Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया लखनऊ, दीपक कुमार आगरा

Akash Tomar became the new SSP of Bareilly, two IPS officers transferred in UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात यूपी में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी पीयूष मोर्डिया को राजधानी का एडीजी जोन बना दिया गया है। वहीं देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है।

Girvan police in Banda revealed major murder, DIG Deepak Kumar to award Inspector Shashi Pandey

आगरा के DIG बने दीपक कुमार

आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है।

UP : 8 IPS transferred in UP, Piyush Mordia becomes new ADG zone of Lucknow

कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी नियुक्त किया गया है। एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें : UP Cabinet : यूपी कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, खेल नीति और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी 

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : वोटर लिस्ट में आज ही से जुड़वाएं नाम, ऑनलाइन करें आवेदन