यूपी में 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया लखनऊ, दीपक कुमार आगरा
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात यूपी में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में जेसीपी पीयूष मोर्डिया को राजधानी का एडीजी जोन बना दिया गया है। वहीं देवीपाटन रेंज के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है।
आगरा के DIG बने दीपक कुमार
आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह अलीगढ़ के डीआईजी दीपक कुमार को आगरा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। आईजी आगरा नचिकेता झा को मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है।
कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सुरेश कुलकर्णी को अलीगढ़ का डीआईजी नियुक्त किया गया है। एसआईटी में तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।...