Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

पुलिस भर्तीः 12 साल्वर गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

पुलिस भर्तीः 12 साल्वर गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी पुलिस में सिपाहियों की भर्ती परीक्षा जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहे फैलाने वालों पर भी पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर है। एसटीएम के साथ ही एलआईयू और दूसरी एजेंसियां पूरी तरह से चौकसी बरत रहे हैं। ताकि कहीं कोई फर्जीबाड़ा न हो सके। वहीं प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि अगर सोशल मीडिया पर किसी ने भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने या और भी किसी तरह की कोई अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में कुल 41,520 पदों पर जारी है सिपाही पदों पर भर्ती   प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं। बताते चलें कि सिपाही भर्ती परीक्षा आज यानी सोमवार और मंगलवार को होनी है। इस दौरान कुल 41,520 पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। 18, 19 जून को होने वाली लिखित ...
नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

नाबालिगों को फेसबुक अब नहीं दिखाएगा हथियारों का विज्ञापन 

दुनिया
समरनीति न्यूज, आउटपुट डेस्कः सोशलमीडिया की सबसे सशक्त कही जाने वाली कंपनी फेसबुक अब अपने नाबालिग एकाउंट होल्डरों को हथियारों का विज्ञापन नहीं दिखाएगा। खुद कंपनी ने ऐसा निर्णय लिया है। फेसबुक ने निर्णय लिया है कि आने वाली 21 जून से 18 साल से कम उम्र वाले एकाउंट होल्डरों के वेबपेज पर हथियारों और उनको रखने या सजाने वाले सामान का कोई विज्ञापन प्रसारित नहीं होगा। फेसबुक के इस निर्णय की जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिल रही है। माना जा रहा है कि ऐसा कदम बच्चों में हिंसात्मक बदलाव को देखते हुए लिया जा रहा है। इससे पहले यू ट्यूब भी इससे मिलता जुलता फैसला ले चुका है जिसमें यू ट्यूब की ओर से कहा गया था कि हथियार बेचने वाली कंपनियों के लिंक वाले वीडियों पर रोक लगाई जाएगी।...
देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

देर रात बिगड़ी केजरी के मंत्री की तबियत, अस्पताल में भर्ती

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीते सोमवार से दिल्ली के उप राज्यपाल के दफ्तर राजनिवास में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय का धरना जारी रहा। इसी बीच देर रात मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको फौरन ही अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहां उनको गुलोकोज वगैरह दी जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनको थोड़े दिन अस्पतला में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी ट्विट करके सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी है। देर रात बिगड़ी तबियत, सांस लेने में दिक्कत की थी शिकायत  बता दें कि सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों की मांग है कि उप राज्यपाल दिल्ली में बीते लगभग 3 माह से चल रही आईएएस अफसरों की हड़ताल को समाप्त कराएं। ताकि जनहित के ...
चारों सीएम का प्रधानमंत्री से दिल्ली गतिरोध को दूर करने का आग्रह

चारों सीएम का प्रधानमंत्री से दिल्ली गतिरोध को दूर करने का आग्रह

भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के चार मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सभी ने दिल्ली में राज्यपाल और मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच बने गतिरोध को संवैधानिक संकट बताते हुए प्रधानमंत्री से इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पिनराई विजयन तथा कर्नाटक के सीएम एचडी कुमार स्वामी ने प्रधानमंत्री से नीति आयोग की बैठक से अलग भी मिले। चार सीएम के समर्थन से गदगद केजरीवाल बोले, मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं लोकतंत्र एक दिन पहले इन चारों सीएम ने राजनिवास पहुंचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने गए थे लेकिन वहां चारों को केजरीवाल से मिलने से रोक दिया गया था। चारों ने उस वक्त प्रधानमंत्री से मिलकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था।...
सीतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब के गौरखधंधे का खुलासा

सीतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब के गौरखधंधे का खुलासा

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः हरगांव के ब्रिजनगर फिरोज़पुर से बरामद की भारी मात्रा में अवैध शराब। पुलिस ने खीरी के धौराहरा निवासी विवेक को शराब के साथ दबोचा है। उसके कब्जे से पुलिस ने 250 लीटर स्प्रिट,  225 पौवा अवैध देशी शराब तथा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर की डिस्लरी के लोगों लगे कई ढक्कन बरामद किए। वहीं 500 ग्राम नौशादर,  884 रेडिको मार्क रैपर, प्लास्टिक की कैन सहित भारी मात्रा में शराब बनाने का शीरा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से बनाई जा रही शराब जानसेवा साबित हो सकती थी। पुलिस को आरोपी के जानकारी पर कई और बड़े अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के पकड़े जाने की संभावना है।...
पनकी पावर हाउस में धमाके के साथ लगी आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

पनकी पावर हाउस में धमाके के साथ लगी आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कानपुर के पनकी पावर हाउस में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आग के बाद काले धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत सी नजर आई। लोग समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है। लोग हालात का जायजा लेने पनकी पावर हाउस के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि शार्टसर्किट के कारण पावर हाउस की सप्लाई ग्रिड में ब्लास्ट हो गया। इससे उसमें भरा करीब 70 हजार लीटर तेल जलकर धुआं बन गया। विभाग को लाखों का चूना लगा है। साथ ही काफी देर तक आसपास इलाके की सप्लाई बाधित हो गई। हांलाकि बाद में सप्लाई शुरू हो गई। लेकिन हालात को सामान्य होने में समय लगेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गनीमत रही है कि आग ज्यादा नहीं फैली। वरना बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था।...
10 साल बांदा में सेवा देकर विदा हुए डा. डीके सिंह

10 साल बांदा में सेवा देकर विदा हुए डा. डीके सिंह

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा में 10 साल तक सेवा करने के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय (बदौसा) में तैनात डा. डीके सिंह ने तबादले पर विदाई ली। बताते हैं कि  पशुपालन विभाग में लगातार सेवा के बाद आज जारी इलाहाबाद के लिए उनका स्थानांतरण हो गया। उनके अच्छे स्वभाव और सौम्य व्यवहार के चलते लोगों का उनसे काफी जुड़ाव हो गया था। ..अब दुनिया सुनेगी बुंदेलखंड के किलों की वीर गाथा यही वजह रही कि उनके तबादले की खबर से लोग दुखी थे। उनको जाते समय विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में डा. सिंह को विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लोगों ने उनको उपहार भी दिए।...
बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खप्टीहाकला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फासी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। खप्टीहाकला गांव निवासी राजेश की पत्नी आशा देवी (32) घर में अकेली थी। घर के सभी लोग काम से बाहर चले गए थे। बताते हैं कि उसी दौरान आशा ने घर के अंदर बने कमरे के छप्पर की धन्नी में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।...
कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के तिंदवारी क्षेत्र के भुजौली गांव में आदर्श मुकुंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के तत्वाधान में आयोजित सामाजिक विकास के कार्यों की सफलता को लेकर संगठन के लोगों की सराहना की गई। इस दौरान आय-व्यय का ब्योरा रमेश सिंह पटेल ने पटेल ने दिया। बैठक की अध्यक्षता भूपत सिंह पटेल ने किया। इसका संचालन जगदीश पटेल ने किया।  बैठक में सामूहिक विवाह की समीक्षा, पत्रिका प्रकाशन व कार्यसमिति विस्तार पर विचार किया गया। साथ ही निष्क्रिय सदस्यों पर चर्चा की गई। बैठक में देशराज उमाशंकर, हनुमान दास, बृजेंद्र सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।...
बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली के गुरेह गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र गोरेलाल तथा बृजेश यादव पुत्र रामकरण यादव बीती रात बांदा कोतवाली की गुरेह गांव गए थे। कोतवाली के गुरेह गांव के पास सड़क पर पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा  वहां ये लोग अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव गोखरही से लौटकर बाइक से वापस आ रहे थे।  रास्ते में बिलगांव के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ वे लोग देख नहीं पाए और उससे जा टकराए। ललितपुर में छात्रा की टीसी पर खराब आचरण लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।...