Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में भूरागढ़ बाइपास पर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर..

Banda: Tractor crushes two friends riding bike, both dead
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भूरागड़ बाइपास पर आज दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब महोबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। सीओ सिटी गवेंद्र गौतम ने इसकी जानकारी दी।

पन्ना के इचौलिया का था मृतक

जानकारी के अनुसार महिपाल लोधी के बेटे प्रेम लोधी बाइक से महोबा की ओर जा रहे थे। वह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धरमपुर क्षेत्र के इचौलिया गांव के थे। बताते हैं कि बाइक पर उनका

बांदा हार्पर क्लब में संगीत संध्या, मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता इलेवन ने मारी बाजी

साथी बांदा के नरैनी निवासी साहिल पुत्र रज्जू प्रसाद भी सवार था। रास्ते में भूरागढ़ बाईपास पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में 14 साल की सुखसेना ने लगाई फांसी, परिवार के लोग बोले..

जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने घायल प्रेम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के घर सूचना भिजवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में कालूकुआं चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, युवक-महिला की मौत