समरनीति न्यूज, बांदा : बेटी की शादी की खुशियों में डूबे परिवार में कोहराम मच गया। होने वाली दुल्हन ने शादी की मेहंदी लगवाी। फिर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ में सो रही बहन ने सुबह देखा तो उसकी चीख निकल गई। अब शादी के घर में मातम छाया हुआ है। युवती की आत्महत्या को लेकर चर्चाएं हैं। हालांकि, सही वजह स्पष्ट नहीं हो सका है।
साथ सो रही छोटी बहन सुबह जागी तो देखा..
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव की युवती सुमन (19) ने गुरुवार रात बहन के दुपट्टे से फांसी लगा ली। साथ में सो रही छोटी बहन रीता ने सुबह जागने पर बहन का शव लटकता देखा। उसने चीखते हुए परिजनों को जानकारी दी।
ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में बहाने से घर में घुसे युवक, रिटायर नर्स की चेन झपटकर फरार
मृतका के मामा देवराज का कहना है कि सुमन की शादी गांव के ही पुष्पेंद्र नाम के युवक से तय हो गई थी। के साथ तय की गई थी। पुष्पेंद्र बालू निकालने वाली मशीन को चलाता है। दोनों पक्षों की रजामंदी के साथ सबकुछ तय मार्च को बारात आनी थी। सभी तैयारियों में लगे थे। रात में सुमन को मेहंदी लगाई गई।
घटना की वजह स्पष्ट नहीं, यह है चर्चा..
छोटी बहन रीता देर रात तक उसके साथ जागती रही। सुबह होने से पहले युवती ने फांसी लगा ली। मृतक युवती दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। शहर कोतवाल अनूप दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। यह बात सामने आ रही है कि वह शादी को लेकर नाखुश थी। इसलिए सुसाइड की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें : UP : BJP सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया टिकट, विदेशी महिला संग अश्लील वीडियो को बताया था झूठा