Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: लोकसभा चुनाव

UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट

UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जौनपुर के पूर्व विधायक और बाहुबली धनंजय सिंह को झटका लगा है। हाईकोर्ट से जमानत होने के बाद भी उन्हें बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी वजह है कि अभी कागजी प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। उधर, जमानत से पहले ही बरेली जेल शिफ्ट होने के निर्देश हो चुके थे। रंगदारी और अपहरण में हुई है 7 साल की सजा भारी सुरक्षा के बीच धनंजय को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताते चलें कि रंगदारी और अपहरण के मामले में धनंजय सिंह को 7 साल की सजा हो चुकी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में बाहुबली पूर्व सांसद को जमानत दी है। ये भी पढ़ें : UP : सास को दिल दे बैठी बहू, ‘गहरे संबंधों’ की डिमांड से परिवार में हड़कंप, पुलिस भी हैरान हालांकि, सजा को बरकरार रखा है। पूरा मामला 2020 में जल निगम के अधिकारी अभिनव सिंघल के अपहरण और फिरौती का है। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी...
बांदा में स्वतंत्र देव सिंह ने ओवैसी को लिया आड़े हाथ, बोले-यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

बांदा में स्वतंत्र देव सिंह ने ओवैसी को लिया आड़े हाथ, बोले-यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के कद्दावर नेता एवं यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बुंदेलखंड दौरे पर रहे। बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा और महोबा में उन्होंने बूथ सम्मेलनों में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री श्री कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षियों पर हमला बोला। बांदा के तिंदवारी में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। वहां कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश में सबका साथ-सबका विकास की धारणा से काम कर रही है। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद समेत अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। बांदा-चित्रकूट और महोबा में बूथ सम्मेलनों को किया संबोधित हिंदू-मुसलमान सभी शांति से रह रहे हैं। सभी को पक्का मकान और बराबर सम्मान भी मिल रहा है। सभी को आयुष्मान कार्ड भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि औवेसी जैसे लोग माहौल खराब करने का काम करते हैं, लेकिन अब कोई उनकी बातो...
#पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग

#पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 का आज पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। आज आठ सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, रानपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, कैराना और मुजफ्फरनगर सीटों पर वोट डाले गए। मतदाताओं ने कुल 80 प्रत्याशियों किस्मत का फैसला किया। यूपी की इन आठ लोकसभा सीटों पर कुल 57.54% मतदान हुआ। ये भी पढ़ें : कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें.. लोकसभा सीट - मतदान का प्रतिशत बिजनौर - 54.68% कैराना - 58.68% मुरादाबाद - 57.65% मुजफ्फरनगर - 54.91% नगीना - 58.05% पीलीभीत - 60.23% रामपुर - 52.42% सहारनपुर - 63.29% ये भी पढ़ें : कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें.. ये भी पढ़ें : झांसी : बसपा ने मतदान से पहले प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, जिलाध्यक्ष भी बदला  ...
झांसी : बसपा ने मतदान से पहले प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, जिलाध्यक्ष भी बदला

झांसी : बसपा ने मतदान से पहले प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, जिलाध्यक्ष भी बदला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से अपने घोषित प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाल दिया है। बताते हैं कि कुशवाहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण हटाया गया है। साथ ही झांसी के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को भी हटा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप अहिरवार की जगह अब बीके गौतम को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रत्याशी को पार्टी से निकालने की विज्ञप्ति नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की ओर से जारी की गई है। ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला.. इसके साथ ही बसपा ने कैलाशपाल को मंडल प्रभारी पद से हटाकर ललितपुर का जिला प्रभारी नियुक्त कर दिया है।हालांकि, बसपा ने अभी नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने काफी इंतजार के ...
देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

देखें Video : जब मंच पर PM Modi ने अचानक पकड़ा CMYogi का हाथ, जानिए क्यों?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच आपसी संबंधों की आत्मीयता, सौम्यता और सम्मान की भावना किसी से छिपी नहीं है। दोनों राजनीतिक हस्तियों के बीच कई बार गजब की बांडिंग देखी जा चुकी है। ऐसा ही आज पीलीभीत में एक चुनावी रैली में देखने को मिला। इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोगों के बीच इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करने पीछे मुड़कर पोडियम की ओर जाने लगे। सम्मान और आत्मीयता की जबरदस्त बांडिंग आई नजर https://twitter.com/Sudhir_mish/status/1777611166220488756 आगे पीएम मोदी बैठे थे तो बड़ों के सम्मान में पीछे से निकलने का रास्ता चुना। तभी पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ा और मुस्कुराते हुए आगे से ही जाने के लिए कहा। इसके बाद सीएम योगी भी आगे से ही तेज रफ्तार में पोडियम की ओर बढ़ गए। https://samarneetinews...
LokSabha Chunav : यूपी में बसपा को तगड़ा झटका, सांसद दानिश ने थामा कांग्रेस का हाथ

