Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दीं। सोमवा को दोनों ने महोबा में 3,500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस मौके पर कहा कि वर्ष 2024 से पहले यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी। कहा कि ऐसी सड़कें बना देंगे, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने मंच से की 41 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा केंद्रीय मंत्री ने मंच से यूपी के लिए 41 हजार करोड़ की अन्य सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की। महोबा के पुलिस लाइन स्थित मोदी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के किनारे कोल्ड स्टोर और लॉजिस्टिक पार्क पर जोर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें : Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मु...
बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में बंद माफिया डाॅन मुख्तार के करीबी मददगार एक ठेकेदार को आज बांदा पुलिस ने शहर के बाबूलाल चैराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्तार को जेल में सामान पहुंचाने से लेकर शहर में उसके गुर्गों को ठिकाने दिलाने के मामले में पुलिस इस ठेकेदार और इसके बेटे से पूछताछ कर चुकी है। ठेकेदार के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में पुलिस ने रफीकुस्समद को पकड़ा है। फर्जी ID वाले सिम और 50 हजार की मांगी थी रंगदारी गिरफ्तार हुए ठेकेदार का नाम रफीकुस्समद है, जो शहर के अलीगंज इलाके का रहने वाला है। उसपर आरोप है कि पिस्टल के बल पर उसने एक दुकानदार से 50 हजार रुपए नगदी और फर्जी आईडी वाले दर्जनों एक्टिवेट सिमों की रंगदारी मांगी थी। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ठेकेदार रफीकुस्समद को माफिया मुख्तार अंसारी का काफी करीबी बताया जा रहा है। ये...
बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार..

बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंडलस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में हुआ है। शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक मंसाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक विजयपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आज इस विज्ञान प्रदर्शनी में टॉप 10 मॉडल सलेक्ट किया गया। इन छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। आज जिन टाप-10 माडल को सलेक्ट किए गए। इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार उनमें प्रथम स्थान पर अजिंक्य कुशवाहा सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर, द्वितीय स्थान पर अतुल राजपूत सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर, तृतीय स्थान पर सत्यम चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, अंशिका गुप्ता चौथे नंबर पर जीजीआईसी बांदा रहीं। अब स्टेट लेबल पर करेंगे प्रतिभाग इसी क्रम में अंश गुप्ता पांचवे नंबर पर दिग्वि...
उमेशपाल हत्याकांड में अब बरेली जेल पर गिरी कार्रवाई की गाज, 7 सस्पेंड-दो गिरफ्तार

उमेशपाल हत्याकांड में अब बरेली जेल पर गिरी कार्रवाई की गाज, 7 सस्पेंड-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Umeshpal MurderCase प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से साठगांठ मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बरेली के जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह और पांच जेल सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि जेल अधीक्षक भी इस जांच में दोषी पाए गए हैं। शासन जल्द ही उनके खिलाफ भी एक्शन लेगा। एसआईटी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार उधर, एसआईटी ने जेल वार्डर (सिपाही) समेत दो लोगों को इस मामले में जेल भेज दिया है। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसकी जांच डीआईजी जेल आरएन पांडे को सौंपी गई थी। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : उमेश पाल हत्याकांड का एक बदमाश अरबाज मुठभेड़ में ढेर डीआईजी जेल ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी जेल आनंद कुमार को सौंपी। डीजी के निर्देश प...
अखिलेश का मायावती पर तंज, कहा- BJP कार्यालय से तय होते हैं BSP के टिकट

अखिलेश का मायावती पर तंज, कहा- BJP कार्यालय से तय होते हैं BSP के टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीतापुर से भाजपा के साथ-साथ बसपा पर भी हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को चुनाव हराने के लिए बसपा अब पूरी तरह भाजपा की मदद करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा प्रत्याशियों को टिकट भाजपा कार्यालय में तय होते हैं। वह भी जीतने के लिए नहीं। बीजेपी और बसपा पर बोला हमला दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को महमूदाबाद के पोखरा कला में पूर्व जिपं अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने गए थे। ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम योगी बोले- निकाय चुनाव अप्रैल-मई में कराएंगे, विधायक-सांसद करें तैयारी इस दौरान मीडिया से बातचीत में सपा मुखिया ने यह बातें कहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में भी भाजपा ने बसपा के साथ रणनीति बनाकर हराया। जातीय जनगणना को जरूरी ब...
चित्रकूट : लाइसेंसी बंदूक से बेटी और पत्नी को मारी गोली, यह वजह..

