Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा में बड़ी घटनाः युवक ने बाप की बंदूक से खुद को उड़ाया

बांदा में बड़ी घटनाः युवक ने बाप की बंदूक से खुद को उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार शाम शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक युवक ने खुद को पिता की डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना आज दोपहर की है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको गोली की आवाज आने पर घटना के बारे में जानकारी हुई। दौड़कर वहां पहुंचे तो सामने खून से लतपत लड़का पड़ा था। तबतक युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में खुद को गोली मारने का है। पुलिस ने बंदूक जब्त की, छानबीन शुरू बताया जाता है कि शहर के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी पुष्पेंद्र (22) पुत्र राजेंद्र आरख अपने पिता और मां के साथ रामबरन फौजी के मकान में किराए से रहता था। मंगलवार शाम उसने दोनली बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी ...
ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला, 2 पुराने केस भी रिपीट

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला, 2 पुराने केस भी रिपीट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से मंगलवार शाम को एक बड़ी चिंतजानक खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय पर एक कोरोना पाजिटिव केस और मिला है। वहीं दो पुराने कोरोना संक्रमित लोगों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। ऐसे में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। उधर, आज मंगलवार को नया मामला शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले से जुड़ा है। बताते हैं कि कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति नगर पालिकाकर्मी हैं जोकि चित्रकूट जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल बांदा शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे हैं। वहीं यह भी पता चला है कि नगर पालिककर्मी इस वक्त राजा देवी इंटर कालेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रहे थे। सीएमओ डा. संतोष कुमार ने पुष्टि की ऐसे में प्रशासन की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि आखिर क्वारंनटाइन सेंटर में ऐसा कौन सा व्यक्ति है जो जिसके संपर्क में आने पर कर निरीक्षक कोरोना पाजिटिव हुए हैं। इसकी पुष...
लाॅकडाउन 3ः बांदा पुलिस-शराब बिकेगी पर दूध नहीं, प्रशासन अंजान-जनता परेशान

लाॅकडाउन 3ः बांदा पुलिस-शराब बिकेगी पर दूध नहीं, प्रशासन अंजान-जनता परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या 23 हो चुकी है। ऐसे में अगर शहर की स्थिति देखी जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाॅकडाउन का पालन कराने में पुलिस और प्रशासन दोनों ही बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे हैं। शहर में शाम को लोग जीआईसी स्कूल मैदान में इवनिंग वाक करने मिलते हैं तो सड़कों पर गैरजरूरी काम से घूमने वाले भी कम नहीं। इसके बावजूद पुलिस कोतवाली की सख्ती उन लोगों से जुड़ी है जो जनताहित से जुड़ें हैं। कोतवाली पुलिस ने शहर के पाॅश इलाके इंदिरानगर में जरूरी सामान और दूध की दुकानें बंद करा दी गई हैं। दो दिन से पुलिस कर्मियों ने बंद करा रखीं दुकानें दो दिन से इलाके की दुकानें पुलिस नहीं खुलने दे रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि शासन के नियम के अनुसार निर्धारित समयावधि में भी दुकानें नहीं खुलने दी जा रही हैं। काफी रौचक है पूरा मामला ऐसे में आवास विकास और इंदिरा न...
लाॅकडाउन-3ः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य निरंतर जारी

लाॅकडाउन-3ः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य निरंतर जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन-3 में भी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का लंच पैकेट और राशन वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। बहरहाल, इस राशन किट वितरण में कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था काफी अच्छी रही। विधायक बोले, लाॅकडाउन तक जारी रहेगा वितरण इस बारे में विधायक द्विवेदी का कहना है कि उनका यही प्रयास है कि किसी को भी भूखा न सोने दें। इसलिए जितना संभव हो रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को राशन और लंच पैकेट मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनकी टीम भी इस काम में पूरे उत्साह से काम कर रही है। ये भी पढ़ेंः कोरोना लाॅकडाउनः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी की अद्भुत पहल, 1 काॅल पर गरीब तक पहुंचेगा खाना  कहा कि क्षेत्रीय जनता से उनका यही वादा है कि लाकडाउन बढ़ेंगा तो आगे भी वितरण जारी रहे...
लाॅकडाउनः फतेहपुर में हादसा, मां-बेटी की मौत, आटो से महाराष्ट्र से जौनपुर जा रहा था परिवार

लाॅकडाउनः फतेहपुर में हादसा, मां-बेटी की मौत, आटो से महाराष्ट्र से जौनपुर जा रहा था परिवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र से एक परिवार निजी आटो से यूपी के जौनपुर स्थित अपने घर लौटने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में हादसे का शिकार होने पर मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि आटो चला रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से हादसा यह हादसा फतेहपुर क्षेत्र में हाइवे पर कटोहन टोल प्लाजा के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की जिद्द बन गई मौत की वजह बताया जाता है कि यूपी के जौनपुर जिले के थाना सराएं के मोकलपुर के रहने वाले राजन यादव महाराष्ट्र के ठाणे में आटो चलाते हैं। शनिवार शाम राजन यादव की पत्नी संजू यादव (32) ने घर चलने की जिद्द की। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में भीषण अग्निकांडः महिला की जलकर मौत, 47 घर राख-12 घंटे बाद काबू इसपर राजन अपना निजी आटो लेकर भ...
कोमा में पूर्व CM जोगी, डाक्टर सुना रहे पसंदीदा गाने, यह है वजह..

