Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल

बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
हादसे के बाद मेडिकल कालेज में शवों के पास रोते-बिलखते परिजन। समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और आल्टो कार की टक्कर में वैवाहिक समारोह से लौट रहे माता-पिता और उनके जवान बेटे की मौत हो गई। मरने वाली महिला बांदा में ही पूर्व माध्यामिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बताई जा रही हैं जबकि उनके पति पूर्व फौजी थे। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कच्ची सड़क के पास पुआल से लदा हुआ ट्रैक्टर बांदा की ओर जा रहा था। नरैनी रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा   हादसे के बाद मेडिकल कालेज में शवों के पास रोते-बिलखते परिजन। अचानक डिवाइटर आगे आने से ट्रैक्टर चालक का तेज ब्रैक लगाना बताया जा रहा है। इसी दौरान पीछे से नरैनी की ओर से आ रही आल्टो कार ट्राली में जा घुसी। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। कार में स...
बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह बने ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक

बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह बने ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर लगातार तबादलों का क्रम जारी रखे हुए है। रविवार को जारी तबादलों की सूची में मध्यप्रदेश में सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें बांदा के रहने वाले राजा बाबू सिंह को ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृहजनपद बांदा में खुशी की लहर  अपनी तेजतर्रार छवि के लिए पहचाने जाने वाले श्री सिंह 1994 बैच के आईपीएस हैं और उनकी ग्वालियर तैनाती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उधर, उनके गृह जनपद बांदा में उनकी तैनाती को लेकर चर्चा रही। लोगों ने उनको ग्वालियर तैनाती के लिए बधाई दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल उधर, मोबाइल पर हुई बातचीत में आईपीएस अधिका...
7 दिवसीय शिविर के तीसरे दिन महिला कालेज की छात्राओं ने किया अतिथियों संग बसंत पंचमी पूजन

7 दिवसीय शिविर के तीसरे दिन महिला कालेज की छात्राओं ने किया अतिथियों संग बसंत पंचमी पूजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डा सबीहा रहमानी व ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने दलित बस्ती हरतौल तलैया एवं ऊंट मोहाल में लैंगिक विषमता का सर्वेक्षण किया। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर जागरूकता फैलाई  साथ ही बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर भी जागरूकता फैलाई गई। इस मौके पर बसंत पंचमी के मौके पर छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। प्राचार्य डा. बालकृष्ण पांडे व उनकी पत्नी रमा देवी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर विनोद कुमार, प्रवक्ता डा सत्यम मिश्रा, आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक का टायर फटने से रोडवेज सवार मां-बेटी समेत छह की मौत, 45 यात्री घायल...
दुस्साहसः बांदा शहर के पाश इलाके में दिनदहाड़े प्रिंसिपल के घर से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

दुस्साहसः बांदा शहर के पाश इलाके में दिनदहाड़े प्रिंसिपल के घर से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के पाश इलाके में दिनदहाड़े बेखौफ चोरों ने दुस्साहस करते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। शहर के पाश इलाके में हुई चोरी की इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए और लाखों की नगदी और जेवर चोरी करके लेकर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। पुलिस चोरी के खुलासे में जुटी है। ड्यूटी पर गए थे पति-पत्नी   बताया जाता है कि शहर के बीचों-बीच स्थित आर्य कन्या स्कूल के पास में पाश कॉलोनी है। वहां किराए के मकान में रहने वाले एलआईसी के विकास अधिकारी मुकेश गुप्ता अपनी पत्नी प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनोज के साथ रहते हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में हाइवे पर हादसाः बहन की शादी में जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत व 3 घायल शनिवार को दोनों पति-पत्नी रोज की तरह अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हुए...
बांदा में सीढ़ियों से गिरने से महिला गंभीर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

बांदा में सीढ़ियों से गिरने से महिला गंभीर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना बबेरू क्षेत्र में बीती शाम एक महिला घर की सीढ़ियों से उतरते समय  पैर फिसल जाने के कारण गिर गईं। इससे उनको गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  घर में काम करते वक्त हुआ हादसा   बताया जाता है कि थाना बबेरू के ग्राम उमराहनी की रहने वालीं रानी (40) पत्नी बासुदेव बीती शाम किसी काम से छत पर गईं थीं। वहां काम करने के बाद छत से उतरते समय जीने की सीढ़ियों से उनका पैर फिसल गया। ये भी पढ़ेंःबांदा में अनियंत्रित बुलेरो नहर में गिरी, महिला की मौत और पति व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल इससे वह नीचे आ गिरीं और उनको सिर में गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। देर रा...
बांदा में हाइवे पर हादसाः बहन की शादी में जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत व 3 घायल

