Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

महोबा में प्रसाद में नानवेज बिरयानी खिलाने के मामले में 23 नामजद समेत 43 पर मुकदमा

महोबा में प्रसाद में नानवेज बिरयानी खिलाने के मामले में 23 नामजद समेत 43 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः बीती 31 अगस्त को महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के ग्राम सालट में हुए एक धार्मिक समारोह के बाद प्रसाद के रूप में नानवेज बिरयानी खिलाने पर भड़के बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 23 नामजद लोगों समेत कुल 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि बीती 31 तारीख को पीर बाबा के उर्स में 13 गांवों के ग्रामीणों को प्रसाद में नानवेज बिरयानी खिलाने का आयोजक कल्लू हाजी समेत अन्य लोगों पर आरोप लगा था। 13 गांवों को लोगों को किया था आमंत्रित   गांव के बाहर बनी मजार पर कल्लू ने उर्स का आयोजन करते हुए आसपास के करीब 13 गांव के लोगों को आमंत्रित किया था। लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाते हुए कल्लू ने प्रसाद के तौर पर धोखे से भैंसा बि...
कानपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या

कानपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुई एक दुस्साहसिक वारदात में दो बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब हत्या के एक मामले में आरोपी भाजपा नेता अपने एक साथी के साथ जा रहे थे। बुधवार सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरसी के पास नहर पटरी पर बुधवार को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के एक पुराने मामले में आरोपी थे दोनों मृतक  घाटमपुर के गांव राहा निवासी 45 वर्षीय बच्चा सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे और अपने साथी गांव जलाला के रहने वाले कपूर सिंह उर्फ कल्लू के साथ बाइक से कचहरी जा रहे थे। ये दोनों हत्या के एक मामले में आरोपी भ...
बांदा में शरीर सौष्ठव और बुंदेली परंपरा के अद्भुत प्रदर्शन ने सभी का मनमोहा..

बांदा में शरीर सौष्ठव और बुंदेली परंपरा के अद्भुत प्रदर्शन ने सभी का मनमोहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शरीर सौष्ठव और बुंदेली परंपराओं का आज बांदा शहर से लगभग 5 किमी दूर स्थित महावीरन हनुमान मंदिर में ऐसा अद्भुत प्रदर्शन हुआ कि देखने वाले गदगद हो गए। इस दौरान नटराज कल्याण समिति तत्वधान में आयोजित बुंदेली दिवारी नृत्य कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर ऐतिहासिक बुंदेली परंपरा को संरक्षित करने का आह्वान भी किया गया। अतिथियों ने कलाकारों को किया पुरस्कृत   साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा मुकेश यादव रहे। आयोजन में मुख्य रूप से जेपी त्रिपाठी तथा जवाहर लाल (जलज), संजय श्रीवास्तव तथा प्रभात चैरसिया समेत भी मौजूद रहे। इतिहासकार शोभाराम कश्यप ने पूरे आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि द्वापर युग में पशु ही धन थे। इनकी सुरक्षा के लिए भगवान श्रीकृष...
राजधानी में आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

राजधानी में आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार को राजधानी में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि गोली उनके घर में लगी है, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पता चलेगा कि उनकी हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। बताया जाता है कि कोतवाली चिनहट के विकल्पखंड में रहने वाले आईएएस अधिकारी उमेश प्रताप सिहं (42) सूडा में डायरेक्टर हैं। हत्या -आत्महत्या में उलझा मामला   वहां उनकी पत्नी अनिता को आज दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उनके सीने में लगी, जो पार निकल गई। इसके बाद अधिकारी पति और बेटा फौरन उनको लेकर पहले सहारा अस्पताल और बाद में ट्रामा सेंटर पहुंचे, लेकिन तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उधर, घटना ...
नाबालिग ने बाइक चलाकर की दुर्घटना तो जुर्माना-जेल भुगतेंगे मां-बाप, अब नए यातायात नियम लागू..

नाबालिग ने बाइक चलाकर की दुर्घटना तो जुर्माना-जेल भुगतेंगे मां-बाप, अब नए यातायात नियम लागू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यानि 1 सितंबर, रविवार से सरकार ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट-2019 को लागू कर दिया है। अब यातायात नियमों की अनदेखी करना या इनको तोड़ना इतना आसान नहीं होगा, बल्कि इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल जाने की नौबत भी आ सकती है। खास बात यह है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना या तेज रफ्तार और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के गाड़ियां चलाने पर एक-दो नहीं बल्कि 10 गुना ज्यादा 10 से 20 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। ..तो अब मां-बाप भुगतेंगे सजा   जी हां, अगर किसी ने अपने नाबालिग बच्चे को गाड़ी दी और उससे कोई हादसा हो गया, अब इसकी सजा बच्चे के अभिभावकों को भुगतनी पड़ेगी। नए संशोधन के तहत यह नियम सभी तरह के वाहनों पर लागू है। इतना ही नहीं 25 हजार के जुर्माने के साथ सालभर के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा। इसके साथ ...
कानपुरः फ्लैट में लटका मिला फतेहपुर के सुपरवाइजर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुरः फ्लैट में लटका मिला फतेहपुर के सुपरवाइजर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में बीते दो दिन से लापता से एक कंपनी के सुपरवाइजर का शव आज एक फ्लैट में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध की बात बताई। पुलिस का कहना है कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वह फतेहपुर जिले का रहने वाला था। बताया जाता है कि कलक्टरगंज स्थित काहूकोठी में अपार्टमेंट में एक फ्लैट से रविवार लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खिड़की से अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। पड़ोस में रहने वाले सुपरवाइजर का शव फांसी पर लटक रहा था। फतेहपुर का रहने वाला था, 8 महीने पहले हुई थी शादी   पुलिस का कहना है कि मूलरूप से फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के केवई गांव के रहने वाले 27 साल के जितेंद्र की शादी लगभग 8 महीने पहले हुई थी। बीते करीब 6 साल से वह काहूकोठी की एक कंप...
चित्रकूट में हादसाः डायल-100 के सिपाही व होमगार्ड समेत 3 की मौत, दीवान समेत 2 रेफर

चित्रकूट में हादसाः डायल-100 के सिपाही व होमगार्ड समेत 3 की मौत, दीवान समेत 2 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीती रात पंचर डायल-100 की गाड़ी में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से वहां खड़े सिपाही व होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दीवान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्रयागराज रेफर किया गया है। यह हादसा चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में महुआ गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि गांव महुआ गांव के पास एक डायल-100 की गाड़ी पंचर हो गई थी। पंचर ठीक कराने के लिए खड़े सिपाही और होमगार्ड   गाड़ी में तैनात सिपाही वहीं खड़े होकर पंचर ठीक करा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने गाड़ी में आकर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही  समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिपाही हिरेश पाल (25), निवासी शीतलपुर, कुरारा, हमीरपुर तथा होमगार्ड ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। पंचर टायर खोलने में मदद कर रहे घायल रामसलोने पुत्र अ...
पूर्व फौजी की पत्नी ने मंत्री साध्वी निरंजन पर लगाए गंभीर आरोप, साध्वी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

पूर्व फौजी की पत्नी ने मंत्री साध्वी निरंजन पर लगाए गंभीर आरोप, साध्वी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में दुष्कर्म के फरार आरोपी एक पूर्व फौजी की पत्नी ने भाजपा सासंद एवं कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस महिला ने प्रेसकांफ्रेंस करते कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मंत्री साध्वी ने उसके पति से 14 लाख रुपए खर्च कराए थे। बाद में रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसा दिया। दूसरे ओर सांसद साध्वी ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह मामले में महिला के उपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी। बताते हैं कि शहर कोतवाली के रूरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामकिशन, पहले प्रधान में रह चुके हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने की प्रेसवार्ता   बीती 14 जून को एक युवती ने रामकिशन पर रेप का आरोप लगाया था। मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर पीड़िता ने साध्वी से इसकी शिकायत की। इसके बाद पूर्व फौजी पर रेप का मु...
मुरादाबाद में भीषण हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल

मुरादाबाद में भीषण हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः जिले के कुंदकी थाना क्षेत्र में बीती देर रात मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार की खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे पांच लोगों की मौत हो गई। ये पांचों लोग एक ही परिवार के थे। मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से पूरे परिवार में हाहाकार मच गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर पंचर था इसलिए वहां खड़ा था। बताया जाता है कि मझोली गांव के रहने वाले जाहिद अपनी पत्नी फूलजहां और परिवार के बाकी लोगों के साथ कुंदरकी बाजार से सामान खरीदने आए थे। बीती रात हुआ हादसा, ट्रक में घुसी कार  वहां बाजार से फूलजहां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। पति ने मायके पक्ष के ...
बांदा के इंदिरानगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी..

बांदा के इंदिरानगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरानगर में रहने वाले एक युवक ने घर में पंखे से चादर बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह उस वक्त हुई, जब उसकी पत्नी पति के कमरे में उसे जगाने पहुंची। पति के शव को फांसी लटकता देख पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद परिवार के बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। बताते हैं कि युवक की शादी बीती 27 फरवरी को हुई थी। बताया जाता है कि इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी करन उर्फ मनोज (27) पुत्र राजेंद्र सिंह की शादी बीती 27 फरवरी को हुई थी। शहर के इंदिरनगर इलाके की घटना  बताते हैं कि वह ड्रग्स का लती था और परिवार के लोग उससे अक्सर नशा छोड़ने को कहते थे। बताया जाता है कि बीती रात भी पिता ने उसको समझाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह पत्नी पूनम पति को जगाने उसके कमरे में पहुंची। वहां पति को फांसी पर लटका देखकर चीख पड़ी। परिजन भी मौके पर प...