समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा बुजुर्ग गांव में खेत में अनूठा कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्थानीय चर्चित किसान सूरजपाल सिंह के स्मारक का अनावरण उनकी पुण्यतिथि के मौके पर किया गया। इस मौके पर पद्मश्री बाबूलाल दहिया (सतना) तथा पूर्व आईपीएस, प्रयोगधर्मी किसान, लेखक एवं आरटीओ मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के अन्य गणमान्य लोग और किसान, महिलाएं-बच्चे भी रहे।
पूर्व वरिष्ठ IPS, पद्मश्री ने किया संबोधित
बताते हैं कि इस अवसर पर लेखक एवं पूर्व वरिष्ठ आईपीएस शैलेंद्र प्रताप सिंह और बांदा के प्रयोगधर्मी किसान प्रेम सिंह, लेखक और वरिष्ठ परिवहन अधिकारी केडी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बिसंडा के किसान सूरजपाल सिंह की प्रतिमा अनावरण उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और माकपा नेता सुधीर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने पिता के जीवन संघर्ष और
UP : ईनामी सस्पेंड नायब तहसीलदार गिरफ्तार, महिला अधिकारी से रेप-हत्या के प्रयास का मामला
श्रम दर्शन के बारे में बताया। कैसे गरीब किसान थे जिन्होंने 14 वर्ष की आयु में परिस्थितियों के चलते पढ़ाई छोड़कर बहुत थोड़ी खेती और शून्य संसाधनों से अपना कृषि जीवन शुरू किया। तमाम संकटों को पार करते हुए किसान के वैभव को हासिल किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रताप सिंह और कवि केशव तिवारी ने कविताओं का पाठ भी किया। पद्मश्री बाबूलाल दहिया ने अपने
UP : बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा, अभिनेत्री मंदाकिनी भी..
संबोधन में कहा कि कृषक ऋषि सूरज पाल संयुक्त परिवार की उन अनुकरणीय विभूतियों में से एक थे जो खेती किसानी में अपने खेत में काम करने वाले श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे। उपस्थित लोगों में सहायक निबंधक सहकारिता राजेश कुमार, डीजीसी विजय बहादुर सिंह, अधिवक्ता बृजमोहन सिंह, डीसीडीएफ अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : बांदा : ’50 हजार दो नहीं तो..’ चौकी इंचार्ज-दो सिपाहियों समेत 5 पर FIR..