
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के रहुनिया में एसिड अटैक की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोते समय दुकानदार पर तेजाब फेंका गया है। मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ के फेंके जाने से पीड़ित की एक आंख की रोशनी चली गई है। एसिड अटैक की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुकान का विवाद बना कारण
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक साजू प्रसाद के साथ आरोपी संतोष का दुकान को लेकर विवाद है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि मकान मालिक के ऊपर सोते समय आरोपी संतोष सोनी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका है।

इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना उस समय हुई जब खुटला निवासी साजू प्रसाद (58) रहुनिया मुहल्ले में अपनी गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में सो रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर
इसी दौरान आरोपी दो बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर वहां पहुंचा। दोनों बोतल उनके ऊपर ऊड़ेल दीं। दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे। तबतक आरोपी वहां से भाग गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार
दुकानदार के बेटे विकास शुक्ला का कहना है कि उन्होंने कालवन गंज चौकी के पास संतोष सोनी को किराय पर दुकान दी थी। उसने कई महीने किराया नहीं दिया। तो उससे दुकान खाली करा ली। इसी रंजिश में उनसे उनके पिता पर तेजाब डाल दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन
बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन
ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..
बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर
यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार
कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
