Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बड़ी खबरः बांदा के पाॅश इलाके में कोरोना पाॅजिटव मिलने से खलबली

बड़ी खबरः बांदा के पाॅश इलाके में कोरोना पाॅजिटव मिलने से खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शहर के पाश इलाके इंदिरा नगर में एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। यह संक्रमित एक पूर्व सैनिक हैं जो बीती 23 जून को बांदा जिला अस्पताल में इलाज को पहुंचे थे। वहां इलाज के बाद वह लखनऊ के कमांड अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी कोरोना जांच हुई और जांच में संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई। पूर्व सैनिक को जांच में निकला कोरोना इस बात की जानकारी आयुक्त गौरव दयाल ने दी। आयुक्त ने बताया कि एहतियात के कदम उठाए जा रहे हैं। बताते हैं कि इंदिरा नगर के एलआईजी ब्लाक में यह पाॅजिटव केस मिला है। इसके साथ ही बांदा जिले में अब कुल 41 कोरोना पाॅजिटिव मामले हो चुके हैं। इनमें से 9 एक्टिव केस हैं और बाकी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसी दौरान आज इंदिरा नगर में मिले मामले ने सभी को चौंका दिया है। बताते चलें कि इंदिरा शहर के पाश इल...
कार्रवाईः कानपुर शेल्टर होम मामले में दो अधिकारी निलंबित

कार्रवाईः कानपुर शेल्टर होम मामले में दो अधिकारी निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः राजकीय बालिका संरक्षण गृह में मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में कई लड़कियां कोरोना संक्रमित और 7 लड़कियां गर्भवती मिली थीं। इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार व शेल्टर होम के सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने शेल्टर होम में कोरोना वायरस पर रोक लगाने के लिए उचित कदम न उठाने को भी कार्रवाई की वजह बताया गया है। सुपरिटेंडेंट मिथलेश पाल भी नपे शेल्टर होम के सुपरिटेंडेंट मिथलेश पाल को भी निलंबित किया गया है। बताते चलें कि मामले के प्रकाश में आने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से स्वरूप नगर थाने में अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था। बताते चलें कि कानपुर के महिला संवासिनी गृह में 7 युवतियों के गर्भवती मिलने और 57 के कोरोना संक्रमित मिलने का मामला सामने आया था। इस मामले में रा...
कानपुर में महिला डाक्टर 4 महीने तक बंधक, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

कानपुर में महिला डाक्टर 4 महीने तक बंधक, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्यार की राह आसान नहीं होती, फिर दूसरी जाति-धर्म में प्यार के अंकुर फूट जाएं तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर की एक महिला डाक्टर के साथ। जी हां, यह महिला डाक्टर दूसरी बिरादरी के लड़के से शादी करना चाहती थीं। परिवार के लोगों को यह बाद इतनी नगवार गुजरी कि 4 महीने तक उनको एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आखिरकार महिला डाक्टर का सब्र टूटा और उन्होंने मेल के जरिए महिला आयोग से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने जाकर उनको मुक्त कराया और लखनऊ भेज दिया। दरअसल, पूरा मामला कानपुर के रावतपुर के आवासी टावर से जुड़ा है। वहां रहने वाली एक महिला डाक्टर को पुलिस ने उनके परिवार से मुक्त कराया है। महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस पहुंची घर महिला डाक्टर का आरोप है कि 18 फरवरी से उनको बंधक बनाया गया था। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर खुद उनको मुक...
Up Board-2020: आज ही अगले कुछ घंटों में इन वेबसाइड पर 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Up Board-2020: आज ही अगले कुछ घंटों में इन वेबसाइड पर 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ जाएगा। इसके साथ ही एक नया इतिहास बन जाएगा। जिसके तहत, पहली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज से जारी न होकर, राजधानी लखनऊ से जारी होगा। खुद यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा लोक भवन से इसे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जारी करेंगे। डिप्टी सीएम 12 बजे रिजल्ट जारी करेंगे, लेकिन आम लोगों को रिजल्ट देखने के लिए डेढ़ घंटे और इंतजार करना होगा। यानि दोपहर डेढ़ बजे वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। ये वेबसाइड www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresult.nic.in और upmsp.nic.in हैं।  51 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का रिजल्ट इस दौरान हाईस्कूल के 30,24,480 और इंटरमीडिएट के 27,72,656 परीक्षार्थियों के भविष्य का फैसला होगा। हालांकि, बोर्ड परीक्षा का परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी रहे...
अपडेटः दुस्साहसः बांदा में खदानों से खुलेआम बालू ओवरलोडिंग, न सरकार का डर-न नियमों की परवाह

