Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

गर्मी से परेशान वृद्ध घर के बाहर आकर लेटा, पिकप से कुचलकर मौत

गर्मी से परेशान वृद्ध घर के बाहर आकर लेटा, पिकप से कुचलकर मौत

Breaking News, लखनऊ, सीतापुर
सीतापुरः गर्मी से परेशान एक वृद्ध घर से बाहर चारपाई पर लेट गया। उसे उम्मीद थी कि थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन जरा भी अंदाजा नहीं था कि बाहर क्या होने वाला है। एक अनियंत्रित पिकप वाहन तेज रफ्तार से वहां आया और वृद्ध को कुचलता हुआ चला गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र की है। रात में गर्मी से परेशान होकर घर के बाहर चारपाई पर लेटे वृद्ध को पिकप वाहन ने रौंद दिया। इससे घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। जिले के पिसावांव क्षेत्र में तड़के सुबह हादसा, चालक वाहन छोड़ मौके से फरार  थाना क्षेत्र के मूड़ाकला गांव निवासी उमाशंकर (62) अधिक गर्मी की बात कहकर घर के बाहर चारपाई पर आकर ले गए थे। सुबह लगभग 6 बजे कस्ता (मितौली) में बारात से डीजे बजाकर लौट रहे पिकप वाहन ने चारपाई पर सो रहे उमाशंकर को रौंद दिया। इससे वह गंभीर र...
मलेशिया में मोबाइल फटने से एक बड़ी कंपनी के सीईओ की मौत

मलेशिया में मोबाइल फटने से एक बड़ी कंपनी के सीईओ की मौत

Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, इंटरनेशनल डेस्कः मोबाइल फटने का खौफ हर कहीं देखा जाता है। यह खौफ बेवजह भी नहीं होता है। अबतक देश में मोबाइल फटने की घटनाएं सुनीं जाती रही हैं। अब मलेशिया में एक बड़ी कंपनी के सीईओ के मोबाइल फटने से मौत का मामला सामने आया है। सोने से पहले बेड के पास चार्जिंग के लिए लगाए थे दोनों फोन, एक ओवरहीटिंग से ब्लास्ट हुआ  फ्रैडल फंड नाम की संस्था के सीईओ नाजरीन हसन की मोबाइल फटने से मौत हो गई। दरअसल, वे दो फोन इस्तेमाल करते थे। सोने के पहले उन्होंने दोनों फोन को बेड के पास चार्जिंग पर लगा दिया। इनमें से एक फोन ओवरहीटिंग के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से बेड के गद्दों में आग लग गई औह देखते ही देखते सबकुछ खाक हो गया। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि मोबाइल का टुकड़ा सिर में लगने से हुई नाजरीन की मौत  नाजरीन की कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ब्लाक होने के दौरान मोबाइल का ...
अब सोज ने कश्मीर पर उगला जहर, सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया करारा जवाब

अब सोज ने कश्मीर पर उगला जहर, सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया करारा जवाब

Breaking News, Today's Top four News, भारत
नई दिल्लीः अलगाववादियों के पैरोकार बनकर सामने आए कांग्रेसी नेता सैफुद्दीन सोज ने एक बयान देकर देशभर में हंगामा करा दिया। कभी खुद की बेटी के कश्मीरी आतंकियों द्वारा अपहरण कर लिए जाने के बाद केंद्र सरकार से मदद को हाथ फैलाने वाले सोज आज अलगाववादियों के पक्षकार बनकर बोलते नजर आए। उनके बिगड़े बोल ने माहौल खराब करने का काम तो किया ही, साथ ही कांग्रेस के सामने भी असहज करने वाली स्थिति पैदा कर दी। हांलाकि अपने विवादित बोल पर सोज ने कांग्रेस को अलग करते हुए साफ कर दिया है कि उनकी इस बात का कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोज को करारा जवाब दिया है और उनको उनकी बेटी के कश्मीरी आतंकियों द्वारा अपहरण की घटना की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय केंद्र सरकार ने उनकी मदद की थी। कांग्रेसी सैफुद्दीन सोज ने खुद के बयान को व्यक्तिगत बताते हुए कहा कि कांग्रेस का इससे ल...
जम्मू-कश्मीर में एनएसजी कमांडों तैनात, आतंकियों का चुन-चुनकर होगा सफाया

जम्मू-कश्मीर में एनएसजी कमांडों तैनात, आतंकियों का चुन-चुनकर होगा सफाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
  नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने वहां नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स यानी एनएसजी कमांडों को तैनात करने का फैसला लिया है। यह महत्वपूर्ण फैसला गृहमंत्रलाय में हुई एक बैठक के बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार मान रही है कि एनएसजी कमांडों को तैनात करने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आएगी।  जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं से निपटने को गृहमंत्रालय ने लिया फैसला   क्योंकि ब्लैक केट कमांडों को आतंकियों से सीधे मुठभेड़ का अनुभव है। इससे पहले भी एनएसजी कमांडों को आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ में उतारा जा चुका है। फिर चाहे 26-11 का आतंकी हमला हो या फिर गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में आतंकी हमले की बात हो। जल्द शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए भी तैनात होंगे एनएसजी कमांडो   दरअसल, इस साल जनवरी से लेकर मार्च मा...
अच्छी खबरः 26 से 28 जून तक यूपी में एंट्री करेगा मानसून

