Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

आज से UP में मौसम बदलेगा करवट, मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी..

weather News : weather will change again in UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तेज धूप ने फिलहाल लोगों को ठंड से राहत दी है। लेकिन सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी समेत कई जिलों में मौसम बदलेगा। बदलों के साथ तेज हवाएं और बूंदाबांदी की भी संभावना है।

अगले 2 से 3 दिनों तक बदला रहेगा मौसम

अगले दो से 3 दिन के बीच तेज हवा, गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : UP : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ

कहा कि 22 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बदला रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें : जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ-2024 सम्मान