Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा के जेएन कालेज में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, एनसीसी कैडेट्स ने दी सलामी

बांदा के जेएन कालेज में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, एनसीसी कैडेट्स ने दी सलामी

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज जेएन कालेज में 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस पावन मौके पर प्राचार्य नंदलाल शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश डा अतुल कुमार शुक्ल द्वारा पढ़ कर मौजूद छात्र-छात्राओं को सुनाया गया। रक्षा बंधन की भी दीं शुभकामनाएं  फिर प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षक स्टाफ को 73वें स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी से जीवन मे संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठता का पालन करने की अपील की। प्रचार्य को एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान...
बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय नैनपुरा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय नैनपुरा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले में नैनपुरा प्राथमिक विद्यालय में देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका कमलेश कुमारी ने मौजूद स्कूली बच्चों को आजादी के संदर्भ में जानकारी दी। बच्चों को बताया कि सभी को देशहित में काम करना चाहिेए। इस मौके पर बच्चों ने भी देशभक्ति के गीत सुनाए। साथ ही नाटकों के जरिये भी देशभक्ति की अलख जगाई। शतप्रतिशत हाजिरी व अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत हुए बच्चे  मुख्य अध्यापिका ने छात्रा खुशबू, सान्या, जोया और भावना आदि को शानदार गीत प्रस्तुतिकरण के लिए पैन आदि उपहार देकर सम्मानित भी किया। स्कूल स्टाफ ने आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले महापुरुषों के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान उन बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया जो लगातार स्कूल आते हैं। इस दौरान शिक्षामित्र मीनाक्षी रानी, सहायक अध्यापक...
73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान

73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। साथ ही अपने डेढ़ घंटे के भाषण के दौरान 'चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़' व्यवस्था का ऐलान किया। साथ ही देश वासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दीं और बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए शहीदों को याद किया। लाल किले से दिए आज अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले कश्मीर से हटाई गई धारा-370 को लेकर जिक्र किया। कहा कि सरकार ने 70 दिन में धारा-370 को हटा दिया। साथ ही विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर धारा-370 इतनी ही अच्छी थी तो इसे स्थाई क्यों नहीं किया गया। दो तिहाई बहुमत से हटाई धारा-370  उन्होंने कहा कि देश ने दो तिहाई बहुमत से धारा-370 को हटाने का कानून पारित कर दिया, इससे साफ है कि हर कोई यह चाहता था। कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों का सपना पूरा क...
इकलौते बेटे ने बुझा दी पिता की जलती चिता, हमलावर हुए पारिवारिक तो गांव वालों ने बचाई जान, चौंकाने वाली है वजह..

इकलौते बेटे ने बुझा दी पिता की जलती चिता, हमलावर हुए पारिवारिक तो गांव वालों ने बचाई जान, चौंकाने वाली है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपने पिता की जलती हुई चिता को बुझाना शुरू कर दिया। बेटे की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहां मौजूद दूर के रिश्तेदारों ने इस बेटे पर हमलावर हो गए। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कराया, लेकिन तबतक जलती चिता को पूरी तरह से बुझा दिया गया था। बाद में बेटे ने ही 100 नंबर डायर करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामला काफी उलझा हुआ है, जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। बेटे को है पिता की हत्या की आशंका, जल्दबाजी में पारिवारिक लोग कर रहे थे अंतिम संस्कार   दरअसल, बांदा की बबेरू कोतवाली क्षेत्र ...
डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दिनदहाड़े दबाया गला-गोली मारी, फायर मिस होने से बची जान, वारदात से सनसनी

डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दिनदहाड़े दबाया गला-गोली मारी, फायर मिस होने से बची जान, वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बदमाशों का दुस्साहस इतना ज्यादा सिर चढ़कर बोल रहा है कि अब पुलिस और जेल अधिकारियों पर हमला भी करने लगे हैं। दिनदहाड़े इटावा में आज बुधवार को ऐसी ही एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। जिला कारागार परिसर में रहने वाले डिप्टी जेलर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। डिप्टी जेल हमले एसएच जाफरी उस वक्त अपने आवास पर मौजूद थे और हमलावरों ने घर का गेट खुलवाकर उनपर हमला किया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद जेल के जवान वहां पहुंचे। तबतक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। जय हिंद बोलकर खुलवाया गेट  बताया जाता है कि दो बदमाशों ने जयहिंद सर, बोलकर डिप्टी जेलर से उनके घर का दरवाजा खुलवाया। स्टाफ का आदमी समझकर डिप्टी जेलर जाफरी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद वह कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने उनको दबोच लिया और गोली चला दी। फायर मिस हो जाने के कारण गोल...
सतर्कताः आईजी रेंज आलोक सिंह ने नोएडा से मेरठ तक और मेट्रो से सड़कों तक चलाया चेकिंग अभियान

