती हुईं दिख रही हैं। फिटनेस के साथ Beauty भी दिख रही इस वीडियो में उनकी फिटनेस के साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती को भ...
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं रद्द, 2 अप्रैल तक

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं रद्द, 2 अप्रैल तक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी की मुख्यमंत्री योगी सरकार ने कोरोना के मद्देनजर अहम फैसला किया है। बुंदेलखंड झांसी यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं मंगलवार को रद्द कर दी गई हैं। अब यह परीक्षाएं 2 अप्रैल के बाद होंगी। इस संबंध में संबंधित कालेज और परीक्षा केंद्रों को भी सूचित कर दिया गया है। बांदा के जेएन कालेज के परीक्षा प्रभारी द्वारा इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है। बांदा जेएन कालेज ने जारी की सूचना कालेज के मनोज अस्थाना द्वारा बताया गया है कि सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा परीक्षार्थियों तक इसकी जानकारी पुहंचाई जा रही है। बताते चलें कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी सरकार एहतियातन कदम उठा रही है। इसी क्रम में बुंदेलखंड की झांसी यूनिवर्सिटी समेत अन्य परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। बताया जाता है कि अब 2 अप्रैल तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द हो गई हैं। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी मे...
बड़ी खबरः यूपी में अब 2 अप्रैल तक स्कूल-कालेज बंद, तहसील दिवस-जनता दर्शन पर भी रोक

बड़ी खबरः यूपी में अब 2 अप्रैल तक स्कूल-कालेज बंद, तहसील दिवस-जनता दर्शन पर भी रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट को देखते हुई यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह अलर्ट है। सरकार कोई ऐसी गुंजाइश नहीं रखना चाहती है जिससे इस बीमारी को फैलने का मौका मिले। इसी क्रम में सीएम योगी ने यूपी के स्कूल-कालेजों को 22 मार्च तक बंद कर दिया था। अब सरकार ने नए आदेशों में स्कूल-कालेजों को 2 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने सभी परीक्षाओं को भी 2 अप्रलै तक स्थगित कर दिया है। बताते चलें कि यूपी रेरा ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक सुनवाई स्थगित कर दी है। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले दरअसल, मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में इसका फैसला लिया गया है। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में परीक्षाओं को स्थगित करने का भी आदेश हुआ है। यूपी के सभी पर्यटक स्थलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। फैसला लिया गया है कि पर्यटक स्थल...
अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर

अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बाॅलीवुड फिल्मों के अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज खान दुनिया को अलविदा कह गए। बीती 15 मार्च को उनका निधन हो गया। उनके निधन से बालीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। खलनायक की भूमिका अदा करने वाले इम्तियाज खान कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभा चुके थे। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनसे जुड़ी यादें शेयर कीं। साथ ही उनके परिवार को सांत्वना भी दीं। एक्टर जावेद जाफरी ने इम्तियाज के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया। यादों की बारात में यादगार था रोल इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सीनियर एक्टर इम्तियाज बड़े शानदार एक्टर थे। उनके साथ गैंग फिल्म में काम किया था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू ने भी काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इम्तियाज के साथ अमजद खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक वक्त की बात है। ये भी पढ़ेंः नह...
गोरखपुर-बांदा-महोबा समेत सपा के 9 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित

गोरखपुर-बांदा-महोबा समेत सपा के 9 जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने यूपी में अपने 9 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों समेत युवजन सभा के अध्यक्ष का भी नाम घोषित कर दिया। इस संबंध सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्त्म पटेल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। बताते हैं प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ये घोषणा की है। इस क्रम में चौधरी लौटनराम निषाद सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। बांदा से विजय करन, महोबा से प्राण सिंह वहीं नौ जिलों और महानगरों अध्यक्षों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें एक सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की गई है। घोषित हुए पदाधिकारियों में बुंदेलखंड के बांदा से विजय करन को, महोबा से प्राण सिंह को तथा फतेहपुर से विपिन सिंह और वाराणसी से सुजीत यादव को पार्टी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जौनपुर से लाल बहादुर, गोरखपुर से नगीना साहनी,...
बांदा पुलिसः सुबह बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे को पीटा, शाम को चटकाईं लाठियां, 4 सस्पैंड

बांदा पुलिसः सुबह बीजेपी जिलाध्यक्ष के बेटे को पीटा, शाम को चटकाईं लाठियां, 4 सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के बेटे का थोड़ा आगे वाहन रोकना उसकी पिटाई की वजह बन गया। मौके पर तैनात सिपाहियों ने उनपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। सिपाहियों ने इतना पीटा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के चेहरे में थप्पड़ के निशान उभरे दिखाई दिए। इसके बाद भाजपाइयों में उबाल आ गया। भाजपा नेता सिविल लाइन चौकी पहुंचे। चौकी से कोतवाली तक हुआ धरना-प्रदर्शन वहां चौकी घेरते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने स्थिति संभाली और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सिविल लाइन चौकी के पास हुआ घटनाक्रम शाम 7 बजे तक यह घटनाक्रम चल ही रहा था कि इसी दौरान कोतवाली में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर फिर सिपाहियों ने लाठियां चटका दीं। बताते हैं कि जिस समय सिपाहियों ने लाठियां चलाईं उस वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद अन्य पदाधिकारियों...
औरैया डबल मर्डर में सपा MLC कमलेश पाठक समेत 7 को जेल, गनर सस्पैंड

औरैया डबल मर्डर में सपा MLC कमलेश पाठक समेत 7 को जेल, गनर सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः औरैया जिले में मंदिर के भूमि विवाद में वकील अंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन की हत्या के मामले में आज सोमवार को सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 7 लोगों को जेल भेज दिया गया। सपा एमएलसी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद सातों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। बताते हैं कि पुलिस सातों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से एक रिवाल्वर, एक राइफल और चार तमंचे बरामद किए थे। वारदात के बाद से इलाके में तनावपूर्ण शांति है। वहीं मौके पर दोनों पक्षों के घरों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। गनर की कार्बाइन भी सील, मामले की जांच शुरू हुई साथ ही एमएलसी पाठक के गनर की कार्बाइन को सील कर दिया गया है। गनर को सस्पैंड किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर...
पूल किनारे पानी संग खेलती दिखीं Actress काजल अग्रवाल

पूल किनारे पानी संग खेलती दिखीं Actress काजल अग्रवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और अदालों के सभी कायल हैं। साउथ का सिनेमा हो या हिंदी सिनेमा। हर जगह वह काफी नाम कमा चुकी हैं। सिंघम में की थी जबरदस्त एक्टिंग सिंघम में उनकी एक्टिंग जबरदस्त रही थी। अब काजल इंस्टाग्राम पर अपनी हाल की पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन फोटोज में वह काफी क्यूट के साथ-साथ खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस काजल ने स्प्लैश करते हुए खास फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह काफी क्यूट लग रही हैं। यही वजह है कि उनको काफी लाइक मिल रहे हैं। सिंपल ब्लू आउटफिट में शानदार लुक सिंपल ब्लू आउटफिट में होने के बावजूद काजल बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। फोटोज में काजल पूल के किनारे पानी के साथ खेलते हुए मस्ती कर रही हैं।   उनकी यह मस्ती भरी फोटो...