Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

राजस्थान के साधु की बांदा में दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को हत्या का अंदेशा

राजस्थान के साधु की बांदा में दोस्त के घर संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को हत्या का अंदेशा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजस्थान के रहने वाले एक साधु की बांदा के बबेरू में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह साधू वर्तमान में चित्रकूट के प्रमोद वन (सतना) में रह रहे थे। बांदा के बबेरू में उनकी संदिग्ध हालत में मौत हुई है। मामला संदिग्ध होने के कारण दो चिकित्सकों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस को घटना में हत्या का अंदेशा है जबकि बताया जाता है कि राजस्थान की लासोड़ा रवाजना डूगर सवाई, माधोपुर के रहने वाले साधु भगवान सिंह (65) पुत्र नंद सिंह काफी समय से सतना जिले के अंतर्गत आने वाले चित्रकूट के प्रमोद वन में रहते थे। पुलिस ने दो डाक्टरों के पैनल से पीएम कराने को लिखा  यहां उसकी दोस्ती मनोज नामक युवक से हो गई। उसके बुलावे पर साधु भगवान सिंह उसके घर भदेहदू बबेरू गए थे। वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गई। उनको स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान ...
सीतापुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

सीतापुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः यूपी सरकार के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का शनिवार को 66 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया। लहरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे पूर्व मंत्री ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांसें लीं। दो बार सीतापुर से रहे विधायक   सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र के बिसेंडी गांव के रहने वाले अंसारी 1985 में पहली बार विधायक बने और फिर 1996 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते। फिलहाल वह सीतापुर शहर के शिवपुरी मोहल्ले में परिवार समेत रहते थे। सुबह पड़ा दिल का दौरा, निधन   आज उनको सीने में दर्द शुरू हुआ, इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंसारी के निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ेंः जानिए, अपनी लोकसभा सीट सीतापुर और उसक...
बांदा में घायल आशा बहू ने तोड़ा दम, हादसे में इंदिरानगर निवासी दंपति व बच्चे गंभीर

बांदा में घायल आशा बहू ने तोड़ा दम, हादसे में इंदिरानगर निवासी दंपति व बच्चे गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बोलेरो जीप की टक्कर से घायल हुई आशा बहू ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के पड़ुई गांव में रहने वाली बबली (35) पत्नी स्व. विनोद पाल आशा बहू के तौर पर काम कर रही थीं। वर्ष 2018 में 23 दिसंबर को वह जिला महिला अस्पताल (बांदा) से काम निपटाने के बाद टेंपो से पड़ुई गांव जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनको जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। उनका ग्वालियर में भी इलाज चला। बाद में बांदा मेडिकल कालेज में भी उनका इलाज चला। हालत ठीक होने पर परिजन उनको घर ले गए। बताते हैं कि बीती शाम उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई। पति का हो चुका देहांत, दो बच्चे हुए लावारिस   बताते हैं कि मृतका आशा बहू अपने पीछे द...
बांदा में बाइक की टक्कर लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा बाइक सवार मौके से भाग निकला

बांदा में बाइक की टक्कर लगने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा बाइक सवार मौके से भाग निकला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः धान की पौध की रखवाली करने के बाद घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल किसान राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बाइक सवार मौके से भाग निकला। परिवार में मचा कोहराम   अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के कुटुरवा पुरवा निवासी किसान गयादीन (60) वर्ष अपने खेतों में धान की पौध तैयार कर रहे थे। खेत की रखवाली करने के बाद वह खाना खाने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको सामने से टक्कर मार दी। इससे गयादीन दूर छिटककर गिर पड़े। बाद में अतर्रा स्वास्थ केंद्र में उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि 5 बीघा खेती...
बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी को ससुराल विदा करने के बाद आंखों से खुशियों के आंसू छलक रहे थे। परिवार के लोगों को जहां बेटी से बिछड़ने का गम साल रहा था, वहीं उसकी नई जिन्दगी के लिए परिजन दुआएं भी दे रहे थे लेकिन किसी ने सोचा तक नहीं था कि जिस मंडप से बेटी के नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है, वहीं मंडप मां की जान लेगा। बेटी की विदाई के बाद शाम के समय आंगन में लगा मंडप उखाड़ते समय अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और बेटी की मां मलबे में दब गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया, सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उनके जिंदा होने की आस लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद विदा हुई बेटी खुद को संभाल नहीं पा रही है। बेटी की शादी का मंडप उखाड़ते वक्त हादसा  कमासिन थाने के मुसीवां गांव निवासी रामकली (45) पत्नी बुद्धराज की बेटी देवमती की रविवार को शादी थी। बारात च...
कानपुर में बाक्सिंग चैंपियन की सगे भाई समेत हादसेे में दर्दनाक मौत, खेल जगत में शोक की लहर..

