Tuesday, June 30सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा से दर्दनाक खबर-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा से दर्दनाक खबर-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह दर्दनाक खबर जसपुरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जान देने का कारण मृतक का नशे का आदी होना बताया जा रहा है। बताते हैं कि उसने नशे की हालत में उसने फांसी लगा ली। जांच शुरू करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों की गैरमौजूदगी में घटना जानकारी के अनुसार, बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के नरेश उर्फ अवधेश (35) नशे के लती थे। वह सोलर पैनल लगाने का काम और खेती किसानी करते थे। परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ये भी पढ़ें: रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप इसी बीच शनिवार नरेश ने फांसी लगा ली। परिवार के बच्चे ने देखा तो शोर मचाया। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने बताया ...
यूपी: सपा दादरी से फूंकेगी 2027 का चुनावी बिगुल-पार्टी की खास रणनीति

यूपी: सपा दादरी से फूंकेगी 2027 का चुनावी बिगुल-पार्टी की खास रणनीति

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में सपा 2027 के चुनावों का बिगुल दादरी से फूंकेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली करेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में यह रैलियां हर जिले में होंगी। समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर बड़ी चुनावी रणनीति बनाई है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रैलियां करेगी सपा दादरी की रैली की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सौंपी गई है। दरअसल, यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से लगभग 11 महीने पहले होने वाली इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है कि सपा नोएडा में अपने कमजोर पड़ते गढ़ को फिर से मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कमजोर सीटों पर स्थिति मजबूत करने की तैयारी इतना ही नहीं यूपी के उन इलाकों में रैलियों को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जहां सपा का 2022 में प्...
प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी

प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में एक लवस्टोरी में मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के प्यार में पहचान बदल शादी रचा ली। युवती समरीन पूरी तरह से प्रेमी अंकित के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। युवती के बयान बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने दर्ज हुए। बताते हैं कि वहां युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। एक ही स्कूल में पढ़े, 4 साल से थी लवस्टोरी इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। युवक के परिवार ने उसे बहू के रूप में स्वीकारते हुए आशार्वाद दिया। दरअसल, यह पूरा मामला मामला संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव नवाडा का है। गांव के अंकित और युवती समरीन के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते रहे हैं। विरोध के बावजूद प्रेमी के लिए अड़ी युवती 26 जनवरी को समरीन अपनी मर्जी से अंकित के घर पहुंची और शादी कर साथ रहने की बात कही...
रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप

रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से 5 दिन पहले लापता 10 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ी हुई हालत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 2 फरवरी से लापता था बालक सत्यवीर बबेरू क्षेत्र के मुरवल गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, कोवताली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 10 वर्षीय बालक बीती 2 फरवरी की शाम को घर से लापता हो गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत चिंतित परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि शुक्रवार को बालक के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। मामले में पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले ही आज सुबह गांव की महिलाओं ने बच्चे का शव खेत में देखा। इससे पूर...
बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को बुल्डोजर पर चार मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। इससे जेसीबी मशीन का चालक मलबे में दब गया। हालांकि, चालक इलाज के बाद सुरक्षित है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक को मलबे से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब तिंदवारी रोड चौराहे पर एसडीएम अवनीश त्यागी, सीओ सौरभ सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत https://samarneetinews.com/e-rickshaw-driver-dies-tragically-in-roadaccident-in-banda/  ...
UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस

UP: मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के महोबा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रास्ता रोककर बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। महोबा के चरखारी विधायक से उनकी इस हरकत के लिए सात दिन में जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम को पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है। पार्टी प्रदेश हाईकमान ने 7 दिन में मांगा स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस के माध्यम से विधायक से 7 दिन में जवाब तलब किया है। हालांकि, नोटिस को सार्वजनिक नहीं किया गया है। मगर मामले में पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. बताते चलें कि बीती 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा के दौरे पर थे। इसी बीच चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृजभूष...
बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने SIR पर ग्रामीणों से किया संवाद

बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने SIR पर ग्रामीणों से किया संवाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बबेरू क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद किया। SIR और मनरेगा को बचाने को सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा रोजगार की गारंटी वाला कानून है। केंद्र सरकार पर लगाया कानून कमजोर करने का आरोप इसे केंद्र की भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया है। इसके नाम पर नई योजना लागू की गई है। कहा कि योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर इस योजना की मूल भावना को खत्म कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट-बांदा: बरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आयुष के परिवार को बंधाया ढांढस मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है। भुगतान में देरी हो रही है। कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वर्तमान में एसआईआर के नाम पर मनमानी की जा रही है। इस दौरान आदित्य स्वरूप पांडेय, बी लाल भाई, संतोष द्विवेदी, उमाशंकर अग्रहरि, कुबेर सिंह पूर्व प्रधान, वेद प्रका...
बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। परिवार में घटना की सूचना पहुंचने पर कोहराम मच गया। बिसंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव के ईश्वरी प्रसाद (45) ई-रिक्शा चालक थे। गुरूवार रात ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि अलिहा गांव के पास रुककर रिक्शा का सामने वाला शीशा साफ करने लगे। ये भी पढ़ें: Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति..  तभी सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने किसी तरह उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह परिवार में अपने पीछे पत्नी रेखा के अलावा दो बेटि...
बांदा में इंडियन बैंक ने KCC नवीनीकरण का लगाया कैंप

बांदा में इंडियन बैंक ने KCC नवीनीकरण का लगाया कैंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंडियन बैंक ने अंचल कार्यालय में केसीसी नवीनीकरण का कैंप लगाया। अभियान के तहत सभी शाखाओं में शिविर का आयोजन हुआ। किसानों को योजना के फायदे भी समझाए गए। ओरन शाखा में प्रयागराज के उप महाप्रबंधक अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिविर लगा। KCC से संबंधित फायदे भी किसानों को बताए उन्होंने किसानों को बताया कि समय से केसीसी नवीनीकरण कराएं। इससे किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण मिलता है। साथ ही फसल बीमा का भी लाभ मिलता है। ये भी पढ़ें: Banda : बांदा में बैंक मैनेजर समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, जांच शुरू   इस मौके पर अंचल प्रमुख अमल सिन्हा, एलडीएम रविशंकर, प्रबंधक रोशन ठाकुर भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने भी किसानों को केसीसी संबंधित जरूरी जानकारियां दीं। एलडीएम ने बताया कि आज 300 से अधिक किसानों का 7 करोड़ से अधिक मूल्य का केसीसी नवीनीकरण हुआ है। का...
लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR

लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में अभिनेता मनोज बाजपेई की फिल्म 'घूसखोर पंडित' पर बवाल हो गया है। राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्देशक और उनकी पूरी टीम के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। दरअसल, फिल्म निर्देशक पर जातिगत भावनाएं आहत करने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश के आरोप हैं। हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट, जांच शुरू पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, फिल्म का शीर्षक एक विशेष जाति (ब्राह्मण) को लक्षित कर अपमानित करने के उद्देश्य से रखने के आरोप हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश इससे समाज में रोष है। पुलिस का कहना है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड...