Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

पनकी पावर हाउस में धमाके के साथ लगी आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

पनकी पावर हाउस में आग लगने के बाद मौके पर धुएं का गुबार देखते लोग।

समरनीति न्यूज, कानपुरः रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कानपुर के पनकी पावर हाउस में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आग के बाद काले धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत सी नजर आई। लोग समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है। लोग हालात का जायजा लेने पनकी पावर हाउस के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि शार्टसर्किट के कारण पावर हाउस की सप्लाई ग्रिड में ब्लास्ट हो गया।

इससे उसमें भरा करीब 70 हजार लीटर तेल जलकर धुआं बन गया। विभाग को लाखों का चूना लगा है। साथ ही काफी देर तक आसपास इलाके की सप्लाई बाधित हो गई। हांलाकि बाद में सप्लाई शुरू हो गई। लेकिन हालात को सामान्य होने में समय लगेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गनीमत रही है कि आग ज्यादा नहीं फैली। वरना बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था।