समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग लड़की को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता एक ट्रांसपोर्टर की बेटी है और नाबालिग है। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सैलून चलाता है। पुलिस उसे जेल भेज रही है।
पीड़िता के पिता ने थाने में लिखाई रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि उनकी 13 साल की बेटी 9वीं की छात्रा है। बेटी कुछ माह से गुमशुम रहती थी। साथ ही घर से रुपए भी गायब हो रहे थे। इसलिए माता-पिता ने बेटी से इस बारे में जानकारी की। रोते हुए बेटी ने उन्हें जो कुछ बताया, उससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, नगदी..
पीड़ित लड़की ने परिजनों को बताया कि मेदयगंज के कर्बला ढाल के रहने वाला मो. आकिब से कुछ दिन पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। फिर आकिब ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया। वीडियो कालिंग के दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस तरह से धीरे-धीरे करीब 15 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी लगातार परेशान कर रहा था। मामले में इंस्पेक्टर मदेयगंज सुनील कुमार आजाद का कहना है कि आरोपी आकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वसूली के 83 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। एक बाइक भी बरामद हुई है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट
ये भी पढ़ें : CM Yogi पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मामला वायरल, एक्शन में पुलिस