कोमा में पूर्व CM जोगी, डाक्टर सुना रहे पसंदीदा गाने, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः छत्तीगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी इस वक्त कोमा में हैं। उनकी हालत लगातार गंभीर और स्थिर बनी हुई है। ऐसे में डाक्टर वो सारे प्रयास कर रहे हैं जिनके पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के जीवन को बचाया जा सकता है। आज मंगलवार को चौथे दिन लगातार उनकी हालत गंभीर ही बनी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल के डाक्टर उनकी जान बचाने में जुटे हैं। बताया जाता है कि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि श्री जोगी के ब्रेन की एक्टिविटी न के बराबर आ रही है, वह पूरी तरह से कोमा में हैं। कोमा से बाहर लाने की कोशिश कर रहे डाक्टर डाक्टर उनकी जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे तक श्री जोगी की हालत में कोई सुधार नहीं है। डाक्टर उनको कोमा से बाहर लाने के लिए उनके फेवरेट गाने भी उनको सुना रहे हैं। बताया जाता है कि श्रीनारायणा अस्पताल के डायरेक्टर...
बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाकडाउन के बीच पुलिस ने गांजा कारोबार पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताते हैं कि गांजे के साथ पकड़ा गया व्यक्ति शातिर चोर भी है। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज रही है।  मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने दी। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबेरू से गांजा बेचने जाते समय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज रही पुलिस युवक ने अपना नाम संत राम कुशवाहा पुत्र राम शरण निवासी ग्राम आछाह बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस को ने युवक के कब्जे से 1 किलो 95 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर शुक्ला ने बता...
Covid-19: प्रवासियों से फैला कोरोना, यूपी में बस एक जिला बचा

Covid-19: प्रवासियों से फैला कोरोना, यूपी में बस एक जिला बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) ने प्रवासियों के लौटने के बाद तेजी से पैर पसारे हैं। अब पूरे राज्य में सिर्फ चंदौली को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी जिलों में कोरोना पांव पसार चुका है। खास बात यह है कि यूपी में जैसे-जैसे प्रवासी श्रमिक और कामगारों का यूपी में लौटना शुरू हुआ, राज्य के जिलों में कोरोना का विस्तार होता चला गया। स्थिति यह है कि आज चंदौली को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी जिलों में कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं। बलिया-अंबेडकरनगर जिलों में भी पाॅजिटिव केस सोमवार को यूपी के बलिया और अंबेडकरनगर जिलों में भी कोरोना पाजिटिव मरीज मिल गए। कोरोना वायरस यूपी के 74 जिलों में फैल चुका है। सोमवार को यूपी के 75 जिलों में 74 में कोरोना घुस चुका है। 109 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही यूपी में कुल संख्या 3573 हो चुकी है। हाल ही में कोरोना मुक्त जिले घोषित हुए लखीम...
Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के लिए सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। रविवार को पता चला था कि जिले में जो लोग कोरोना पाॅजिटिव (Covid-19) पाए गए थे उनमें एक बांदा के आयुक्त गौरवदयाल का फालोअर यानी कुक है। ऐसे में आयुक्त और उनके परिवार को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सोमवार को आयुक्त और उनके परिवार के सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जिले के सरकारी महकमों और आम लोगों ने भी इस अच्छी खबर पर खुशी जताई है। झांसी से सोमवार शाम आई रिपोर्ट बताया जाता है कि आयुक्त और उनकी पत्नी व बच्चों का सैंपुल जांच के लिए भेजा गया था। यह सैंपुल जांच के लिए झांसी स्थित लैब गया था। इसकी सोमवार शाम को आई रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके साथ ही पूरी सरकार मशीनरी और मंडल के लोगों ने राहत की सांस ली। संबंधित खबर यहां पढ़ेंः बा...
बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी सोशल मीडिया पर लोगों का मदर्स-डे का खुमार पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि अगले ही दिन आज सोमवार को बांदा में एक नवजात बच्चा झाड़ियों में लावारिश हालत में पड़ा मिला। धूप तेज थी, बच्चे बुरी तरह से रोता-बिलखता तड़फ सा रहा था। उसके रोने से ही लोगों का ध्यान गया। आसपास के महिलाओं ने दौड़कर बच्चे को उठाया और पहले गमछे में लपेटा और फिर वहां से बाहर लेकर आईं। गनीमत रही कि कोई जंगली जानवर या कुत्ता आदि तबतक बच्चे के पास नहीं पहुंचा था। इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ, पुलिस की सराहना बहरहाल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम सोमवार दोपहर बाद का है, और बच्चा अतर्रा रोड पर राजाराम बगिया के ...