बांदा में हाइवे पर हादसाः बहन की शादी में जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत व 3 घायल

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से पांचच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को कार से बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटौंध थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  मटौंध थाना क्षेत्र के बैवेथोक निवासी धीरज (22) पुत्र रामऔतार अपने साथी की अभय (22) पुत्र श्यामलाल बड़ोखर बुजुर्ग व छतरपुर (मप्र) के बदौरा गांव निवासी छोटे (20) व मटौंध के खैराडा गांव निवासी शिवपूजन (18) पुत्र मंगलपाल को कार में बैठा कर दोस्त की बहन की शादी में जा रहे थे।  ये भी पढ़ेंः विधानसभा में नारेबाजी करते वक्त सपा विधायक बेहोश, डाक्टरों ने बताया ब्रेन हैमरेज, ट्रामा सेंटर में भर्ती   इसी दौरान गिर...
बांदा में ठंड का कहर जारी, बीते 24 घंटे में ली एक साल के मासूम की जान

बांदा में ठंड का कहर जारी, बीते 24 घंटे में ली एक साल के मासूम की जान

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ठंड का कहर जारी है। लगातार ठंड से मौत की खबरें सुनने को मिल रही हैं। बीते 24 घंटे में एक मासूम बच्चे की बीमारी से मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि उसकी मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। कल्याणपुर बदौसा के रहने वाले राजेश का 1 वर्षीय पुत्र अचानक ठंड़ लगने से बीमार हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  बीते दो दिन में बढ़ी है ठंड  बताते चलें कि बीते दो दिनों के अंदर तेजी से ठंड बढ़ी है। ऐसा दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश और ओले गिरने से हुआ है। इसी बीच बालक रवि के बीमार होने की जानकारी हुई है। ये भी पढ़ेंःबड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर बताते हैं कि उसकी मां उपचार के लिए उसे अपने मायके (गड़वा) ले गई। वहां से अतर्रा ले जाया गया। अतर्र...
बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना

बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में आज यहां लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही निश्चित आमदनी योजना (यूनिवर्सल इनकम स्कीम) को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक पीली कोठी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक अच्छा निर्णय है। कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा  इससे उनकी स्थिति में सुधार होगा। कहा कि कर्जमाफी से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। वरना इसकी बार-बार जरूरत नहीं पड़ती। बैठक के अंत में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर कहा कि चुनाव ...
बांदा महिला डिग्री कालेज में धूमधाम से विशेष शिविर का शुभारंभ, छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बांदा महिला डिग्री कालेज में धूमधाम से विशेष शिविर का शुभारंभ, छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम तथा द्वितीय इकाई का विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जहां छात्राओं को शिविर में अनुशासित रहकर सेवाभाव की प्रेरणा दी गई। वहीं गीत-नृत्य के साथ अन्ना प्रथा पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। दीप जलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ   इस मौके पर विशेष शिविर का शुभारंभ समाजसेविका आशा सिंह व प्राचार्य डा बालकृष्ण पांडे के साथ डा. सबीहा रहमानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डा सबीहा रहमानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की रूपरेखा बताई। ये भी पढ़ेंः सुप्रीमकोर्ट से मायावती को झटका, कहा- मूर्तियों पर खर्च पैसा लौटाना होगा वहीं द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मिश्रा ने सात दिवसीय विशेष शिविर में...
बड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर

बड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह से तंग आकर अपनी पत्नी और बच्चे का गला रेत डाला। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वारदात देर रात की बताई जा रही है। तड़के 4 बजे की वारदात  बताया जाता है कि जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन ग्रामीण के गांव चुहकापुरवा के रहने वाले मूरत रैदान पुत्र टिरुवा का अपनी पत्नी उर्मिला (30) से विवाद हो गया। पहले रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद तड़के सुबह करीब 4 बजे के आसपास फिर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। ये भी पढ़ेंः बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में म...