Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में बड़ी घटना, पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

crime scene symbolic image

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीबा गांव की है। हत्यारोपी व्यक्ति अपनी ससुराल आया हुआ था।

Big incident in Banda, husband hanged himself after killing his wife
पूनम (फाइल फोटो)

दो माह पहले हुई थी बेटी की मौत

जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव के राम मिलन ने अपनी पत्नी पूनम (22) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताते हैं कि दंपती की लगभग दो महीने पहले एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत भी हो गई थी। इसे लेकर परिवार में अशांति का माहौल था। पारिवारिक कलह भी बनी रहती थी। बबेरू सीओ राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : फांसी पर लटकती मिली रजनी, आवास योजना के रुपए के लिए हत्या का आरोप

ये भी पढ़ें : पटना स्टेशन पर एडल्ट वीडियो, सात समंदर पार पहुंचा मामला, विदेशी पोर्न एक्ट्रेस का आया ट्वीट

पटना स्टेशन पर एडल्ट वीडियो, सात समंदर पार पहुंचा मामला, विदेशी पोर्न एक्ट्रेस का आया ट्वीट