कानपुर में बाक्सिंग चैंपियन की सगे भाई समेत हादसेे में दर्दनाक मौत, खेल जगत में शोक की लहर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रक से कुचलकर नेशनल बाक्सिंग प्लेयर की सगे भाई समेत मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों भाई लोडर के पास सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान ट्रक ने लोडर में टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि हाल ही में दोनों भाइयों के पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिठूर क्षेत्र में सुबह 4 बजे करीब हुआ हादसा  बिठूर थाना क्षेत्र में नारामऊ चुंगी के पास आज तड़के सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक ने लोडर में टक्कर मारते हुए वहां खड़े दो सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों भाइयों की पहचान जी ब्लाक-691, गुजैनी निवासी अजय सिंह व धनंज्य सिंह के रूप में हुई है। बताते हैं कि अजय लोडर चलाते थे और आज सुबह लोडर खराब होने पर उन्होंने अपने भाई धनंज्य को मौके पर बुलाया था। वह...
लखनऊ में पति संग बाइक से जा रही पत्नी इस मामूली सी बात पर यमुना में कूदी, फिर मिला शव

लखनऊ में पति संग बाइक से जा रही पत्नी इस मामूली सी बात पर यमुना में कूदी, फिर मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सोमवार को राजधानी लखनऊ में एक बेहद चौंकाने वाली घटना में एक महिला की यमुना में डूबकर मौत हो गई। दरअसल, यह महिला बाइक से अपने पति के साथ जा रही थी और चलते-चलते उसने पति से एक डिमांड कर दी। पति ने डिमांड पूरी करने से इंकार कर दिया तो पत्नी ने बाइक से कूदकर पास से गुजर रही यमुना नदी में जाकर छलांग लगा दी। बाइक रोककर पति चीखता हुआ भाग और पुल के नीचे पहुंचा। वहां मल्लाहों ने विवाहिता को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। प्राइवेट नौकरी करता है पति, दोनों जा रहे थे साथ-साथ   दरअसल, यह पूरा मामला लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के बदैंया गांव का है। वहां रहने वाले दीपू शुक्ला अपनी पत्नी प्रकाशिनी (26) के साथ बाइक से जा रहे थे। दीपू लखनऊ में टेढ़ी पुलिया स्थिति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बतातें है कि 14 जुलाई को दोनों की शादी की तीसरी सालगिरह थी।...
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हादस में 29 लोगों की मौत, लगभग दो दर्जन घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हादस में 29 लोगों की मौत, लगभग दो दर्जन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे के पास हुए हादसे में सोमवार सुबह 29 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की एक बस आगरा के पास झरना नाले में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों नेल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु कराया। बताते हैं कि इस हादसे में करीब 2 दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मरने वालों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा की घोषणा की है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह साढ़े 4 बजे करीब आगरा के पास हादसा  बताते हैं कि अवध डिपो की जनरथ एक्सप्रेस बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुबह करीब साढ़े 4 बजे आगरा के एत्त्ममादपुर इलाके में चौहान गांव के पास झरना नाले में जा...
कानपुर में कागज कारोबारी की बेटी हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, पति-ससुर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

कानपुर में कागज कारोबारी की बेटी हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, पति-ससुर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपार्टमेंट से संदिग्ध हालात में गिरकर हुई विवाहिता हर्षिता की के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके पति, ससुर और बाकी लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सास की गिरफ्तारी दहेज हत्या के आरोपों को लेकर की गई है। वहीं पुलिस सास और मृतका के फोन की काल डिटेल भी निकलवा रही है। पुलिस का मानना है कि या तो ऐसे हालात पैदा किए गए कि हर्षिता अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदने को मजबूर हो गई। या फिर किसी ने उसे नीचे धकेल दिया है। पति-ससुर समेत अन्य की भूमिका की जांच  इस मामले में घर की नौकरानी भी वहां मौजूद बताई जा रही है। इतना ही नहीं जिस वक्त हर्षिता की संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हुई है, उस समय उसकी सास ही घर में मौजूद थी। इसलिए मामला और संदिग्ध जान पड़ रहा है। संबंधित मुख्य खबर पढ़ेंः अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमें...
अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के आर्यनगर में स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि बीते ढाई साल से उनका दामाद अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया   मृतका का नाम हर्षिता अग्रवाल (27) था और उनके पति का नाम उत्कर्ष अग्रवाल है जो कि एक कारोबारी है। बताते हैं कि घटना के वक्त कारोबारी की मां रानू फ्लैट में मौजूद थी। आरोप है कि सास और बहू में झगड़ा था और सास पर प्रताड़ना का आरोप था। मृतक हर्षिता के पिता एवं कागज कारोबारी, काकादेव के मोतीनगर अपार्टमेंट निवासी पदम अग्रवाल हैं। आरोपः दो करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहे थे ससुराली उनका आरोप है कि दामाद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से दहेज में दो करोड़ रुपए मांग रहे थे। न देने पर...