समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राहुल गांधी का 48वां जन्म दिन है। कांग्रेस में जहां एक ओर अपने नेता के जन्मदिन को लेकर काफी हलचल है। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे से एक बड़ा बयान उनको लेकर आया है जिसमें एक वरिष्ठ भाजपा नेता के करीब सहयोगी ने राहुल गांधी को न सिर्फ अच्छे दिन वाला इंसान कहा है बल्कि उनको भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा भी जताई है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णीय ने मुंबई में हुई एक पैनल चर्चा के दौरान कहा है कि राहुल गांधी को वह भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल एक अच्छे दिल वाले इंसान हैं जो देश की कश्मीर समस्या को सुलझा सकते हैं। कहा कि देश में फिलहाल उनको राहुल का कोई विकल्प नजर नहीं आता है।
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ...
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नौहाई में रह रहे बिसंडा थाना क्षेत्र के तरखरी निवासी राजकरण लोधी (35) पुत्र बिंदा प्रसाद ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने यह कदम पत्नी से विवाद के बाद उठाया है। पत्नी से विवाद के चलते उसने कच्चे मकान की खपरैल में बल्ली से पत्नी की साड़ी का फंदा बनाया। बाद में उसी को गले में डालकर लटक गया।
बांदा में ट्रांसफार्मर फटा, बाइक से जा रहे सेवानिवृत दरोगा घायल
परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मरने वाला युवक ससुराल में रहता था और यहीं पर अपनी गुजर-बसर कर रहा था आज किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली है...
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को नगर के कांग्रेस कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय पोल खोल पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता राज नारायण पटेल ने की। सम्मेलन में बोलते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार जुमले की सरकार साबित हुई है।
महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं
देश में बेरोजगारी का बुरा आलम है और किसान आत्महत्या कर रहा है। युवाओं में निराशा है और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रामपाल अवस्थी ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, राजबहादुर, मुमताज अली, गजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।...
समरनीति न्यूज, महोबाः अवैध खनन को लेकर बुंदेलखंड में फिर गैंगबार होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते जा रहे हैं। गत दिवस महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में बराना घाट पर अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं के दो गुटों में जमकर गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। लेकिन तबतक ना तो माफिया वहां थे और ना ही उनका कोई सुराग।
बराना घाट पर वर्चस्व को लेकर दो बालू माफियाओं गुटों में लंबे समय से छिड़ी है जंग
सूत्र बतातें हैं कि बराना घाट पर लंबे समय से अवैध बालू खनन चल रहा है जिसे लेकर दो गुट काफी समय से आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों अपना-अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसी को लेकर गोलिया...
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी कस्बे में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिंदवारी कस्बे में एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास गरम तेल फेल गया और आग लग गई। इसी दौरान वहां से पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बाइक से अपने घर जा रहे एक सेवानिवृत दरोगा बुरी तरह से झुलस गए। उनके कपड़ों में भी आग लग गई। आसपास मौजूद लोग धमाके की वजह से सहम गए। लोगों ने किसी तरह वहां पहुंचकर उक्त व्यक्ति की के कपड़ों में लगी आग बुझाई। तबतक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे। बाद में उनको स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद बांदा रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तिंदवारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास लगा ट्रांसफॉर्म तेज धमाके के साथ फट गया।
पेट्रालपंप के पास हुई घटना, पेट्रोल डलवाकर घर जा रहे थे सुखलाल चौधरी
पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर उसी वक्त निकल रहे...
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के सिंधौली कस्बे में एक बंद मकान के कमरे में मकानमालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कस्बे के विवेक नगर मोहल्ले में एक मकान मालिक की लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मकान मालिक रवि पांडे (32) मृत अवस्था में अपने घर के एक कमरे में बंद पाया गया। मकान में ही किराएदार फुरकान भी रहता था। उसने उसके मकान का एक हिस्सा चूड़ी गोदाम के लिए ले रखा था। बताते हैं कि शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जाहिर की जा रही है क्यों शव की हालत काफी खराब हो गई थी।
किराया देने गए किराएदार ने लाश देखी तो पुलिस को दी मामले की सूचना
अंदेशा है कि घर में अकेले होने के कारण बीमारी से उसकी मौत हो गई है और किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी है। दरअसल, किरायदार मकान का किराया देने तीसरी मंजिल पर गया था। वहां शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही मामले की जा...
समरनीति न्यूज, ललितपुरः ललितपुर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है लेकिन पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। बताया जाता है कि जिले के थाना पाली के एक गांव में एक युवती अपनी ममेरी बहन की शादी में आई हुई थी। इस दौरान अचानक वह कहीं लापता हो गई।
इसके बाद युवती बदहवास हालत में परिवार वालों को मिली। उसके सिर में चोट मारपीट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि उसके साथ कुछ जबरदस्ती हुआ है और विरोध करने पर मारापीटा भी गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कुछ दबे मुंह गैंगरेप की बात भी कह रहे हैं। पाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
समरनीति न्यूज, लखनऊः नाका के मोबाइल कारोबारी की आज सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको रात बदमाशों ने गोली मार दी थी। बताया जाता है कि नाका में आलमबाग निवासी करन गुप्ता की नाका में मोबाइल की दुकान थी।
बीती रात बदमाशों ने पेशेवर अंदाज में उनको गोली मार दी थी। इसके बाद उनको गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...