Monday, February 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग, लाखों का सामान राख

बांदा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग, लाखों का सामान राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग में बांदा में एक इलेक्ट्रानिक दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताते हैं कि तबतक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। ओरन में बांदा रोड पर हुई घटना जानकारी के अनुसार कस्बा ओरन में बांदा रोड पर हीरालाल कुशवाह की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बताते हैं कि सोमवार को इस दुकान में शार्ट सर्किट में आग लग गई। लोगों ने पहले बंद शटर के बावजूद आग बुझाने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : बांदा में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार हीरा लाल का कहना है कि उनका लाखों का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामराज यादव ने मौके पर पहुंचकर ...
बांदा में दर्दनाक घटना, भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम

बांदा में दर्दनाक घटना, भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ह्रदयविदारक घटना में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। दोनों अपनी ननिहाल गए थे। वहीं तालाब में नहाते समय हादसा हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पल्हरी से बबेरू के बघेटा ननिहाल गए थे बच्चे जानकारी के अनुसार पल्हरी गांव के रहने वाले मान सिंह के बच्चे अपने माता-पिता के साथ ननिहाल बबेरू के ग्राम बघेटा गए थे। वहां दोनों बच्चे प्रिंस (8) और उसकी बहन अमृता (10) में अन्य बच्चों संग नहाने गए थे। ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं.. तभी पैर फिसलने से दोनों डूब गए। परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से जबतक दोनों को तालाब से निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थी। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया...
बांदा में महिलाओं की बहादुरी और समझदारी से बची मासूम की जान..

बांदा में महिलाओं की बहादुरी और समझदारी से बची मासूम की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों के साथ तलाब नहाने गए 6 साल का मासूम डूब गया। वहां मौजदू महिलाओं ने किसी तरह उसे तालाब से निकाला। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत काफी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मटौंध के चमरहा गांव के भवानीदीन के बेटे उत्तम (6) आज पड़ोसी बच्चों के साथ तालाब पर गया था। पास में नहा रहीं महिलाओं कोई हुई आशंका बताते हैं कि बाकी बच्चे नहाने लगे तो वह भी सीढ़ियों पर बैठकर नहाने लगा। पैर फिसलने से पानी समा गया। बताते हैं कि आसपास नहा रहीं महिलाओं को वह नजर नहीं आया तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिलाओं ने उसकी तालाब में तलाश शुरू की। ये भी पढ़ें : UP : महोबा में BJP नेता जहर खाकर पहुंचा अधिकारियों के पास-मचा हड़कंप, यह है पूरा मामला.. ड्यूटी मे मौजूद डाक्टर अभिषेक प्राणायामी का कहना है कि बच्चे की हालत ग...
ओवरलोडिंग : बांदा में एमपी बार्डर वाले इलाकों में सख्ती की तैयारी..

ओवरलोडिंग : बांदा में एमपी बार्डर वाले इलाकों में सख्ती की तैयारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी द्वारा जिले में गठित टास्क फोर्स लगातार ओवरलोडिंग पकड़ रहा है। एक दो नहीं बल्कि दर्जनों ट्रक पकड़े जा रहे हैं। हालांकि, यह कार्रवाई प्रभावी नहीं है। ऐसा नहीं है कि इससे ओवरलोडिंग बंद हो गई है। अब प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि प्रशासन एमपी बार्डर यानी मध्य प्रदेश से जुड़े क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, प्रशासन को शिकायतें मिली हैं कि इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग ज्यादा है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही प्रशासन की कार्रवाई का असर भी दिखाई देने लगेगा। ये भी पढ़ें : बांदा : घर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पास में सो रही पत्नी-भतीजा अंजान, अब पुलिस.. https://samarneetinews.com/woman-businessman-cheated-of-rs-44-lakh-insurance-agent-transferred-money-to-his-account-in-banda/...
पति की गोली मारकर हत्या हो गई और पास में सो रही पत्नी को पता तक नहीं चला, पुलिस को..

