Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीति न्यूज

उमेशपाल हत्याकांड में अब बरेली जेल पर गिरी कार्रवाई की गाज, 7 सस्पेंड-दो गिरफ्तार

उमेशपाल हत्याकांड में अब बरेली जेल पर गिरी कार्रवाई की गाज, 7 सस्पेंड-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Umeshpal MurderCase प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से साठगांठ मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बरेली के जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह और पांच जेल सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि जेल अधीक्षक भी इस जांच में दोषी पाए गए हैं। शासन जल्द ही उनके खिलाफ भी एक्शन लेगा। एसआईटी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार उधर, एसआईटी ने जेल वार्डर (सिपाही) समेत दो लोगों को इस मामले में जेल भेज दिया है। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसकी जांच डीआईजी जेल आरएन पांडे को सौंपी गई थी। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : उमेश पाल हत्याकांड का एक बदमाश अरबाज मुठभेड़ में ढेर डीआईजी जेल ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी जेल आनंद कुमार को सौंपी। डीजी के निर्देश प...
IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबादले

IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज हमीरपुर, बिजनौर, बरेली और ललितपुर के एसपी समेत 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों से हलचल सी मची है। इससे पहले बीती रात भी 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। साथ ही कई पीपीएस अधिकारी भी बदले गए हैं। बागपत-बस्ती के भी SP बदले तबादलों के इस क्रम में बागपत के एसपी नीरज जादौन को हटाकर अब बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। बीते दिनों गंभीर रूप से बीमार हुए बिजनौर के एसपी रहे दिनेश सिंह को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। यह है IPS तबादले की पूरी सूची प्रभाकर चौधरी बने बरेली SSP अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर शुभम पटेल को हटाकर लखनऊ पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट दीक्षा शर्मा को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी प...
कानपुर में दर्दनाक हादसा, दंपती और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, बुजुर्ग झुलसी

कानपुर में दर्दनाक हादसा, दंपती और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, बुजुर्ग झुलसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक दंपती और उनकी तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार की एक बुजुर्ग महिला झुलस गई हैं। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात देखे जानकारी के अनुसार रूरा के हारामऊ बंजारन डेरा के रहने वाले मजदूर सतीश (25) अपने परिवार के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी काजल (22), बेटा सन्नी (7), संदीप (4) और बेटी गुड़िया (2) और मां रामश्री (49) हैं। बताते हैं कि बीती रात झोपड़ी में शार्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी आग का गोला बन गई। बच्चों और माता-पिता की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वृद्धा रामश्री आग में झु...
यूपी में 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया लखनऊ, दीपक कुमार आगरा

यूपी में 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया लखनऊ, दीपक कुमार आगरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात यूपी में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी पीयूष मोर्डिया को राजधानी का एडीजी जोन बना दिया गया है। वहीं देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है। आगरा के DIG बने दीपक कुमार आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी नियुक्त किया गया है। एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।...
बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के मर्का थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे जीजा-साले की कार से टक्कर हो गई। घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। कार चालक वाहन लेकर फरार मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के मजरा बजहा पुरवा के रहने वाले मोहनलाल (36) अपने साले नत्थू (35) के साथ बबेरू कस्बे से बाइक से घर लौट रहे थे। हरदौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही.. दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते ह...
रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही..

रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कल खबर सामने आई थी कि महोखर में बेटे ने दो साथियों के साथ मिलकर बाप की हत्या कर डाली। जमीनी लालच में इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले नशेबाज बेटे को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लोग इस घटना को भूले भी नहीं थे कि आज पुलिस ने एक और खुलासा किया। मटौंध में हुए भवानीदीन हत्याकांड का खुलासा मटौंध क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में एक 70 साल के वृद्ध भवानीदीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव शुक्रवार सुबह घर में पड़ा मिला था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति का जायजा लिया था। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल साथ ही हत्याकांड के खुलासे के लिए अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए थे। आज पुलिस ने इसका खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना...
UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव

UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Nikay Chunav  उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज कहा कि यूपी में निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण तय करने के लिए गठित आयोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप चुका है। आयोग की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी सरकार अब यूपी सरकार इस रिपोर्ट को उच्चतम न्यायालय में पेश करेगी। इसके बाद निकाय चुनाव की प्रक्रिया तय हो जाएगी। नगर विकास मंत्री शर्मा ने संभावना जताई है कि अप्रैल के आखिर तक निकाय चुनाव हो सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आयोग ने यह रिपोर्ट आधे से भी कम समय में दी है। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच  ...
Shocking : ट्रेन की छत पर तेंदुआ, हाईटेंशन तार से मौत की आशंका

Shocking : ट्रेन की छत पर तेंदुआ, हाईटेंशन तार से मौत की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ट्रेन के इंजन पर मृत मिला तेंदुआ मिलने की खबर सबको हैरान कर रही है। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ की मौत हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से हुई है। पूरे मामले की रेलवे जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर की है। वहां घुग्गस शहर में रेलवे के कोयला स्थल पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। मालगाड़ी के इंजन पर मरा पड़ा था तेंदुआ तभी वहां मालगाड़ी के इंजन पर एक मरा हुआ तेंदुआ पड़ा दिखा। इस घटनाक्रम से आसपास के लोग भी हैरान हैं। इसकी वजह है कि यह रिहायशी इलाका है। सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर तेंदुआ ट्रेन की छत पर पहुंचा कहां है। इस इलाके में आया कहां से है। लोग बस अंदाजा लगा रहे हैं कि जब मालगाड़ी जंगल से गुजर होगी तो तेंदुआ ट्रेन पर चढ़ चढ़ा होगा। इसी बीच उसके सिर से हाईटेंशन तार टच कर गए होंगे और इससे उसकी मौत हो गई होगी। सुबह...
बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कभी-कभी छोटी अनदेखियां कभी न भूल पाने वाले दर्द दे जाती हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेन रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बाथरूम में नहाते वक्त पति पत्नी की गैस गीजर के कारण मौत हो गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बाथरूम में क्रास वेंटिलेशन नहीं था और गैस गीजर के कारण आक्सीजन की कमी हो गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों की मौत हुई है। दरवाजा तोड़कर निकाले गए बाहर जानकारी के अनुसार अग्रसेन मार्केट में दीपक गोयल अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों संग रहते थे। बताते हैं कि पति-पत्नी होली खेलने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे बाथरूम में नहाने गए। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने आवाज लगानी शुरू की। बच्...
बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में हुई। बताते हैं कि वहां मंदिर के पुजारी शत्रुह्न तिवारी (60) अपने परिवार के साथ रहते थे। देर रात उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस हत्या की इस घटना को किसने अंजाम दिया। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ परिजनों से भी पूछताछ की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुजारी के एक बेटी और बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। https://samarneetinews.com/banda-bulldozers-guns-cartridges-and-cash-worth-lakhs-recovered-at-houses-of-mafia-mukh...