Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बुंदेलखंड

बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में घर से बाहर निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव के रहने वाले सुशील (20) पुत्र धरमपाल रविवार दोपहर धान की बेड़ लगाने खेत गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. शाम को पता चला कि उसका शव अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया कोरिन पुरवा के पास रेलवे पटरी पर छत-विक्षत हालत में पड़ा है। लोगों ने शव को देखा तो लाइनमैन को जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई अमर ने बताया कि वह खेत के लिए घर से निकला था। इसके बाद सेमरिया कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें :...
बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवा ग्राम प्रधान की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं मौत की वजह बीमारी है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के केवटरा बदौली गांव के धरमपाल (36) ग्राम प्रधान थे। वह करीब सप्ताहभर पहले खेत से घर लौटते समय रास्ते में बीमार हो गए थे। कानपुर के बाद लखनऊ में चल रहा था इलाज परिवार के लोगों ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। फिर वहां से लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन धरमपाल को लेकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR.. htt...
बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच युवकों ने दोनों बहनों को साथ ले जाकर उनके साथ गैंगरेप किया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब दोनों में बहनों में एक प्रेगनेंट हो गई। बेटी के गर्भवती होने पर मां को दोनों ने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित बेटियों की मां की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पांचों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। बदौसा थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों को गांव के पांच दबंग किस्म के युवक घर से उठा ले गए। बताते हैं कि पांचों बीती 20 जुलाई की रात पीड़िता के घर में घुसे और दोनों बहनों को छप्पर तोड़कर घर से दबोच ले ग...
बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 18 साल की युवती मोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं संतोष नाम के व्यक्ति को पुलिस ने फांसी लगाने के दौरान किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के मिरजापुर गांव के स्व. शिवशकर की बेटी मोनी (18) ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। मृतका के पड़ोसियों का कहना है कि युवती के पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। शहर के मढ़ियानाका क्षेत्र का मामला उसकी मां कुसमा दिव्यांग हैं। पड़ोसियों की मदद पर घर का खर्च चल रहा था। मानसिक रूप से युवती काफी परेशान थी। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि घटना के समय युवती की मां बाजार गई थी। परिजनों ने कारण अज्ञात बताया है। शहर के मढ़ियानाका के संतोष वाल्मीक (40) ने बीती शाम घर में फांसी लगाने की कोशिश की। उसके बेटे ने देखा तो पुलि...
चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक नाबालिग बच्चे को गांव के कुछ लोग बिजली के पोल से बांधकर पीट रहे हैं। हांलाकि, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एएसपी ने थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा। बाद में पता चला कि उक्त वीडियो 29 जुलाई के आसपास का है, जो कि गुरुवार को वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार यह मामला बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव से जुड़ा है। वायरल वीडिया का पुलिस ने लिया संज्ञान पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ गांव के लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चे को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद उसे बिजली के पोल से बांध दिया और प्रताड़ित किया। नाबालिग पर टावर की केबल काटकर बेचने का आरोप लगाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..  वीडियो मे...
बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..

बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो सदस्यों वाली केंद्र सरकार की एक टीम ने बांदा पहुंची। यहां महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दो दिवसीय निरीक्षण में टीम के सदस्यों ने रजिस्टर खंगाले। ऑपरेशन थिएटर के उपकरणों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। वार्डों में भर्ती प्रसूताओं से बात की। टीम के निरीक्षण को लेकर खास बात यह है कि अगर यह टीम बांदा महिला अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट होती और करीब 70% तक नंबर देती है तो इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी। अच्छे नंबर मिलने पर महिला अस्पताल के मरीजों और व्यवस्थाओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। हरियाणा और पटना से पहुंचे डाक्टर जानकारी के अनुसार टीम की सदस्य डॉ. विमला सोनीपत हरियाणा और डॉ. संजीव पटना से बांदा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। निरीक्षण में पूरी व्यवस्था को देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें : सच्च...
बांदा : शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, छापे में बड़ी कार्रवाई

बांदा : शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, छापे में बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर चलते पकड़ा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन दवाओं के नमूने लिए। साथ ही करीब 9 हजार रुपए की दवाएं सील की हैं। संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के राजघाट रोड पर बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। अधिकारी बोले- न लाइसेंस, न दवाओं के दस्तावेज खुलेआम दवाएं बेची जा रही थीं। ड्रग इंसपेक्टर श्रीकांत गुप्ता ने टीम के साथ छापा मारा। मेडिकल स्टोर में मौजूद धर्मेन्द्र सिंह निवासी बड़ा गांव, पैलानी से पूछताछ की गई। वह कोई अभिलेश नहीं दिखा सका। ड्रग इंसपेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 18 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें : सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर.. ...
सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..

सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के डिग्गी चौराहे पर सुबह से एक अधेड़ व्यक्ति लगभग अचेतावस्था में पड़ा रहा। वहां से सैकड़ों लोग गुजर गए, लेकिन किसी की संवेदनाएं नहीं जागी। लोग अनदेखा करके निकलते रहे। 'समरनीति न्यूज' में खबर पढ़कर लिया संज्ञान आखिरकार समाजसेवी एवं व्यवसाई जेपी गुप्ता ने जब अज्ञात व्यक्ति को ऐसे चौराहे पर पड़ा देखा तो लोगों के साथ इसकी जानकारी आसपास साझा की। खबर मिलने पर 'समरनीति न्यूज' ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। ताकि उक्त व्यक्ति के परिवार के लोग भी जान सकें। उसे सहायता मिले और उसके बारे में कुछ पता चल सके। समाजसेवी अमित सेठ भोलू ने जब इस खबर को पढ़ा तो संज्ञान लिया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर  उन्होंने मौके पर पहुंचकर कंप्यूटर व्यवसाई श्री गुप्ता के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर लगभग अचेत ...
बांदा के डिग्गी चौराहे पर सुबह से पड़ा लावारिश अधेड़ व्यक्ति..

बांदा के डिग्गी चौराहे पर सुबह से पड़ा लावारिश अधेड़ व्यक्ति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के डिग्गी चौराहे पर सुबह से एक अधेड़ व्यक्ति लगभग अचेतावस्था में पड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबतक किसी व्यक्ति ने इसकी खबर नहीं ली है। इलाके एक व्यक्ति ने जानकारी देते हुए फोटो 'समरनीति न्यूज' के साथ शेयर की है। ताकि अधिकारियों तक बात पहुंचे और गरीब बेसहारा को अस्पताल पहुंचाया जा सके। उधर, जब इसकी जानकारी शहर के समाजसेवी अमित सेठ भोलू और कंप्यूटर व्यवसाई जेपी गुप्ता को हुई तो उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : 16 को बांदा आ रहे अखिलेश यादव ! सपाई तैयारियों में जुटे  ...
बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर

बांदा पुलिस लाइन में बैरक गिरने से सिपाही की मौत, कानपुर देहात में था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस लाइन में देर रात करीब 1 बजे सिपाहियों की बैरक का एक हिस्सा ढह गया। इससे वहां सो रहा एक सिपाही मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। सिपाही को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जवान के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। जरूरी कार्यवाही की जा रही है। ये भी पढ़ें : Banda : सर ! पति भेज रहा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ कर देता है धमकियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप, FIR..  जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस के बैरक का एक हिस्सा ढह गया। बैरक के बरामदे में सो रहे सिपाही सोनेलाल यादव ग...