Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Banda : महिला का पर्स ले भागे नकाबपोश, दौड़ाया तो तमंचा लहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां क्योटरा नया डेरा की रहने वालीं किस्सू पत्नी मोतीलाल सोनकर से आज बदमाशों ने पर्स छीन लिया। घटना उस समय हुई जब किस्सू अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने जा रहीं थीं। रास्ते में रणछोड़दास इंटर कालेज के सामने बैठकर वह पर्स निकालकर रुपए गिनने लगीं। तभी दो नकाबपोश वहां पहुंचे। फिर पर्स छीनकर भाग खड़े हुए। महिला किस्सू ने बताया कि उनके पर्स में दो हजार रुपए नगद, 100 ग्राम चांदी की चूड़ी तथा सोने के टाप्स पड़े थे। महिला के पुत्र सुभाष सोनकर ने खप्टिहाकलां चौकी में सूचना दी है। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी  ये भी पढ़ें : बांदा में विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा...
आज आ रहे PM Modi, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं

आज आ रहे PM Modi, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त व्यवस्थाएं की गई हैं। व्यवस्थाओं को लेकर ली जानकारी इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार देर शाम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वाराणसी पहुंचे। डिप्टी सीएम के साथ दोनों पार्टी नेताओं ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंच जाएंगे। ये भी पढ़ें : Weather in UP : मौसम विभाग ने अचानक जारी किया अलर्ट, लखनऊ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले.. प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरर...
Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीबा गांव की है। हत्यारोपी व्यक्ति अपनी ससुराल आया हुआ था। दो माह पहले हुई थी बेटी की मौत जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव के राम मिलन ने अपनी पत्नी पूनम (22) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताते हैं कि दंपती की लगभग दो महीने पहले एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत भी हो गई थी। इसे लेकर परिवार में अशांति का माहौल था। पारिवारिक कलह भी बनी रहती थी। ब...
बिजनौर पहुंचे आयोग के अध्यक्ष, जिला जेल का निरीक्षण

बिजनौर पहुंचे आयोग के अध्यक्ष, जिला जेल का निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, बिजनौर : उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा बिजनौर पहुंचे। वहां उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों से बातचीत की। उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। साथ ही बच्चों के लिए बनाए गए क्रैच का निरीक्षण भी किया। महिला बंदियों ने गाया स्वागत गीत महिला बंदियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने महिला बंदियों से कहा कि सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने महिला बंदियों को सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा   साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को चॉकलेट-बिस्कुट और टॉफियां बांटी। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र...
विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

विधायक और BJP ब्लॉक प्रमुख समेत 12 के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  बालू खनन पर रार खुलकर सामने आने लगी है। चित्रकूट जिले में बांदा सीमा पर बागे नदी के गड्ढे में डूबकर हुई एक युवक की मौत के मामले में खदान संचालक की तहरीर पर सपा विधायक और बीजेपी के ब्लाक प्रमुख समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चित्रकूट के सपा विधायक और कमासिन के ब्लाक प्रमुख अब बांदा के कमासिन थाने में खदान संचालक राजस्थान के रतनगढ़ चौथमिल निवासी बनवारी लाल शर्मा की तहरीर पर चित्रकूट के चित्रकूट के सदर सपा विधायक अनिल प्रधान और बांदा जिले के बीजेपी के कमासिन ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार समेत 12 लोगों पर मुकदमा हुआ है। ये भी पढ़ें : बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार  अन्य नामजद लोगों में चित्रकूट सरधुवा क...
बांदा के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश

बांदा के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के एक अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत भी जिलाधिकारी से की है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बांदा जिले के बांट-माप विभाग के एक अधिकारी का है। हालांकि, समरनीति न्यूज ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। DM से रिश्वत मांगने की शिकायत जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में चिल्ला थाने के अतरहट गांव से संबंधित है। वहां के रहने वाले सुनील कुमार की बांदा-कानपुर हाइवे पर पंचर बनाने की गुमटी है। इसमें वह गुटखा और नमकीन बेचने का भी छोटा-मोटा काम कर लेते हैं। गरीब के लिए एक पंथ दो काज वाला काम हो जाता है, लेकिन जिले में लगभग निष्क्रीय रहने वाले बांट-माप विभाग को इस गरीब ...
फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ससुराल में एक 27 साल की विवाहिता रजनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी की पिटाई की थी। इसी से दुखी होकर विवाहिता ने खुद फांसी लगाई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शराब का लती था पति, इसीलिए होती थी कलह जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी रजनी (27) का शव शाम को फांसी पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। ये भी पढ़ें : यूपी में भूकंप के तेज झटके, लखनऊ-मेरठ से लेकर दिल्ली NCR तक.. बताते हैं कि रजनी की शादी को करीब 6 साल हो चुके थे। उनके एक बच्चा भी है। पति शराबी है। इसलिए दोनों के बी...
Weather in UP : मौसम विभाग ने अचानक जारी किया अलर्ट, लखनऊ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले..

Weather in UP : मौसम विभाग ने अचानक जारी किया अलर्ट, लखनऊ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग ने अचानक उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ समेत इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की पूरी संभावना है। हालांकि, कुछ ही देर बाद लखनऊ में तेज बारिश शुरू हो गई। आज दिन में भी लखनऊ में अंधेरा छा गया। उधर, लखनऊ डीएम ने भी मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिन में छाया घना अंधेरा ट्वीटर पर लखनऊ डीएम की ओर से कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बिजली कड़कने, तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंका है। इसलिए अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें। ये भी पढ़ें : महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद उधर, मौसम विभाग ने मंगलवार को अचानक रेड अलर्ट जार...
UP : सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, हर्ष फायरिंग में हुआ था निलंबन

UP : सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, हर्ष फायरिंग में हुआ था निलंबन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के चकेरी लाल बंगला एनटू रोड पर रहने वाले हेड कांस्टेबल ने आज ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान की। परिजनों को जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि बीते दिनों सिपाही को हर्ष फायरिंग के मामले में निलंबित किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 7-8 महीने पहले हुआ था निलंबन जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल राहुल वर्मा ने खपरा मोहाल रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। देखते ही देखते शरीर के परखच्चे उड़ गए। परिवार के लोगों का कहना है कि करीब 7 महीने पहले हर्ष फायरिंग के मामले में सिपाही निलंबित चल रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : ऑफिस में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाने वाला SDO बर्खास्त इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मानसिक परेशानी की वजह से 3-4...
एक और बाप ने बेटी का गला दबाया, वजह वही..प्रेमप्रसंग

एक और बाप ने बेटी का गला दबाया, वजह वही..प्रेमप्रसंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : कानपुर के रावतपुर में सोमवार को बाप द्वारा बेटी की हत्या की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कल्याणपुर के बंबा रोड इलाके में हुई है। वहां रहने वाले व्यक्ति ने बेटी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। फिर खुद को गिरफ्तार करा दिया। दरअसल, हत्यारोपी का कहना है कि वह बीते एक साल से बेटी के एक युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग से नाराज था। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुद पुलिस को बताई सारी बात जानकारी के अनुसार बंबा रोड के कश्यपनगर में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता ई-रिक्शा चालक हैं। उनकी बेटी खुशबू (17) प्राइवेट स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : SP ने किया बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल समेत 34 थानेदारों के तबादले बताते हैं ...