Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कोरोनाः नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह देर रात स्वास्थ्य सेवाएं देखने पहुंचे

Block head inspected hospital navabganj

समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोना को लेकर प्रदेशभर में सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उनके नेता भी अपने स्तर से हर संभव कोशिशें जारी रखे हैं। उन्नाव के नवाबगंज विकासखंड के युवा ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह क्षेत्रीय लोगों को जहां कोरोना को लेकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की भी परख रहे हैं। देर रात उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल का भ्रमण किया। साथ ही विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकारी चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवाओं को भी परखा।

देर रात मरीजों से भी हालचाल लिया

अचानक नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ब्लाक प्रमुख सिंह ने ड्यूटी पर मौजूद डा राजेश कुमार से स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही कुछ मरीजों से भी हालचाल लिया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले कंबल और दूसरी सुविधआओं की स्वच्छता देखी। मरीजों के लिए उपलब्ध दवाओं का रजिस्टर देखा। साथ ही चिकित्सक से मरीजों का पूरा ख्याल रखने को कहा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख को पता चला कि इमरजेंसी सेवा में विकासखंड के ग्राम बहेरिया बुजुर्ग के वृद्ध गौरीशंकर (60) भर्ती हुए हैं। इसपर ब्लाक प्रमुख ने उनका भी हालचाल लिया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ खबर का असर, संत तुलसी स्कूल पर छापा, बीएसए बोले, करेंगे सख्त कार्रवाई

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी में अब 2 अप्रैल तक स्कूल-कालेज बंद, तहसील दिवस-जनता दर्शन पर भी रोक