बांदा में बड़ी वारदात, ठेकेदार को गोली मारकर हजारों की लूट-पुलिस खाली हाथ
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हजारों की नगदी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है, लेकिन 20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घायल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। एएसपी ने कहा है कि तीसरे व्यक्ति के भी शामिल होने का शक है, उसकी भी तलाश जारी है।
20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के खुर्रा बुजुर्ग गांव के रहने वाले मोतीलाल वर्मा (45) लेबर ठेकेदार हैं। बताते हैं कि वह बीते दिवस अपने भतीजे राजेंद्र के साथ क्षेत्र के बाघा और नगलापुरवा गांव गए थे। रास्ते में एक अन्य परिचित व्यक्ति भी उनके साथ हो लिया।
ये भी पढ़ें : बांदा : कनवारा में किसके राजनीतिक संरक...