Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी निकाय : दूसरे चरण में 53 % वोटिंग, किस जिले में कितना पड़ा वोट, पढ़िए ! तुलनात्मक सूची

UP civic elections : 53% voting in the second phase, read how much voting in which district! comparative list

आशा सिंह, लखनऊ : यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 38 जिलों में वोटिंग हुई। सभी जिलों में कुल 53 प्रतिशत मतदान हुआ है। 9 मंडलों के 38 जिलों में शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान कानपुर नगर जिल में हुआ। वहीं सबसे कम मतदान कानपुर देहात जिले में हुआ। इसके साथ ही दूसरे चरण में कुल 39146 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गया। कौन जीता और कौन हारा, इसका फैसला 13 मई को होने वाली मतगणना में होगा।

शुरू में धीमी रही रफ्तार

हालांकि, दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत शुरू में धीमी रफ्तार से हुई। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में कुल मतदान मात्र 9.41 प्रतिशत ही हुआ। 11 बजे तक मतदान का 11 प्रतिशत हो गया। फिर 3 बजे तक 40.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बताते चलें कि आखिरी चरण में 7 महापौर, 581 पार्षद और 95 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों समेत 2520 नगर पालिका परिषद सदस्यों के अलावा 267 नगर पंचायत अध्यक्ष व 3459 नगर पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार का कहना है कि सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ है।

निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत

जिला – वर्ष 2017 में मतदान – 2023 में मतदान 

  1. अमेठी – 68.44 – 64.90
  2. अंबेडकरनगर – 65.80 – 62.86
  3. अयोध्या – 54.08 – 52.60
  4. अलीगढ़ – 53.38 – 50.48
  5. आजमगढ़ – 59.38 – 57.60
  6. इटावा – 53.57 – 53.76
  7. एटा – 57.56 – 56.72
  8. औरैया – 63.40 – 62.56
  9. कन्नौज – 67.38 – 64.60
  10. कानपुर देहात – 73.46 – 67.37
  11. कानपुर नगर – 44.92 – 42.64
  12. कासगंज – 62.26 – 59.94
  13. गाजियाबाद – 46.18 – 45.52
  14. गौतमबुद्ध नगर – 61.65 – 0
  15. चित्रकूट – 62.21 – 55.53
  16. पीलीभीत – 63.80 – 62.16
  17. फर्रूखाबाद – 60.52 – 56.06
  18. बदायूं – 61.11 – 59.56
  19. बरेली – 53.17 – 50.49
  20. बुलंदशहर – 62.68 – 62.48
  21. बलिया – 60.05 – 0
  22. बस्ती – 55.57-57.19
  23. बागपत – 67.14-63.12
  24. बांदा – 63.64-57.25
  25. बाराबंकी – 57.54 – 53.4
  26. भदोही – 64.23 – 60.19
  27. मऊ – 58.97 – 56.93
  28. मेरठ – 51.88 – 50.01
  29. महोबा – 63.98 – 64.91
  30. मीरजापुर – 56.87 – 54.08
  31. शाहजहांपुर – 60.31 – 55.48
  32. संतकबीर नगर – 67.59 – 62.42
  33. सुलतानपुर – 60.43 – 59.06
  34. सिद्धार्थनगर – 64.99 – 59.78
  35. सोनभद्र – 57.71 – 51.39
  36. हमीरपुर – 69.59 – 66.90
  37. हाथरस – 64.02 – 57.57
  38. हापुड़ – 57.72 – 55.94

ये भी पढ़ें : ट्रांसपोर्टर की बेटी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूले, अब जेल की.. 

ये भी पढ़ें :  CM Yogi पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मामला वायरल, एक्शन में पुलिस