चित्रकूट : लाइसेंसी बंदूक से बेटी और पत्नी को मारी गोली, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में आज एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक पिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी की उसके बायफ्रेंड के साथ रील देखने के बाद लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। दोनों को अस्पताल भी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक को बरामद किया है। आरोपी पिता नंदकिशोर त्रिपाठी की तलाश जारी है। देखते ही देखते बिखर गया परिवार बताया जाता है कि सेमरदहा गांव के नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल में मराचंद्रा गांव में रहा करती थी। बताते हैं कि वहां के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गए। ये भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सन...
बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वाल्मीकि समाज द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय वाल्मीकि सुदर्शन समाज की ओर से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक समरसता समाज के प्रमुख सहयोगी एवं भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने कही यह बात अवस्थी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत गुप्ता ने कहा कि इतना अपार स्नेह-प्रेम और पुत्रवत भाव व सम्मान पाकर वह गौरांवित महसूस कर रहे हैं। कहा कि इसके लिए वाल्मीकि समाज और सामाजिक समरसता क्षेत्र के प्रमुख लोगों को वह धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर नगर पालिका ईओ बुद्ध प्रकाश यादव, हेमंत, संजीव, आयोजक राजेंद्र बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में भीषण हादसे, जीजा-साले समेत चार की मौत ये भी पढ़ें : IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबा...
प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उन्नाव जिले में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में गंगाघाट रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर एक युवक-युवती के शव मिले हैं। बताते हैं कि दोनों शव रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर छमक नाली पुलिया के पास डाउन ट्रैक किनारे पड़े देखे गए। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस और जीआरपी दोनों पहुंचे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस को बाइक और कुछ सामान भी मिला साथ ही मौके से पुलिस को एक मोबाइल फोन और एक बैग भी मिला है। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि बैग में खाने का सामान और कुछ कपड़े हैं। दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि युवक कानपुर के चौबेपुर का रहने वाला राजबहादुर पुत्र कुंज बिहारी है। वहीं युवती कानपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली शिवानी पुत्री सज्जन है। पुलिस का कहना ...
Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
मनोरंजन डेस्क, लखनऊ : Natu Natu Oscar Award 2023 एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर इतिहास रच दिया है। इस गाने को 2023 में ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। बताते चलें कि इस गाने को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था।   इस लिस्ट में कुल 15 गानों को पीछे छोड़ते हुए 'नाटू-नाटू' ने बाजी मार ली। 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर पूरी टीम बेहद खुश है। जूनियर एनटीआर, रामचरण और राजामौली ने 'नाटू-नाटू' के लिए अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के साथ ही एक-दूसरे को गले से लगा लिया। पूरी टीम के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। 'नाटू-नाटू' सॉन्ग चंद्रबोस ने लिखा और फिर एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया। https://samarneetinews.com/bold-actress-nia-sharma-won-trophyin-khatron-ke-khiladi-hot-photoes/ ये भी प...
IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबादले

IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज हमीरपुर, बिजनौर, बरेली और ललितपुर के एसपी समेत 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों से हलचल सी मची है। इससे पहले बीती रात भी 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। साथ ही कई पीपीएस अधिकारी भी बदले गए हैं। बागपत-बस्ती के भी SP बदले तबादलों के इस क्रम में बागपत के एसपी नीरज जादौन को हटाकर अब बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। बीते दिनों गंभीर रूप से बीमार हुए बिजनौर के एसपी रहे दिनेश सिंह को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। यह है IPS तबादले की पूरी सूची प्रभाकर चौधरी बने बरेली SSP अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर शुभम पटेल को हटाकर लखनऊ पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट दीक्षा शर्मा को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी प...