अपडेटः दुस्साहसः बांदा में खदानों से खुलेआम बालू ओवरलोडिंग, न सरकार का डर-न नियमों की परवाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समनीति न्यूज, बांदाः अभी 24 घंटे पहले ही लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने बांदा में छापा मारकर थाने के पास सड़क पर अवैध वसूली के बैरियर से आठ लोगों को पकड़ा। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में ओवरलोडिंग का सिंडीकेट कितना हावी है और कितना दुस्साहसी भी। इस सिंडीकेट में शामिल माफियाओं को न सरकार का डर है और न ही पुलिस का। हालांकि, यह कहना गलत होगा कि बिना बड़ी शह के यह सब हो रहा था। दरअसल, जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। कुछ खदान संचालकों पर प्रशासन की सख्ती भी बेअसर साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर ओवरलोडिंग आए दिन हादसे का कारण बन रही है। ऐसे में काल बनकर दौड़ते ओवरलोड बालू ट्रक लोगों की जान ले रहे हैं।   इन खदानों पर हालात बदतर, ओवरलोडिंग आम बात जिले की बालू खदानों पर अवैध खनन यानि नियम विरुद्ध मशीनों से खुदाई इस वक्त तेज हो गई है। इसकी वजह बार...
बांदा में लखनऊ की टीम का छापा, खनिज बैरियर पर अवैध वसूली करते 8 गिरफ्तार, लाखों बरामद  

बांदा में लखनऊ की टीम का छापा, खनिज बैरियर पर अवैध वसूली करते 8 गिरफ्तार, लाखों बरामद  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खनिज और आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने जिले में अवैध रूप चलाए जा रहे खनिज विभाग द्वारा वसूली के बैरियर पर छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके से 8 लोगों को वसूली करते पकड़ा। इतना ही नहीं, मौके से छह लाख से ज्यादा रुपए, 8 मोबाइल, बोलेरो जीप आदि सामान बरामद किया। इस अभियान की सफलता की एक वजह यह भी रही कि संबंधित चिल्ला थाना पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। क्योंकि टीम को एहसास था कि थाना पुलिस को पहले से सूचना दी तो पहले ही सबकुछ हटा दिया जाएगा। 6 लाख 10 हजार, 8 मोबाइल, गाड़ी बरामद अब टीम ने अभियुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को चिल्ला पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपियों में खनिज विभाग के बाबू से लेकर चतुर्थ...
कानपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागीं दो लड़कियां, कुछ घंटे बाद ही..

कानपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागीं दो लड़कियां, कुछ घंटे बाद ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः महानगर में बने राजकीय बालिका संरक्षण गृह का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में वहां की 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। आज गुरुवार को फिर इस मामले ने तूल पकड़ा है। दरअसल, इनमें से दो लड़कियां क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकली हैं। गुरुवार सुबह भागीं इन लड़कियों को शाम होने से पहले ही पुलिस ने कानपुर शहर के सीसामऊ से पकड़ लिया। बाद में इनको दोबारा क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया। लेकिन इसके साथ ही मामला सुर्खियों में छा गया। बताते चलें कि बीते दिनों बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही हल्कों में हड़कंप मच गया था। इसका खुलासा उस वक्त हुआ था जब स्वरूप नगर में स्थित एक राजकीय बालिका गृह की महिला संक्रमित मिली थीं। कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोबारा पकड़ा इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले लोग...
बांदा की बड़ी खबरः शहर में 69 वर्षीय वृद्ध को कोरोना, लखनऊ में खुलासा 

बांदा की बड़ी खबरः शहर में 69 वर्षीय वृद्ध को कोरोना, लखनऊ में खुलासा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में कालूकुआं इलाके में रहने वाले एक वृद्ध कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। बताते हैं कि उनकी किडनी की बीमारी का इलाज लखनऊ के सहारा हास्पिटल में चल रहा है। वहां उनकी कोरोना की भी जांच हुई। पता चला कि उनको कोरोना है। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ विभाग की टीमों ने कालूकुआं इलाके में एहतियातन कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डाक्टर संतोष कुमार का कहना है कि पाॅजिटिव मरीज के घर के आसपास और इलाके में सेनेटाइजेशन के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। जिले में अब 41 हुए कुल कोरोना पाॅजिटिव गुरुवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल गौरव दयाल ने बताया है कि वृद्ध कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि इलाके को सेनेटाइज कराने की तैयारी...
बांदा भाजयुमो अध्यक्ष अतुल मोहन ने वर्चुअल रैली को लेकर कमर कसी

बांदा भाजयुमो अध्यक्ष अतुल मोहन ने वर्चुअल रैली को लेकर कमर कसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने आज संगठन के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान 27 जून को होने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अतुल मोहन ने पदाधिकारियों को बताया कि 27 जून को शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल रैली में युवाओं से रूबरू होंगी। रैली में 10 हजार युवाओं को जोड़ने की तैयारी उन्होंने युवाओं को निर्देशित किया है कि वर्चुअल रैली में बांदा जिले से कम से कम 10000 से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांदा में आज का युवा भारतीय जनता पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देखता है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में पूरी संरचना पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही फेसबुक, ट्विटर और दूसरे डिजिटल माध्यमों...
बांदा मेडिकल कालेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जल्द शुरू होगी कोरोना जांच, प्रिंसिपल को फटकार

बांदा मेडिकल कालेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जल्द शुरू होगी कोरोना जांच, प्रिंसिपल को फटकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार को बुंदेलखंड के बांदा के राजकीय मेडिकल कालेज के निरीक्षण को पहुंचे यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री खन्ना ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में कोरोना की जांच बांदा मेडिकल कालेज में ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान मंत्री ने मेडिकल कालेज के वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री खन्ना ने मेडिकल कालेज में गंदगी मिलने और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने को लेकर मेडिकल कालजे के प्रिंसिपल डा. मुकेश यादव को फटकार भी लगाई। कहा, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं इस दौरान मंत्री खन्ना ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी या उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषा...