Monday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Update Covdi 19 : बांदा में 1 साल के मासूम समेत 14 और कोरोना पाॅजिटिव

Update Covdi 19 : बांदा में 1 साल के मासूम समेत 14 और कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 1 साल के बच्चे समेत कुल 14 कोरोना संक्रमित मरीज और मिले हैं। बताया जा रहा है कि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 475 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 99 हो गए हैं। उधर, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। संबंधित इलाकों का सेनेटाइजेशन भी कराने की बात कही जा रही है। बताते चलें कि कोरोना जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली सी मची है। स्वास्थ्य विभाग ने उठाए एहतियातन कदम बताया जाता है कि आज जिले में कुल 14 पाजिटिव केस मिले हैं। इनमें 1 साल का बच्चा भी शामिल है। शहर के छावनी, जरैली कोठी, जवाहर नगर, कालूकुआं, शंकर नगर, मर्दननाका आदि मोहल्लों में 8 और जिले के महोखर, जौरही, पलटा, बबेरू, बरगहनी गांव से आधा दर्जन कोरोना मरीज मिल...
रंग लाए विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास, केंद्रीय विद्यालय को जमीन मिली

रंग लाए विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास, केंद्रीय विद्यालय को जमीन मिली

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में केंद्रीय विद्यालय का सपना जल्द साकार होगा। इसे लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास आखिरकार रंग लाए। जल्द ही बुंदेलखंड के हर तबके के लोगों का अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने का सपना साकार होगा। इसके लिए अबतक जमीन ट्रांसफर का मामला फंसा था जो सदर विधायक के प्रयासों से निपट गया है। शासन की ओर से केंद्रीय विद्यालय के लिए बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में 8 एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय खोलने जाने के लिए ट्रांसफर हो गई है। बांदा के लोगों की प्रमुख मांग रहा है केंद्रीय विद्यालय इसका शासनादेश गुरुवार को जारी हुआ। सदर विधायक द्विवेदी ने खुद इसकी जानकारी फोन पर दी। सदर विधायक ने कहा कि शिक्षा सभी का मूलभूत अधिकार है। हर मां-बाप चाहता है कि उसका बच्चा अच्छा पढ़-लिखकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए अच्छा स्कूल होना जरू...
बांदा में दर्दनाक घटना : करंट से बाबा-पोती की मौत से हाहाकार

बांदा में दर्दनाक घटना : करंट से बाबा-पोती की मौत से हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग और उनकी 17 साल की पोती की मौत हो गई। दोनों खेत से भैंस को पकड़ने गए थे। दोनों की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। किसी तरह परिजनों ने गांव वालों की मदद से तार को दोनों से अलग किया। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र की है। खेत से भैंस को वापस लेने गए थे दोनों बताया जाता है कि गुगौली गांव निवासी अशरा (17) पुत्री अली शेर गुरुवार की सुबह भैंस खोल रही थी, इसी बीच भैंस बिदकते हुए नहर के पास पहुंच गई। असरा भैंस को लेने नहर के पास खेतों पर पहुंची। वहां हाईटेंशन विद्युत लाइन के बिजली का सपोर्ट वायर टूटा पड़ा था। बारिश के दौरान उस...
Boldness और Beauty में किसी Actress से कम नहीं ऋतिक की पत्नी  सुजैन खान

Boldness और Beauty में किसी Actress से कम नहीं ऋतिक की पत्नी सुजैन खान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : कंगना रनौत के आरोपों से घिरे बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फेमिली लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। हालांकि, उनकी पत्नी सुजैन खान वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। फिर भी वह बोल्डनेस और फैन फालोइंग के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं हैं। जी हां, सुजैन खान को भले ही किसी फिल्म में आपने न देखा हो, लेकिन वह खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एकाउंट देखते ही पता चलता है कि वह काफी ग्लैमरस और बोल्ड हैं। यही नहीं जहां तक बिजनेस की बात है तो वह अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाती नजर आती हैं। हाल ही में सुजैन खान अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहीं। उनकी फोटोज जमकर वायरल हुईं। हर कोई उनकी तारीफें करता नजर आया। इन फोटोज में सुजैन एक बीच के किनारे हैं और वहां जमकर इंजाय कर रही हैं। वह बि...
UP : यात्रियों से भरी बस हाईजेक करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

UP : यात्रियों से भरी बस हाईजेक करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा में 34 यात्रियों से भरी बस को हाईजेक करने वाला मुख्य आरोपी जैतपुर का प्रदीप गुप्ता पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार किया। हालांकि, इस दौरान उसका एक साथी चित्राहाट क्षेत्र के कचौरा का रहने वाला यतेंद्र यादव इस दौरान भाग निकला। इस मुठभेड़ में सुदर्शन नाम का सिपाही घायल हो गया है। आज सुबह हुई मुठभेड़, एक मौके से भाग बताते चलें कि मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास से मंगलवार रात बदमाशों ने एक यात्रियों से भरी बस को हाईजेक कर लिया था। बुधवार को इसका खुलासा हुआ था। बस कंडक्टर रामविशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। पुलिस जांच में जैतपुर के प्रदीप गुप्ता का नाम सामने आया था। ये भी पढ़े : यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कैैंटर, 4 की मौत-8 घायल सीसीटीवी फुटेज से पुलिस बदमाशों की तलाश में जु...
डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डा. योगिता गौतम हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि एक डाक्टर ही है जिसने डा. योगिता द्वारा उसे ठुकराए जाने पर उसका कत्ल कर दिया। हत्यारोपी डाक्टर बुंदेलखंड के जालौन में तैनात एक मेडिकल अफसर है जिसका नाम डा. विवेक तिवारी है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद इस दरिंदे डाक्टर ने बड़ी ही सादगी के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहले पुलिस को घुमाया, फिर कबूला जुर्म इतना ही नहीं मौत को लेकर आशंकित डाक्टर ने कंफर्म होने के लिए उसपर चाकू से भी प्रहार किया। महिला डाक्टर के सिर पर चाकू मारे। इसके बाद शव को लेकर जाकर आगरा के बमरौली कटरा (डौकी) इलाके से फेंक दिया। सीसीटीवी फुटैज से खुलासा एक वीडियो में डाक्टर विवेक तिवारी यह कहते सुना जा रहा है कि मंगलव...
बड़ी खबर : बांदा में बैंककर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित, कुल 461 संख्या

बड़ी खबर : बांदा में बैंककर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित, कुल 461 संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में बैंक आफ बड़ौदा के एक कर्मचारी और चार महिलाओं समेत कुल 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पाजिटिव केस 461 हो गए हैं। इनमें से 85 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सभी पाजिटिव मिले मरीजों को राजकीय मेडिकल कालेज भेजकर आईसोलेट करा दिया गया है। संबंधित इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। बताते चलें कि जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। लगभग रोज ही कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। कुल संख्या पहुंची 461, एक्टिव केस 85 जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में 12 नए केस मिले हैं। बैंककर्मी के अलावा इंदिरानगर में 1, छावनी इलाके में 2, नरैनी में 2, अलीगंज और शंकर नगर में 1-1, जरैली कोठी ...
बांदा में बढ़ते कोरोना के बीच मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती

बांदा में बढ़ते कोरोना के बीच मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूरे कोरोना काल में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बेफिक्र रहे बांदा के निचले दर्जे के प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को थोड़ी सख्ती दिखाई। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संकट के बीच अधिकारी आज मास्क को लेकर सक्रिय दिखाई दिए। तहसीलदार सदर और मटौंध थाना इंचार्ज ने जिलाधिकारी के निर्देशों पर शहर में चेकिंग की। कम ही सक्रिय दिखाई देते हैं अधिकारी टीम ने शंकर गुरु चौराहे, सब्जीमंडी, सरांय, कैथी बाजार, मनिहारी, कोतवाली रोड आदि जगहों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। लोगों को जागरुक भी किया। इस दौरान लोगों से अपील भी की गई कि किसी भी कीमत पर बिना मास्क घर से न निकलें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में करंट से मासूम भाई-बहन की मौत  कई लोगों को तहसीलदार द्वारा मास्क भी बांटे गए। इस अभिय...
बांदा : ट्रक एसोसिएशन ने उठाई आवाज, बाईपास की धवस्त सड़कों की हो मरम्मत

बांदा : ट्रक एसोसिएशन ने उठाई आवाज, बाईपास की धवस्त सड़कों की हो मरम्मत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा बाईपास की ध्वस्त सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बाईपास सड़कों के मरम्मत और पुनः निर्माण की मांग उठाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकरन सिंह ने बताया कि बांदा बाईपास में कई साल से कोई भी निर्माण व मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। वर्तमान में ज्यादातर सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। आए दिन हादसे और जाम की समस्याएं बढ़ रहीं बड़े-बडे गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन ट्रक पलटने और हादसों का खतरा बना रहता है। कहा कि सड़कों की खराबी के कारण जाम व दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अबतक रात के समय पुराने मार्ग से नोइंट्री खुलने के बाद ट्रकों की आवाजाही होती थी। अब उसे बंद करा दिया गया है। बाईपास से ट्रक निकालने में रोज वाहनों का भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के जयराम सिंह, कल्लू सिंह, रामजी गुप्ता, राम स...
सुशांत केस में पहली बार बोले अक्षय कुमार : ‘सत्य की हमेशा जीत हो’

सुशांत केस में पहली बार बोले अक्षय कुमार : ‘सत्य की हमेशा जीत हो’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बालीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पहली बार बयान दिया है।अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए घटना पर न सिर्फ दुख जताया है, बल्कि आज सुशांत केस की सीबीआई जांच पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी रिएक्ट भी दिया। उन्होंने लिखा है कि सत्य की हमेशा जीत हो। एससी के फैसले पर आया अक्षय का रिएक्ट बता दें कि अब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है कि मामले की जांच सीबीआई करेगी। ऐसे में बालीवुड सेलेब्रिटी और राजनैतिक लोगों के बयान सामने आ रहे हैं। दरअसल,  सुशांत और अक्षय दोनों के ही फैन कहीं न कहीं काफी हैरान थे कि इस मामले में बालीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार अबतक कुछ बोले क्यों नहीं हैं। वरना अक्षय सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। इसी के बीच सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने आज जब अपना फैसला सुनाया तो अक्षय ने भी अ...