Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

बांदा में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
बांदा के खेल स्टेडियम में पहली गेंद खेलकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते राज्यमंत्री मोहसिन रजा। समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को बांदा में के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 का भव्य ढंग से शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मोहसिन रजा रहे।  स्टेडियम में शुरू हुआ प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 का मुकाबला  मंत्री मोहसिन रजा का स्वागत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वासिफ जमां की ओर से किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आज हुए मैच की शुरूआत मुख्य अतिथि मंत्री रजा द्वारा टास कराकर किया गया।  ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवालः कश्मीर से स्याना लाया गया हत्या व हिंसा का आरोपी जीतू फौजी मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय भी प्राप्त किया। उद्घाटन के समय सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी विशिष्ट अत...
10 दिन से लापता बांदा की 23 साल की शिखा गर्ग की लाश मिली, हत्या की आशंका के बाद जांच में जुटी पुलिस

10 दिन से लापता बांदा की 23 साल की शिखा गर्ग की लाश मिली, हत्या की आशंका के बाद जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग 10 दिन पूर्व घर से लापता हुई 23 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर जहां मृतका के परिजन बेहद दुखी और परेशान हैं वहीं पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।  28 नवंबर से घर से लापता हुई थी शिखा  बताया जाता है कि जिले के थाना गिरवा के गांव तिंदुही के रहने वाले गणेश प्रसाद गर्ग की 23 साल की बेटी शिखा लापता थी। बीती 28 नवंबर से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार वालों का कहना था कि वह घर से लापता हो गई है।  ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः शिक्षिका को गंदे-धमकियां भरे मैसेज भेजने वाला सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पहुंचा जेल आसपास काफी तलाश के बाद परिवार के लोग परेशान थे। इसी बीच उसके पिता ने 3 दिसंबर को थाना गिरवाँ में बेटी की ग...
बांदा में पुलिस महानिदेशक महेंद्र मोदी ने डीआईजी-एसपी की मौजूदगी में जलसंरक्षण को दिए टिप्स

बांदा में पुलिस महानिदेशक महेंद्र मोदी ने डीआईजी-एसपी की मौजूदगी में जलसंरक्षण को दिए टिप्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार को बांदा पहुंचे पुलिस महानिदेशक मोदी विशेष जाँच/जल संरक्षण सलाहकार (यूपी) ने अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही पुलिस लाइन में जल संरक्षण के टिप्स दिए। इस मौके पर डीआईजी मनोज कुमार व एसपी गनेश प्रसाद साहा मौजूद रहे।  डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में जलसंरक्षण पर बोलते डीजीपी विशेष जांच महेंद्र मोदी। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन बांदा में जल संरक्षण को खुदवाए गए गड्ढों की हकीकत देखते हुए उनकी महत्ता बताई। साथ ही इन गड्ढों से अत्याधुनिक एवं परागत वर्षा जल के संरक्षण के तरीकों को भी बताया।  पुलिस लाइन पहुंचे पुलिस अधिकारी  साथ ही इस तरह के और भी गड्ढों के निर्माण को कहा। ताकि जलसंरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास सफल हो सके। ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर के एसपी केबी सिंह भी नपे, प्रभारकर चौधरी नए होंगे कप्तान, एलआर कुमार सीतापुर के नए एसपी इस मौके पर अ...
बांदा में केन नदी के पुल से कूदी 10वीं की छात्रा, कानपुर रेफर

बांदा में केन नदी के पुल से कूदी 10वीं की छात्रा, कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक छात्रा ने आज शहर की केन नदी से कूदकर जान देने की कोशिश की। हाईस्कूल मे पढने वाली यह छात्रा आरती (15) ने दोपहर लगभग 2 बजे केन नदी पुल पर पहुंची।  मां की डांट से हो गई थी क्षुब्ध  आसपास मौजूद मल्लाहों ने बचाया वहां भूरागढ़ के पास इस छात्रा ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। छात्रा को नदी में मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने दौड़कर बचाया। कुछ देर बाद ही सूचना पर पहुंची भूरागढ चौकी पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। ये भी पढ़ेः जब सुप्रीमकोर्ट ने कहा, राज्यपाल रामनाईक के फैसले ने हिला दी कोर्ट की चेतना, हत्याओं के दोषी को माफी नहीं वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि छात्रा की मां भूरागढ गांव में किराना की दुकान चलाती हैं।  छात्र...
..जब बांदा में एसपी को सामने देखकर उतरा नशेबाजों का नशा, दीप ढाबे का संचालक हिरासत में

