Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए प्रधान और सचिव, अविरल जल अभियान के तहत कार्यक्रम

बांदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए प्रधान और सचिव, अविरल जल अभियान के तहत कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा मेडिकल कालेज सभागार में अविरल जल अभियान के अंतर्गत गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता भारत सरकार की नेशनल वाटर मिशन की निदेशक एवं अपर सचिव अर्चना वर्मा ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवित नहीं रहा जा सकता, इसलिए जल संचय अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि बांदा डार्क जोन में है, इसलिए जल संचय के विभिन्न उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। सम्मान पाकर खिले प्रधानों के चेहरे उन्होंने कहा कि जल के महत्व को देखते हुए ही प्रधानमंत्री ने जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है। कार्यक्रम में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, जलशक्ति राज्यमंत्री, बांदा-चित्रकूट सांसद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि खटान एवं अमलीकौर पाइप पेयजल योजना से बबेरू से कालिंजर एवं उसके आगे तक पानी पहुंचाने का कार्य जारी है। आयुक्त-डीएम ने भी किया संबोधि...
राष्ट्रीय पक्षी को मारने वाला हामीद गिरफ्तार, दो की तलाश..

राष्ट्रीय पक्षी को मारने वाला हामीद गिरफ्तार, दो की तलाश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज कुछ बदमाश किस्म के लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया। एक राष्ट्रीय पक्षी को मार भी दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दो साथी फरार हो गए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। बदौसा क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने गन समेत पकड़ा सीओ अतर्रा ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र में तीन बदमाश किस्म के लोगों ने एयरगन से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। ये भी पढ़ें : सीधी पेशाब कांड : BJP नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुल्डोजर, राहुल बोले-इंसानियत शर्मसार मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम सीताराम का पुरवा अंश गर्गपुर में हुई इस घटना अभियुक्त हमीद पुत्र...
लेखपाल का रिश्वत लेते-शराब पीते वीडियो वायरल, सस्पेंड

लेखपाल का रिश्वत लेते-शराब पीते वीडियो वायरल, सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। पैमाइश कराने के नाम पर लेखपाल ने 5 हजार रुपए की मांग की थी। साथ ही उसके शराब पीने का भी वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया है। ये भी पढ़ें : बांदा : इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म, पढ़िए चौंकाने वाली खबर.. मामले में नरैनी के एसडीएम रमेश कुमार का कहना है कि तहसील क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में तैनात लेखपाल उपेंद्र कुमार ने लोगों के साथ शराब पी। फिर भूमि की पैमाइश के लिए अपने मुंशी अतुलेश कुशवाहा के पास 5 हजार रुपए जमा करने की बात कही थी। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। एसडीएम ने कहा कि जांच के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया ह...
बांदा : गेटमैन ने मचाया शोर, लेकिन वो रुका नहीं और फिर ट्रेन के आगे..

बांदा : गेटमैन ने मचाया शोर, लेकिन वो रुका नहीं और फिर ट्रेन के आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक मटौंध थाना क्षेत्र के दुरैड़ी गांव का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने बताया कि भूरागढ़ चौकी के पास दुरैड़ी के रहने वाले सीताराम अहिरवार (40) आज रेल पटरी पर टहल रहे थे। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलह में हुई घटना सुबह करीब 7 बजे एक माल गाड़ी उधर से निकल रही थी। गेटमेन ने शोर मचाकर उन्हें हटने को कहा। लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया और बाद में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सीताराम ने पारिवारिक कलह में सुसाइड की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, परिवार के लोगों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की ...
बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, मां-बेटे समेत 6 की मौत और दो घायल

बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, मां-बेटे समेत 6 की मौत और दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। इससे बोलेरो सवार मां-बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा बबेरू कोतवाली में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। खड़े ट्रक में बोलेरो के घुसने से हादसा जानकारी के अनुसार आज रात करीब पौने 10 बजे बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। बोलेरो सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव के कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने 10 बजे करंट की चपेट में आ गया। ...
बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की टक्कर से दूल्हे के भाई की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। बारात फतेहपुर जिले से बांदा आई थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के इचौली गांव के विनोद प्रजापति (20) के बड़े भाई शिवशंकर की बुधवार को शादी थी। बारात बबेरू के कोर्रम गांव जा रही थी। सभी रिश्तेदार चार पहिया वाहनों से बारात में जा रहे थे। फतेहपुर से आ रही थी बारात दूल्हे का भाई विनोद एक रिश्तेदार पप्पू (22) के साथ बाइक से बारात में शामिल होने निकला। इसी बीच काजीटोला गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। विनोद और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां विनोद ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बुझे मन से बारात की रस्में को पूरा किया गया। ये भी पढ़ें : सस्पेंड हुआ बांदा सिटी ...
Video : सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से निकाला-गनर ने बरसाए थप्पड़, बांदा में ऐसे हो रही गरीब फरियादियों की सुनवाई..

Video : सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से निकाला-गनर ने बरसाए थप्पड़, बांदा में ऐसे हो रही गरीब फरियादियों की सुनवाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ खुद जनता दरबार लगा रहे हैं, ताकि आम आदमी की समस्याओं को निराकरण हो सके।  मुख्यमंत्री की सादगी-मानवता देखिए कि वे फरियादियों को बैठाते हैं और खुद उनके पास जाकर समस्याएं सुनते हैं। वहीं दूसरी ओर बांदा में अफसरशाही का विचलित करने वाला दृश्य देखने को मिला है। अधिकारी फरियादियों को दुत्कार कर बाहर निकाल रहे हैं तो उनके सुरक्षाकर्मी थप्पड़ बरसा रहे हैं। पीट रहे हैं और अभद्रता कर रहे हैं। डीएम कार्यालय के बाहर फरियादी को सिटी मजिस्ट्रेट के गनर ने पीटा बांदा में ऐसे ही एक मामले का आज वीडियो वायरल हुआ तो देखने वालों के होश उड़ गए। वीडियो में दिख रहा है कि बांदा सिटी मजिस्ट्रेट का गनर एक फरियादी पर थप्पड़ बरसा रहा है। अभद्रता करते हुए हाथ पकड़कर खींच है। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो इस बात का भी सबूत है कि बांदा के प्रशासनिक...
दुस्साहस : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी..

दुस्साहस : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक 20 साल की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले वही दुष्कर्म आरोपी हैं, जिनके खिलाफ छात्रा ने मुकदमा लिखाया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार बांदा शहर के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा से उसी के एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। कटरा मोहल्ले में किराए के कमरे में किया दुष्कर्म छात्रा के अनुसार लगभग 7 महीने पहले मध्यप्रदेश के छतरपुर के रायपुर निवासी उसके पारिवारिक रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदार संजय पाल उसे बांदा शहर के कटरा मोहल्ले में एक किराए के कमरे पर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए बार-बार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर खुल...
बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब प्रधानाध्यापक बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में मवेशी के सामने आने से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। सहूरपुर में तैनात थे प्रधानाध्यापक बालकृष्ण त्रिपाठी जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलरा गांव के रहने वाले बालकृष्ण त्रिपाठी (55) सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। बताते हैं कि सोमवार शाम करीब 5 बजे बाइक से वह गोधनी गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें इसी दौरान रास्ते में ...