समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हजारों की नगदी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है, लेकिन 20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घायल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। एएसपी ने कहा है कि तीसरे व्यक्ति के भी शामिल होने का शक है, उसकी भी तलाश जारी है।
20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के खुर्रा बुजुर्ग गांव के रहने वाले मोतीलाल वर्मा (45) लेबर ठेकेदार हैं। बताते हैं कि वह बीते दिवस अपने भतीजे राजेंद्र के साथ क्षेत्र के बाघा और नगलापुरवा गांव गए थे। रास्ते में एक अन्य परिचित व्यक्ति भी उनके साथ हो लिया।
ये भी पढ़ें : बांदा : कनवारा में किसके राजनीतिक संरक्षण में बेलगाम अवैध खनन, खनिज अधिकारी बोले..
रास्ते में बदौसा थाना क्षेत्र में नांगलमऊ नहर पटरी पर दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दोनों बदमाशों ने मोतीलाल से 80 हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। वारदात के बाद बदमाशों के साथ तीसरा व्यक्ति भी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप
554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का अता-पता नहीं
मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर छानबीन की। मौके से भागा व्यक्ति भी पुलिस के शक के दायरे में है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। करीब 20 घंटे से ज्यादा का समय गुजरने के बाद भी खाली हाथ है। हालांकि, पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें : बांदा : खेत में अनूठा कार्यक्रम, प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में किसान स्मारक का अनावरण