सतर्कताः आईजी रेंज आलोक सिंह ने नोएडा से मेरठ तक और मेट्रो से सड़कों तक चलाया चेकिंग अभियान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेरठ रेंज के आईजी आलोक सिंह ने आज एसएसपी गौतमबुद्ध नगर के साथ मेट्रो रेलवे स्टेशन समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और मुख्य सड़क मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आईजी ने इस अभियान में इंटेलिजेंस ब्यूरो और सीआईएसएफ के जवानों के साथ ही डॉग स्क्वायड तथा बीडीएस व एटीएस के जवानों को भी शामिल किया। व्यापक स्तर पर हुए इस चेकिंग अभियान में उच्चाधिकारियों की मौजूदगी बनी रही। यही वजह रही कि सबकुछ बड़ी ही प्लेनिंग के साथ हुआ। सबसे पहले आईजी रेंज आलोक सिंह ने नोएडा सेक्टर-18 स्थित मेट्रो स्टेशन से अभियान शुरू कराया। 15 अगस्त और कश्मीर के हालात को लेकर सतर्क पुलिस    इस दौरान मेट्रो रेल व स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर खास  अभियान चलाया गया। मेट्रो स्टेशन और मेट्रो ट्रेनों के अंदर भी डॉग स्क्वायड और इंटेलिजेंस की टीमों ने आईजी के निर्देशन में छानबी...
कानपुर का परिवार हादसे का शिकार, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल

कानपुर का परिवार हादसे का शिकार, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः हरिद्वार से लौट रहा कानपुर का एक कार सवार परिवार हादसा का शिकार हो गया। कार और ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ापुर के पास हुआ। जूही का रहने वाला परिवार  बताया जाता है कि कानपुर शहर के जूही (हमीरपुर रोड) निवासी रामशंकर (50) मंगलवार देर रात अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार से लौट रहे थे। रात करीब ढाई बजे बढ़ापुर के पास रौनक ढाबे के सामने तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। इससे कार में सवार आठ लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस ने सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक परिवार के पांच घायल  वहां 12...
चीफ जस्टिस ने पूछा, सीबीआई राजनीतिक रंग न होने पर ही क्यों करती है अच्छा काम

चीफ जस्टिस ने पूछा, सीबीआई राजनीतिक रंग न होने पर ही क्यों करती है अच्छा काम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में पूछा कि आखिर सीबीआई तभी अच्छा काम क्यों करती है, जब उसमें राजनीतिक रंग न हो। दरअसल, मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने दो वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित डीपी कोहली स्मृति व्याख्यान के 18वें संस्करण में बोलते हुए देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी की कमियों-ताकतों को लेकर साफ-साफ बात की। सीबीआई के खाली पदों पर जताई चिंता   इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने सीबीआई के खाली पदों को लेकर बी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी में 15% कार्यकारी पद इस वक्त खाली हैं। वहीं तकनीकि विभाग में 28% पद खाली पड़े हैं। इसके साथ ही कानूनी विभाग में यह आंकड़ा 50% तक खाली है। उन्होंने कहा कि का का ओवरबर्डन कहीं न कहीं जांच को प्रभावित करता है। ये भी पढ़ेंः अब सुप्रीम कोर्ट करेगा उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सुनवाई, मुख्य ...
पूरे यूपी में सड़कों पर नमाज और आरती पर लगेगी रोक, लागू होगा मेरठ-अलीगढ़ मॅाडल

पूरे यूपी में सड़कों पर नमाज और आरती पर लगेगी रोक, लागू होगा मेरठ-अलीगढ़ मॅाडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब यूपी में सड़कों पर नमाज को लेकर मेरठ और अलीगढ़ मॅाडल पूरे यूपी में लागू किया जाएगा। कहा कि सड़कों पर नमाज और आरती नहीं होगी। डीजीपी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं करने दिया जाएगा, जिससे सार्वजनिक स्थानों लोगों का समस्या का सामना करना पड़े। यूपी की पुलिस मुखिया ने मंगलवार को यह बयान देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस और कश्मीर के हालातों को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के बाद संवेदनशील इलाकों में चेकिंग चल रही है। क्या है मेरठ-अलीगढ़ मॅाडल   दरअसल, बीते दिनों मेरठ और अलीगढ़ जिलों में प्रशासन ने सड़क पर नमाज या आरती पढ़ने जैसे किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस रोक के बाद मेरठ हो या अलीगढ़, वहां की सड़कों पर न तो नमाज पढ़ी जा सकेगी और न ही आरती हो स...
..जब कानपुर में अचानक उल्टी दिशा में दौड़ी पुष्पक एक्स. तो यात्रियों में मच गया हड़कंप

..जब कानपुर में अचानक उल्टी दिशा में दौड़ी पुष्पक एक्स. तो यात्रियों में मच गया हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेंट्रल रेलवे स्टेशन कानपुर से निकली लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगी। इससे यात्रियों में दहशत सी फेल गई। हड़बड़ाए यात्री एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला मंगलवार रात उस वक्त सामने आया, जब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर निकलने के बाद कुछ दूरी तय करने के बाद पुष्पक एक्सप्रेस अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगी। हड़बड़ाए यात्रियों ने जाहिर की नाराजगी  यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पहुंची थी कि तभी रात लगभग साढ़े 10 बजे वापस दौड़ने लगी। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप सा मचा। बाद में पता चला कि ट्रेन के एक कोच का एसी फेल हो चुका है और उसे ठीक कराने के लिए ट्रेन को वापस कानपुर लाया जा रहा है। इसके बाद रात 12 बजे तक कानपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। यात्री हंगामा भी करते रहे। हालांकि, बाद में ट्रेन क...