अच्छी खबरः 26 से 28 जून तक यूपी में एंट्री करेगा मानसून

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
तपती गर्मी चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोगों को बारिश की जरूरत  लखनऊः तपती गर्मी से जूझ रहे प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जून के अंत में यूपी में मानसून का प्रवेश हो जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो 26 से 28 जून के बीच मानसून यूपी में झमाझम बारिश की सौगात देगा। लोगों को तपती गर्मी से पूरी राहत मिलेगी। बारिश से जहां तापमान में गिरावट होगी वहीं सूखे से जूझ रहे इलाकों में पानी की किल्लत भी दूर होगी। इस बात की जानकारी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता की ओर से दी गई है।  बुंदेलखंड में सूखे बांध और सूखे तालाब कर रहे हैं अच्छी बारिश का इंतजार  बताते चलें की इस समय गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। खासकर बुंदेलखंड में तो हालात और भी बदतर हैं। यहां बांध तालाब पहले ही सूख चुके हैं और अब बांध भी खाली हो चुके हैं। ऐसे में आम आदमी के साथ-साथ किसानों के सामन...
पाकिस्तान में 8 माह से कैद बांदा के मछुआरों का पता नहीं, विधायक ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी

पाकिस्तान में 8 माह से कैद बांदा के मछुआरों का पता नहीं, विधायक ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  बांदाः बीते करीब आठ महीने से पाकिस्तान की जेलों में बंद बांदा के मछुआरों को छुटने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। इन परिवारों के लोग परेशान हैं। सरकारें चुप्पी साधे बैठी हैं। मंत्रियों और सांसद से लेकर विधायक तक आश्वासन दे चुके हैं लेकिन कोई रास्ता निकलता नजर नहीं आ रहा है। जसईपुर के रहने वाले इन ग्यारह मछुआरों के बारे में गिरफ्तारी के बाद से कोई सूचना नहीं है। परिवार के लोग चिंता में है। किसी को नहीं पता कि अब उनके साथ क्या हो रहा है। क्षेत्रीय नेता भी अपने स्तर से प्रयास कर चुके हैं और कर भी रहे हैं लेकिन अबतक कोई पिक्चर साफ नहीं हुई है। ऐसे में परिवार के सामने जीवन यापन की समस्या भी पैदा होती जा रही है। बीती 2 नंवबर से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं बांदा के जसईपुर गांव के 11 मछुआरे   बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने अब इस मामले में गृहमंत्री राजनाथ सि...
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया यज्ञशाला और मंदिर, रिपोर्ट

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया यज्ञशाला और मंदिर, रिपोर्ट

बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव जखा में अराजकतत्वों ने यज्ञशाला में तोड़फोड़ करते हुए वहां बने छोटे से मंदिर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की सूचना पर सीओ कुलपहाड़ वंशनारायायन व पनवाड़ी कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के बाद अधिकारियों ने जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताते हैं कि बाबा चिंतामणि जी ने मामले की सूचना पहले गांव के रामकुमार राजपूत को दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाबा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते जांच शुरू कर दी है।...
भाजपा विधायक के बेटों समेत 11 के खिलाफ नामजद व 15-20 अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा

भाजपा विधायक के बेटों समेत 11 के खिलाफ नामजद व 15-20 अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को दिनदहाड़े यूपी और एमपी की सीमा पर स्थित कोलावल रायपुर खदान में डेढ़ घंटे हुई गोलीबारी मामले में दोनों ओर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों गंभीरता ने दिखाई। एमपी क्षेत्र के डीएम-एसपी समेत यूपी के अधिकारी भी जांच को कोलावल रायपुर खदान पर पहुंचे। मामले में बांदा की कोलावल रायपुर खदान चला रहे ठेकेदार की ओर से एमपी के चंदला से विधायक आरडी प्रजापति के दो बेटों ब्रजेश प्रजापति, कमलेश प्रजापति, विधायक के पूर्व प्रतिनिधि रुद्र पटेल समेत 11 लोगों के खिलाफ नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बांदा के गिरवां थाने में लूट, हत्या के प्रयास, गोलीबारी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। एमपी के चंदला से विधायक हैं आरडी प्रजापति, दोनों बेटों के संग पूर्व प्रतिनिधि भी फायरिंग का आरोपी    नामजद हुए अन्य लोगों में छतरपुर के कटैला, गोयरा निवासी लखन पुत्र केशव, ज...
अति पिछ़ड़ों के लिए जल्द कल्याण का काम करेगी सरकार – मंत्री

अति पिछ़ड़ों के लिए जल्द कल्याण का काम करेगी सरकार – मंत्री

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बाबू राम निषाद आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ वार्ता की। कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार जल्द ही कुछ अच्छा करने वाली है। कहा कि सरकार प्रदेश की 54 प्रतिशत पिछड़े वर्ग की आबादी के अति पिछड़े, गरीबी रेखा के नीचे जीनव यापन करने वाले लोगों के कल्याण का काम करेगी। मंत्री ने कहा कि पिछड़ी सरकारी गलत नीतियों के चलते ही पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि. डिफाल्टर हो गया है। इसे जल्द ही पटरी पर लाया जाएगा। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने राज्यमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री रामहित कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, आनंद स्वरूप दिवेदी आदि मौजूद रहे।...
हमें इंसानियत का पैगाम देते हैं त्यौहार – अन्नू टंडन

हमें इंसानियत का पैगाम देते हैं त्यौहार – अन्नू टंडन

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अन्नू टंडन ने हर साल की तरह आज भी अपने आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुसलिम समाज के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। महिलाओं और बच्चों की संख्या भी खूब रही। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़  इस मौके पर पूर्व सांसद टंडन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी एकता को बल मिलता है। हम सभी चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, सभी को एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुःख में खड़े होकर भाईचारे का पैगाम देना चाहिए। यहीं हमारे उन्नाव की पहचान है और इस पहचान व तहजीब को भविष्य में भी बनाए रखने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि उनके आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। कहा कि त्यौहार हम सभी को इंसानियत की सीख देते हैं। हम सभी को मिल-जुलकर त्यौहार मनाना चाहिए...