Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

कोर्ट ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के भाई का अवैध कब्जा हटवाने के दिए आदेश, श्री नाथ विहार कालोनी और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की एक कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि अधिवक्ता की जमीन से पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई का अवैध कब्जा हटवाया जाए। दरअसल, मामला श्रीनाथ विहार कालोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट की जमीन से जुड़ा है। इतना ही नहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस कब्जे को हटाकर जमीन अधिवक्ता के सिपुर्द की जाए। कोर्ट के आदेश के बावजूद शनिवार को पुलिस बल न होने के कारण अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका है। कोर्ट ने माना है कि अवैध कब्जा हुआ है। श्रीनाथ विहार कालोनी व भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई शिव शरण कुशवाहा ने चिल्ला रोड पर स्थित 133 बीघा जमीन पर श्रीनाथ विहार कॉलोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट बना रखा है। यह निर्माण कार्य 2008-...
बांदा : शपथ के चंद घंटों बाद ही सफाई व्यवस्था धड़ाम, दोपहर में उठता कूड़ा

बांदा : शपथ के चंद घंटों बाद ही सफाई व्यवस्था धड़ाम, दोपहर में उठता कूड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका की नई पालिकाध्यक्ष मालती बासू को शपथ लिए चंद घंटे ही बीते हैं। अगले ही दिन सफाई व्यवस्था धड़ाम नजर आने लगी है। शहर के आवास विकास कालोनी में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दोपहर दो बजे आकर कूड़ा उठा रही है। हालांकि, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां कूड़ा उठाने का कोई फिक्स टाइम नहीं है। कभी गाड़ी वाला दोपहर में कूड़ा उठाने आता है। कभी सुबह आता है, लेकिन इतनी देरी से कभी नहीं आता है जितना की आज 2 बजे आया है। ऐसे में घर के लोग अक्सर कूड़ा नहीं फेंक पाते हैं। आम जनता को हो रही परेशानी कई बार लोगों को नहाने-धोने के बाद कूड़ा उठाकर फेंकना पड़ता है। वहीं गाड़ी वाले चालक साहू ने बताया कि कूड़ा ज्यादा होने के कारण कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने ली शपथ हालांकि, आवास विकास में सफाई को लेकर हालात अच्छे न...
आजम खां ने फिर बदला रंग, CO से पूछा अखिलेश का अहसान याद है, मिला यह जवाब..

आजम खां ने फिर बदला रंग, CO से पूछा अखिलेश का अहसान याद है, मिला यह जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अपनी हरकतों से सपा की मुश्किलें बढ़ाने वाले आजम खां ने फिर पुराना रंग दिखाया। पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ियों को रोका तो गुस्सा हो गए। कार से उतरकर सीओ सिटी रामपुर अनुज चौधरी के पास पहुंच गए। फिर उनसे कहने लगे पर्सनेलिटी अच्छी है। फिर पूछा अखिलेश का एहसान याद है। इसपर सीओ ने भी जबरदस्त जवाब दिया। सीओ बोले- एहसान कैसा, पहलवान थे, अर्जुन अवार्ड मिला था सीओ बने। सीओ बोले, एहसान से नहीं मिलता अर्जुन अवार्ड अर्जुन अवार्ड किसी के एहसान से नहीं मिलता। फिर आजम बेतुकी सी बात करने लगे बोले- हम अपने बड़े का एहसान मानते हैं। इसके बाद पास में खड़े इंस्पेक्टर से बोले- आप बड़ा अच्छा मुस्कुराते हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : फिर बदजुबान हुए आजम खान, प्रचार में आपा खोया.. इस तरह बेतुकी बातों से आजम अपने पुराने रंग-ढंग में नजर आए। दरअसल, यह पूरा वाक्या उस समय हुआ जब स...
क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?

क्या यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से मीटिंग की। मुख्यमंत्री योगी के स्पष्ट आदेश हैं कि खदानों से ही ओवरलोडिंग बंद हो। इसके बावजूद बांदा जिले में ओवरलोडिंग जारी है। आरटीओ विभाग के अधिकारियों द्वारा ओवरलोड ट्रकों और डंफरों को पकड़ने की खबरें आ रही हैं, लेकिन यह सबकुछ बहुत छोटे स्तर पर है। बड़े पैमाने पर तो ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है। सच तो यह है कि दो-दो खनिज अधिकारियों के निलंबन के बाद भी जिले के खनिज विभाग के अफसरों की कार्यशैली बदली नहीं। यही वजह है कि शायद खदानों से जीरो ओवरलोडिंग के सरकारी आदेश दम तोड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग नहीं तो कैसे पकड़े जा रहे ट्रक दरअसल, अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए खनिज विभाग को साफ निर्देश हैं कि खदानों से ही ओवरलोडिंग न होने दी जाए। इसके बावजूद सड़कों पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक द...
बांदा में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने ली शपथ

बांदा में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने ली शपथ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने शहर के रामलीला ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मालती बासू को शपथ दिलाई। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रहे। वहीं अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगी कि शहर का भरपूर विकास हो। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक घटना, 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, 3 की जान बची ये भी पढ़ें : क्या बांदा में यहां खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?  ...
बांदा में दर्दनाक घटना, 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, 3 की जान बची

बांदा में दर्दनाक घटना, 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, 3 की जान बची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय पांचों तालाब में डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो उनको बचाने के लिए दौड़ पड़े। पांच में 3 को बचा लिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर बनी है। ह्रदय विदारक इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। तालाब में नहाते समय 5 बच्चे डूबे घटना गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव की है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर गिरवां के सहेवा गांव के पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे। ये भी पढ़ें : क्या बांदा में खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..? इन बच्चों में अरविंद (10) पुत्र मनोज, पवन (12) पुत्र कैरा प्रजापति, आशीष (12) पुत्र भूरेलाल, लवलेश (10) पुत्र संजय समेत एक अन्य बच्चा मवेशी लेकर गांव के तालाब पर गए थे। 3 को ग्रामीण...
बरेली की बेटी मीनू गुप्ता बनीं मिसेज USA यूनिवर्स

बरेली की बेटी मीनू गुप्ता बनीं मिसेज USA यूनिवर्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली की बेटी मीनू गुप्ता ने देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज यूएसए यूनीवर्स का खिताब जीत लिया है। मीनू को अटलांटा शहर में 26 मई को हुए एक कार्यक्रम में विजेता का ताज पहनाया गया है। वह बरेली के नवाबगंज की रहने वाली हैं। बताते हैं कि मीनू गुप्ता के पास अमेरिकी नागरिकता है। इसलिए उन्हें मिसेज यूनीवर्स-2023 में हिस्सा लेने का मौका मिला। वह अमेरिका के अलग-अलग शहरों हिस्सा ले चुकी हैं। 20 नवंबर 2021 को कैलीफोर्निया में मिसेज एशिया अमेरिका का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। ये भी पढ़ें : Bollywood : 60 साल के एक्टर आशीष विद्यार्थी ने की दूसरी शादी  ये भी पढ़ें : बालीवुडः डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट छूने को कहता था ! https://samarneetinews.com/60-years-ol...
UP : एसटीएफ ने पकड़ा 3 साल पहले हत्या कर भागा खतरनाक बदमाश

UP : एसटीएफ ने पकड़ा 3 साल पहले हत्या कर भागा खतरनाक बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी गोंडा में 2020 में हत्या करके फरार हुआ था। उसे थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश का नाम राम किशोर तिवारी निवासी परास पट्टी मझवार थाना उमरी बेगमगंज बताया जा रहा है। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है। पुलिस को राहत की सांस उसे पकड़ने वालों में इंस्पेक्टर घनश्याम यादव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। बताते हैं कि उसने राजवीर नाम के शख्स की हत्या करके शव को फेंक दिया था। उसके साथ हत्याकांड में और लोग भी शामिल थे। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। बताते हैं कि पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस उसकी नहीं तलाश पाई। इसके बाद एसटीएफ को काम में लगाया गया। ये भी पढ़ें : Chi...
बांदा : शराबी कर्मचारी की हरकतों से विभाग बदनाम

बांदा : शराबी कर्मचारी की हरकतों से विभाग बदनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक सरकारी दफ्तर में शराबी कर्मचारी की बुरी आदतों से पूरा विभाग बदनाम हो रहा है। यह कर्मचारी शराबी है और कई बार दिन में ही ड्यूटी टाइम में शराब पी लेता है। फिर लोगों से बदसलूकी पर उतर आता है। सूत्रों का कहना है कि सबकुछ जानते हुए भी अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इससे कहीं न कहीं पूरे विभाग की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। दरअसल, मामला बांदा आरटीओ दफ्तर का है। आरटीओ विभाग का मामला बताते चलें कि आरटीओ आफिस में स्टाफ की कमी है। इसलिए जो तैनात हैं, वह भी मनमानी पर उतारू हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो सर्वर गायब बताकर लोगों को परेशान करते हैं। एक बाबू शराब पीकर काम करने को लेकर चर्चा में है। सूत्र बताते हैं कि बाबुओं की हरकत से अधिकारियों के कामकाज पर भी ऊंगलियां उठ रही हैं। उधर, मामले में बांदा आरटीओ से बात करने का प्रयास किया गया। उनका मोबाइल स्विच आफ ...
लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा

लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पाॅश इलाके आवास विकास के कई ब्लाकों में पेयजल संकट बुरी तरह से गहरा गया है। जल संस्थान की लापरवाही और उसपर तकनीकि गड़बड़ियां आम जनता पर भारी पड़ रही है। आज शुक्रवार सुबह सिर्फ 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई आई। इस वजह से पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। आम लोग अपनी रोज-मर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए भी परेशान रहे। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इसकी अलग ही वजह बताई। तीन दिन से 15 मिनट पानी की सप्लाई बताते चलें कि आवास विकास में सिर्फ एक समय सुबह 7 बजे पानी की सप्लाई एक घंटे के लिए खोली जाती है। वह भी कई बार कर्मचारी की लापरवाही से ठीक समय पर चालू नहीं हो पाती। या फिर समय से पहले ही बंद कर दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलसंस्थान ने एक ही कर्मचारी को तैनात कर रखा है, जो घाघ बन गया। मनमानी से काम करता है। कर्मचारियों की लापरवाही जनता पर भार...