..जब बांदा में एसपी को सामने देखकर उतरा नशेबाजों का नशा, दीप ढाबे का संचालक हिरासत में

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
दीप ढाबे पर संचालक को पकड़कर पूछताछ करती पुलिस व मौजूद एसपी गनेश प्रसाद साहा। समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की सड़कों पर और इससे सटे इलाकों में बने ढाबों और होटलों व ढेलों पर खुलेआम शराबबाजी होती है। इसकी पोल आज जिले के तेज-तर्रार नए पुलिस कप्तान गनेश प्रसाद साहा के सामने भी खुल गई।  दीप ढाबे पर खुलेआम हो रही थी शराबबाजी  दरअसल, शनिवार शाम को पुलिस अधीक्षक श्री साहा पुलिस टीम के साथ शहर से सटे अतर्रा रोड पर स्थित दीप ढाबे पर पहुंचे। वहां ढाबा संचालक व कई अन्य लोग खुलेआम बैठकर शराब के जाम लड़ा रहे थे।  दीप ढाबे पर संचालक को पकड़कर पूछताछ करती पुलिस व मौजूद एसपी गनेश प्रसाद साहा। पुलिस टीम ने शराब पीते हुए इन लोगों को दबोच लिया। हांलाकि पुलिस को देखकर इनके होश उड़ गए। आधी शराब तो उतर गई, बाकी की आधी जो चढ़ी थी उसे पुलिस ने कोतवाली ले जाकर उतार दिया। ये भी पढ़...
जगतगुरु रामभद्राचार्य का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले – तोड़ना पड़ता है गलत कंस्ट्रक्शन

जगतगुरु रामभद्राचार्य का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले – तोड़ना पड़ता है गलत कंस्ट्रक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के खुरहंड कस्बे में रामकथा सुनाने आए जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बाबरी विवादित ढांचे को लेकर बड़ा बयान दिया। जगतगुरु ने कहा कि कभी-कभी हमसे गलत कंस्ट्रक्शन हो जाता है। इसे तोड़ना पड़ता है और हमने भी अपना गलत कंस्ट्रक्शन ही तोड़ा है। इतना ही नहीं जगतगुरु ने कहा है कि यह तो बस हमारा प्रथम प्रयोग था लेकिन कोई दोबारा ऐसे सताएगा तो ऐसा काम हम फिर करेंगे। खुरहंड में रामकथा के समापन पर बोले जगतगुरु  जगतगुरु ने रामंदिर निर्माण के मुद्दे पर कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि आने वाली 11 दिसंबर के बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई न कोई संतोषजनक हल होने वाला है। उन्होंने कहा कि राममंदिर बनकर ही रहेगा। ये भी पढ़ेंः रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर बताते चलें कि रामभद्राचार्य जी यहां जिले के खुरहंड कस्बे में रामकथा सुनाने आए थे। इस दौरान ...
बांदा में खेत से गायब हो गया किसान, पत्नी ने पुलिस को दी कार्रवाई को तहरीर

बांदा में खेत से गायब हो गया किसान, पत्नी ने पुलिस को दी कार्रवाई को तहरीर

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन क्षेत्र में एक किसान के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि यह किसान खेत से अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसके कुछ देर बाद उसका फोन बंद जाने लगा और फिर किसान का कुछ पता नहीं चला। किसान की पत्नी ने कमासिन थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। महिला ने दी रिपोर्ट को तहरीर  उसका आरोप है कि बटाईदारों ने उसके पति को गायब कर दिया है। हांलाकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि कमासिन निवासी अंजू सिंह ने थाने पर तहरीर दी है कि उसका पति वीरेंद्र बीती 30 नवंबर को अपने खेत पर था। ये भी पढ़ेंः गंगा नहाने गए दो सगे भाई व भांजा डूबे, तलाश के बाद एक का शव मिला और दो लापता वहां बटाईदार व उसके अन्य साथी भी मौजूद थे। महिला का कहना है कि पति से उसी दिन उसकी मोबाइल पर बात हुई। पति खेत में था और बटाईदार व अन्य लोग भी। इस...
चयन के बाद बांदा के क्रिकेट खिलाड़ी अंडर-14 में खेलने को तैयार

चयन के बाद बांदा के क्रिकेट खिलाड़ी अंडर-14 में खेलने को तैयार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-14 ट्रायल मैच के लिए एक प्रक्रिया के बाद चयन किया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के टेस्ट हुए। जैसे फिटनेस टेस्ट, गेम स्किल, सिंगल विकेट मैच का आयोजन भी कराया गया। फतेहपुर एसोसिएशन को लिखा पत्र  इसके बाद प्रभावशाली परफारमेंस के बाद इन खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में आलेख गोस्वामी, हिमांशु गुप्ता, मो आरिफ, अंकित तिवारी, अवनीश शुक्ला, मनीष सिंह, रवि कुमार, आदित्य, ऋषीराज नामदेव तथा मयंक पाल शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला यह जानकारी बांदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमां खां ने दी। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ी आगे के मुकाबलों की तैयारियों के लिए जुट गए हैं। उन्होंने बताया है कि इस संबंध में एक पत्र फतेहपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचि...
‘स्काउट और गाइड से जुड़ा व्यक्ति हर क्षेत्र में रहता है आगे’

‘स्काउट और गाइड से जुड़ा व्यक्ति हर क्षेत्र में रहता है आगे’

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय बजरंग इंटर कॉलेज में  स्काउट गाइड के तीन दिवसीय मंडलीय शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडली उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी रहे। उन्होंने इस दौरान स्काउट गाइड्स और मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट और गाइड छात्र जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार समय होता है। स्काउड गाइड्स का तीन दिवसीय मंडलीय शिविर  उन्होंने अपने छात्र जीवन का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आज से 40 वर्ष पहले वह स्काउट गाइड के शिविर में अपने गांव को छोड़कर शहर में आए थे। तब उन्होंने उस शिविर में विभिन्न प्रकार की गांठे बांधना, बिना सामान के जंगल में भोजन बनाना सीखा था। ये भी पढ़ेंः ‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां साथ ही पुल बनाना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना जैसी महत्वपूर्ण बातें ...
बांदा में हादसा- पुलिया से टकराकर रातभर पड़े तड़फते रहे, सुबह एक ने दम तोड़ा और दूसरा गंभीर

बांदा में हादसा- पुलिया से टकराकर रातभर पड़े तड़फते रहे, सुबह एक ने दम तोड़ा और दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक के पुलिया से टकरा जाने से दोनों सवार नीचे जा गिरे। दोनों ही रातभर घायल हालत में कराहते रहे। सुबह एक ने कानपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुकान के नौकर के साथ जा रहा था ससुराल  बताया जाता है कि अतर्रा के मंदिरपुरवा निवासी शारदा (35) अपनी दुकान के कर्मचारी मोहित (18) के साथ बाइक से अपनी ससुराल उमरेहंडा गांव जा रहा था। रास्ते में बिसंडा क्षेत्र के टिगरिया नाले के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक लेकर पुलिया के नीचे जा गिरे। गंभीर चोट आने की वजह से दोनों रातभर वहीं पड़े तड़फते रहे। ये भी पढ़ेंः बांदा में युवती की नृशंस हत्या के बाद नग्नशव फेंका, एक हाथ काट ले गए हत्यारे, रेप की आशंका सुबह किसी तरह मोहित ...