Friday, October 16सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त जारी..

यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 25 लाख युवाओं के लिए गुड न्यूज है। उनको स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। युवाओं को स्मार्टफोन की सप्लाई के लिए 4 कंपनियों का चयन हो गया है। 3.75 लाख स्मार्टफोन की पहली किस्त 1 महीने के भीतर मिल जाएगी। इसके लिए 372 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। कुल 25 लाख स्मार्टफोन के लिए 3600 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। मंगलवार को अनु सचिव अनीता चौधरी ने आयुक्त एवं निदेशक उद्योग को इसे लेकर जरूरी शासनादेश जारी किया है। ये भी पढ़ें : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज https://samarneetinews.com/in-kanpur-girlfriends-friend-cut-off-boyfriends-private-part-for-not-having-physical-relations/...
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, बचने के लिए चलते आटो से कूदी, पुलिस ने..

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, बचने के लिए चलते आटो से कूदी, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कोचिंग जा रही एक छात्रा से आटो में शोहदे ने छेड़छाड़ की। खुद को बचाने के लिए छात्रा चलते आटो से कूद पड़ी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। वहां रहने वाली एक छात्रा आटो से कोचिंग जा रही थी। उसमें एक युवक पहले से बैठा था। छात्रा का कहना है कि युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू की। गले में हाथ डालने लगा तो छात्रा ने चालक से आटो रोकने को कहा। इसपर चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। ऐसे में छात्रा ने जान बचाने के लिए आटो से छलांग लगा दी। ये भी पढ़ें : बांदा में देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह.. छात्रा गंभीर रूप से घायल है। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। तब परिवार के लोग वहां पहुंचे। मामले में ...
पति की मौत के दो महीने बाद ही प्रेमी संग भाग गई पत्नी-बेटी भी लापता, रिपोर्ट

पति की मौत के दो महीने बाद ही प्रेमी संग भाग गई पत्नी-बेटी भी लापता, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले में एक महिला अपने पति की मौत के दो महीने बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई। उसकी बेटी भी लापता है। माना जा रहा है कि महिला बेटी को भी ले गई है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। अमरोहा के नौगवां सादात क्षेत्र का मामला घटनाक्रम अमरोहा जिले के नौगवां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां रहने वाले एक किसान के बेटे की दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके एक छह माह की बेटी भी थी। आरोप है कि महिला गांव के ही युवक उपेंद्र उर्फ सोनू से मोबाइल पर बातें किया करती थी। उसी के साथ भाग गई है। विधवा के ससुर ने इस मामले में प्रेमी उपेंद्र उर्फ सोनू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि तलाश जारी है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें : छात्रा प्रेम...
देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह..

देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक बड़ी घटना हो गई। अपनी बहन लेने गए दोनों भाइयों से देवर ने विवाद किया। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। बीच में बचाने आए पिता को भी चाकू मार दिया। भाभी को नहीं जाने देता चाहता था मायके तीनों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चित्रकूट के कौवांरा गांव के भोला प्रसाद ने अपनी बेटी गुड़िया की शादी छतैनी गांव में की थी। गुड़िया का पति सूरत में रहकर काम करता है। घर पर गुड़िया का अविवाहित देवर रामबाबू और ससुर आदि लोग रहते हैं। कहासुनी बढ़ी तो बौखला गया देवर, घटना के बाद फरार बताते हैं कि देवर रामबाबू अपनी भाभी को आए दिन प्रताड़ित किया करता है। सोमवार को रामबाबू ने गुड़िया से मारपीट भी की। इसपर गुड़िया ने अपने भाई रामदयाल और दिलीप को जानकारी दी। दोनों भाई ई-रिक्शा से छतैनी गांव बहन की ससुराल उसे लेने पहुंचे। ये भी...
प्रेमिका की सहेली ने शारीरिक संबंध न बनाने पर प्रेमी का प्रावेट पार्ट काटा, कानपुर में हैरान करने वाली घटना..

प्रेमिका की सहेली ने शारीरिक संबंध न बनाने पर प्रेमी का प्रावेट पार्ट काटा, कानपुर में हैरान करने वाली घटना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद सनसनीखेज चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंधों की गंदी कहानी में युवक की जान पर बन आई। बताते हैं कि बीती रात एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। प्रेमिका ने सहेली को भी बुला रखा था। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका जिस समय आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी सहेली भी आ गई। सहेली युवक पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। युवक ने मना किया। प्रेमिका ने बुला रखा था सहेली को भी दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया। इसपर सहेली ने भड़़क गई। उसने युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। ये भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कट लगाओ : दरिंदे ने प्रेमिका की ली क्रूर परीक्षा, फिर वीडियो बनाकर पिता को भेजा जानकारी के अनुसार कानपुर के चौबे...
Banda : लेडी गैंग की ये 5 शातिर महिलाएं जो पलक झपकते ही उड़ा लेती चेन, लाखों के जेवर संग गिरफ्तार

Banda : लेडी गैंग की ये 5 शातिर महिलाएं जो पलक झपकते ही उड़ा लेती चेन, लाखों के जेवर संग गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस ने महिला चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 5 महिला चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बांदा पुलिस को बड़ी कामयाबी लगभग 4 लाख रुपए के जेवर बरामद किए हैं। इन महिलाओं को जेल भेजा गया है। बताते हैं कि ये महिलाएं दंगल और मेलों-मंदिरों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों के गले से चैन पार कर देती थीं। हाल में इन महिलाओं ने थाना जसपुरा क्षेत्र के झंझरीपुरवा मेले में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि जसपुरा पुलिस ने चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये भी पढ़ें : बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर पांच महिला चोर पकड़ी गई हैं। इन महिलाओं ने दो दिन पहले झंझरीपुरवा में मेले से महिलाओं के 09 मंगलसूत्र व 1 चैन चोरी की थी। पुलिस ने सभी बरामद कर लिए हैं। ब...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज विपक्ष पर तगड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हैं। सपने देखने का अधिकार सबको (विपक्ष) है, लेकिन यूपी में सभी लोकसभा सीटें बीजेपी ही जीतेगी। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी आज कानपुर देहात में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अपने स्वर्गीय माता-पिता के 7वें निर्वाण दिवस पर उनकी याद में आयोजित कराया था। सांसद ने कराया अनोखा कार्यक्रम कानपुर देहात की अकबरपुर सीट से सांसद भोले ने अनोखा एवं सराहनीय कार्यक्रम किया। उन्होंने कार्यक्रम में 11 हजार बुजुर्गों का सम्मान किया। बताते हैं कि कार्यक्रम में 98 से लेकर 102 वर्ष तक के बुजुर्ग पहुंचे। ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने वाराणसी में किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, बोले : ज...
दर्दनाक : बांदा में बाइक से गिरी महिला की मौत, एक और घायल ने तोड़ा दम

दर्दनाक : बांदा में बाइक से गिरी महिला की मौत, एक और घायल ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा की रहने वाली एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजाबाई (62) पत्नी पंचा सोमवार सुबह अपनी बहन की बहू गंगोत्री और पड़ोसी पप्पू के साथ बाइक से नरैनी रोड स्थित देव स्थान जा रही थीं। तभी नरैनी के पास बाइक चला रहे पप्पू ने उसपर से नियंत्रण खो दिया। राजाबाई बाइक से नीचे गिर पड़ीं। परिवार में 4 बेटियां, पति की पहले हो चुकी मौत उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मृतका के भांजे राजेश का कहना है कि उसके 4 बेटियां हैं। पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब उनका भी निधन हो गया। कमासिन में हुए हादसे में घायल ने भी तोड़ा दम उधर, दो बाइकों की टक्कर में घायल कमासिन थाना क्षेत्र के अंडौली गांव के संतोष (30) की घायल हालत में मौत हो गई। वह बीते रविवार शाम को हादसे में घायल...
बांदा की छात्रा प्रेमी से मिलने पुणे पहुंची, घर से बटोर ले गई नगदी-जेवर भी, 6 के खिलाफ FIR..

बांदा की छात्रा प्रेमी से मिलने पुणे पहुंची, घर से बटोर ले गई नगदी-जेवर भी, 6 के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रेमी के चक्कर में पड़ी स्नातक छात्रा उससे मिलने पुणे जा पहुंची। इतना ही नहीं साथ में घर में रखी नगदी-जेवर भी बटोर ले गई। रात में पिता की आंख खुली को बेटी घर से गायब थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। फिर पता चला कि वह अपने प्रेमी के पास पुणे पहुंच गई है। अब पीड़ित पिता ने बेटी के प्रेमी की बहन-बहनोई समेत 6 पड़ोसियों के खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पचनेही की सहेली, ओरन-कालूकुआं के युवक भी आरोपी जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली स्नातक दूसरे साल की छात्रा के पिता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 23 सितंबर की सुबह 3 बजे वह लघुशंका के लिए जागे तो घर से बेटी को गायब पाया। प्रेमी के बहन-जीजा समेत 6 के खिलाफ साजिश का आरोप रिश्तेदारों, परिचितों से जानकारी की, लेकिन बेटी का कहीं क...
बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के चंद्रभवन (45) ठेकेदार थे। अपने साथी मुन्ना (32) के साथ आज दोपहर अतर्रा से बाइक से गांव जा रहे थे। हाइवे बड़ी नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छिटककर दूर गिरे। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने घायल ये भी पढ़ें : बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल.. चंद्रभवन को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली। कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक मजदूरों की ठेकेदारी करते थे। http...