पति की गोली मारकर हत्या हो गई और पास में सो रही पत्नी को पता तक नहीं चला, पुलिस को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में आंगन में सो रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां पर वृद्ध की हत्या हुई, वहीं पर उनकी पत्नी और भतीजा भी सो रहे थे। दोनों को इसकी कोई आहट तक नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों ही लोगों ने गोली की आवाज सुनने तक से इंकार किया है। ऐसे में तमाम सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस के शक की सुईं भी घूम रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही बारीकि से तथ्यों को समझते हुए कोतवाल को जल्द से जल्द जांच कर खुलासे के निर्देश दिए हैं। SP मौके पर पहुंचे, छानबीन जारी जानकारी के अनुसार पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात आगन में चारपाई बिछाकर सो रहे थे। उनकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई पर सो रही थीं। मकान में ही भतीजा भी सोया हुआ था। बताते हैं कि घर में अज्ञात ल...
BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि अछरौड़ गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई। उसमें गिरने से डूब गई। परिवार के लोगों ने गांव वालों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में देर रात हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई घटना https://samarneetinews.com/girl-dies-due-to-snake-bite-in-banda-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself/...
देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह..

देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक बड़ी घटना हो गई। अपनी बहन लेने गए दोनों भाइयों से देवर ने विवाद किया। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। बीच में बचाने आए पिता को भी चाकू मार दिया। भाभी को नहीं जाने देता चाहता था मायके तीनों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चित्रकूट के कौवांरा गांव के भोला प्रसाद ने अपनी बेटी गुड़िया की शादी छतैनी गांव में की थी। गुड़िया का पति सूरत में रहकर काम करता है। घर पर गुड़िया का अविवाहित देवर रामबाबू और ससुर आदि लोग रहते हैं। कहासुनी बढ़ी तो बौखला गया देवर, घटना के बाद फरार बताते हैं कि देवर रामबाबू अपनी भाभी को आए दिन प्रताड़ित किया करता है। सोमवार को रामबाबू ने गुड़िया से मारपीट भी की। इसपर गुड़िया ने अपने भाई रामदयाल और दिलीप को जानकारी दी। दोनों भाई ई-रिक्शा से छतैनी गांव बहन की ससुराल उसे लेने पहुंचे। ये भी...
बांदा में खो-खो प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी का दबदबा

बांदा में खो-खो प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी का दबदबा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाँदा क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज में आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कालेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। विभिन्न कॉलेजो की टीमों ने अपने-अपने कोच के साथ प्रतिभाग किया। खेल का शुभारंभ भागवत प्रसाद ट्रस्ट के चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में भागवत प्रसाद एकेडमी तथा सब जूनियर वर्ग में भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज का दबदवा रहा। बालक वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंतिमा श्रीवास्तव एवं जिला क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार के प्रतिनिधत्व में आयोजित हुई। बीपीएम के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के सफल समापन पर सभी प्रधानाचार्यों व कोच का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में पूर्व क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अर्चना तुलसी, सुरेश कुमार, रामदेव, प्रवीण कुमार, रामराज, सु...
रेल का इंजन फेल, 1 घंटे मंत्री स्टेशन पर.., अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

रेल का इंजन फेल, 1 घंटे मंत्री स्टेशन पर.., अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास एक मवेशी अंबेडकरनगर एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गया। उसमें खामी आ गई। किसी तरह चालक ट्रेन लेकर बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां इंजन बदला गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इसमें करीब 1 घंटे का समय लग गया। इस कारण संपर्कक्रांति एक्स. भी देरी से पहुंची। इसी से यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को दिल्ली जाना था। इंजन बदलने के बाद रवाना हुई ट्रेन ऐसे में मंत्री करीब एक घंटे स्टेशन पर मौजूद रहे। मंत्री की सुरक्षा में पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी वहां रहे। जानकारी के अनुसार प्रयागराज से चलकर अंबेडकरनगर की ओर जाने वाली एक्स. ट्रेन बुधवार शाम खुरहंड स्टेशन के पास से गुजर रही थी। तभी ट्रैक पर घूम रहा एक मवेशी इंजन से टकरा गया। इससे पावर कैच में समस्या उतपन्न हो गई। ये भी पढ़ें : हाथ पर कलावा-माथे पर टीका, मुस्लिम य...
बांदा में व्यापारी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

बांदा में व्यापारी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कमासिन कस्बे के रहने वाले अतुल (48) जवाहर लाल किराना व्यापारी थे। बताते हैं कि वह रात में वह घर के कमरे में सामान रख रहे थे। इसी दौरान सामान के बीच में बैठे सांप ने उनको काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां लाए जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यापारी अपने पीछे पत्नी विद्या के अलावा एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें ...