कोरोनाः नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह देर रात स्वास्थ्य सेवाएं देखने पहुंचे
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोना को लेकर प्रदेशभर में सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उनके नेता भी अपने स्तर से हर संभव कोशिशें जारी रखे हैं। उन्नाव के नवाबगंज विकासखंड के युवा ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह क्षेत्रीय लोगों को जहां कोरोना को लेकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की भी परख रहे हैं। देर रात उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल का भ्रमण किया। साथ ही विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकारी चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवाओं को भी परखा।
देर रात मरीजों से भी हालचाल लिया
अचानक नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ब्लाक प्रमुख सिंह ने ड्यूटी पर मौजूद डा राजेश कुमार से स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही कुछ मरीजों से भी हालचाल लिया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले कंबल और दूसरी सुविधआओं की स्वच्छता देखी। मरीजों के लिए उपलब...