LokSabha Chunav : यूपी में बसपा को तगड़ा झटका, सांसद दानिश ने थामा कांग्रेस का हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली ने आज को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उधर, जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता लाल सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इन दोनों को दिल्ली में पवन खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया। बताते चलें कि 2019 में सांसद दानिश अली गठबंधन के तहत बसपा से चुनाव लड़े और विजयी हुए। हालांकि, बीते कुछ समय से उनका कांग्रेस के प्रति प्रेम उमड़ते दिखाई दे रहा था। ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध https://samarneetinews.com/badaun-what-can-we-call-this-cruelty-after-coming-home-sajid-javed-first-asked-for-help-and-then-slit-throats-of-the-innocent-brothers/...
यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..

यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के लिए के लिए चुनाव होना है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज इन चुनावों की तारीखें घोषित कर दी हैं। 5 मई को रिक्त होने वाली 13 सीटों के लिए 4 मार्च को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 11 मार्च तक नामांकन और फिर 12 को नामांकन पत्रों की जांच तथा 14 तक नाम वापस का मौका मिलेगा। फिर 21 मार्च को मतदान होगा। 21 मार्च को ही मतगणना का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 5 मई को खाली होंगी विधान परिषद की 13 सीटें बताते चलें कि विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई को खाली हो रही हैं। इनमें भाजपा के 10, सपा और बसपा व अपना दल (सोनेलाल) के 1-1 सदस्य शामिल हैं। सभी सीटें विधानसभा क्षेत्र की हैं और इनमें विधायक ही वोटिंग करते हैं। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : प्रियंका गांधी ने CBI जांच की मांग उठाई, कहा-फ्री होने चाहिए परीक्षा फार्म  मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने श...
अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी खुद की पार्टी के स्वामी बन गए हैं। मौर्य ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी के इस कद्दावर नेता ने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। पार्टी के नाम का ऐलान करते ही मौर्य ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मुद्दा रहा किसानों का प्रदर्शन। पार्टी बनाते ही केंद्र सरकार पर बड़ा हमला कहा कि किसानों की क्या गलती है, वह सिर्फ एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं। यह भी कहा कि देश तमाम संकटों से जूझ रहा है। देश का संविधान खतरे में है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और विशेष जाति के लोगों को पदोन्नति देकर सरकारी नौकरियों के पद भरे जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..  बताते चलें कि बीती 13 फरवरी को स्व...
Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : यूपी की पूरी सरकार आज प्रभु श्री राम के दर्शन को अयोध्या पहुंची। रामलला के दर्शनों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। आज रविवार को सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर सपा को छोड़ लगभग बाकी सभी राजनीतिक दलों के विधायक और सरकार के मंत्री-विधायक रामलला के दरबार पहुंचकर दर्शन किए। सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि ने भगवान राम का गुणगान किया। इस दौरान अयोध्या की पूरी चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा व्यवस्था खुद डीजीपी प्रशांत कुमार ने संभाली। गृह सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।...
बांदा से चार नगर पालिका EO के तबादले, चुनाव से पहले बड़ा बदलाव..

बांदा से चार नगर पालिका EO के तबादले, चुनाव से पहले बड़ा बदलाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन ने जिले में 3 साल पूरे कर चुके दो नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों के तबादले किए हैं। चुनाव से पहले तबादला नीति के तहत बांदा नगर पालिका के ईओ बुद्धिप्रकाश समेत जिले से चार ईओ के तबादले हुए हैं। बांदा ईओ का मैनपुरी तबादला कर दिया गया है। वहीं कन्नौज नगर पालिका की ईओ नीलम चौधरी को बांदा स्थानांतरित किया गया है। चुनाव से पहले तबादला नीति के तहत बदलाव माना जा रहा है कि वह बांदा नगर पालिका में ईओ का पद संभालेंगी। इसी तरह अतर्रा नगर पालिका के ईओ राम सिंह का तबादला कौशांबी हुआ है। उनके स्थान पर अजय कुमार सिंह का तबादला बांदा किया गया है। वह अबतक कुशीनगर में तैनात थे। वहीं बबेरू और तिंदवारी नगर पंचायत के प्रभाई ईओ रामबदन यादव को ईओ बस्ती और ईओ विजय बहादुर का जालौन स्थानांतरण हो गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FB ...