Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

पूर्व फौजी की पत्नी ने मंत्री साध्वी निरंजन पर लगाए गंभीर आरोप, साध्वी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में दुष्कर्म के फरार आरोपी एक पूर्व फौजी की पत्नी ने भाजपा सासंद एवं कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस महिला ने प्रेसकांफ्रेंस करते कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मंत्री साध्वी ने उसके पति से 14 लाख रुपए खर्च कराए थे। बाद में रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसा दिया। दूसरे ओर सांसद साध्वी ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह मामले में महिला के उपर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी। बताते हैं कि शहर कोतवाली के रूरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामकिशन, पहले प्रधान में रह चुके हैं।

आरोप लगाने वाली महिला ने की प्रेसवार्ता  

बीती 14 जून को एक युवती ने रामकिशन पर रेप का आरोप लगाया था। मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर पीड़िता ने साध्वी से इसकी शिकायत की। इसके बाद पूर्व फौजी पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी तभी से फरार चल रहा है। अब इसी आरोपी सेवानिवृत फौजी की पत्नी रमा का आरोप है कि उसके पति के खिलाफ साजिश हुई है। महिला ने पति के खिलाफ साजिश में मुख्यमंत्री व डीजीपी को हलफनामा भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर साध्वी ने आरोपों पर सवाल उठाते कहा है कि आखिर उसके पास इतने कहां से आए। कहा कि अगर 2014 में रुपए दिए तो 2019 का चुनाव बीत चुका है, अबतक आरोप लगाने वाले कहां थे। साध्वी ने कहा है कि राजनीतिक प्रतिद्वंदी इसके पीछे हैं।

ये भी पढ़ेंः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा के अपहरण का मुकदमा