Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में पानी को परेशान 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों का वोट डालने से इंकार, समझाने पर माने

बांदा में पानी को परेशान 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों का वोट डालने से इंकार, समझाने पर माने

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में उस वक्त प्रशासन में हड़कंप मच गया जब शहर के लगभग 1 दर्जन मोहल्ले के लोगों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। ये सभी लोग जिले में पेयजल संकट को लेकर परेशान हैं और कई दिन पहले ही पानी नहीं तो वोट नहीं, जैसे नारे लगाकर चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर चुके थे। अधिकारियों के पैरों तले खिसकी जमीन  आज जैसे ही प्रशासन को जानकारी हुई कि ये लोग वोट डालने से मना कर रहे हैं तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में आला अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ को जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ मौके पर भेजा। वहां कटरा, नुनिया मुहाल, न्यू मार्केट, छावी तालाब, लोधा कुआँ, बलखंडीनाका आदि मोहल्ले के लोगों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। बाद में अधिकारियों के जल्द ही समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन पर लोग वोट डालने को तैयार हुए। ये भी पढ़ेंः हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद...
बीएलओ सर्वे में खुलासाः बांदा जिले से 1.27 लाख मतदाता कहीं बाहर..

बीएलओ सर्वे में खुलासाः बांदा जिले से 1.27 लाख मतदाता कहीं बाहर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए बीएलओ सर्वे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिले के लगभग 1.27 लाख मतदाता कहीं बाहर हैं, बात साफ है कि इतने मतदाता नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इन मतदाताओं को अनुपस्थित या शिफ्टेड यानि कहीं और समायोजित होने की श्रेणी में रखते हुए इनकी अलग से सूची तैयार की है। हांलाकि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान की कोशिशों के तहत इनको वापस बुलाने के भरपूर प्रयास किए गए हैं। बबेरू में सबसे ज्यादा ऐसे वोटर  बताया जा रहा है कि ऐसे सबसे ज्यादा मतदाता 51 हजार, बबेरू विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। जानकारी मिली है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ स्तर अफसरों ने सर्वे किया तो इसकी जानकारी निकलकर सामने आई है। ये भी पढ़ेंः महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज बताया जाता है कि तीनों क्षेत्रों के कुल 81,266 मतदात...
बांदा में रात में घर से गायब हुआ युवक, सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला शव

बांदा में रात में घर से गायब हुआ युवक, सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को बांदा-मानिकपुर रेल ट्रैक पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव के मजरा दुबरिया निवासी पिंटू (24) का शव शनिवार सुबह बांदा-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। भाई ने कहा, मानसिक संतुलन था खराब  ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रामकेश ने बताया कि पिंटू मजदूरी करता था। वहां उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और कुछ दिन पहले परिवार के लोग उसे घर ले आए थे। शुक्रवार रात वह घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच बिना बताए कहीं चला गया। सुबह उसका शव मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में सास की डा...
बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो मासूम भाईयों की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नदी में शव उतराते दिखने पर परिवार के लोगों की इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बांदा के मर्का जिले के मिर्जापुर गांव के मजरा लउवा डेरा की है। वहां रहने वाले गुड्डू (7) पुत्र विनोद तथा बच्छराज (9) पुत्र राजेंद्र, दोनों चचरे भाई हैं और शुक्रवार को दोनों गांव के पास से निकली यमुना नदी में नहाने गए थे। अन्य युवकों के पहुंचने पर हुई जानकारी   लहरों की चपेट में आकर बच्छराज गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए गुड्डू ने भी नदी में छलांग लगा दी। बाद में दोनों ही नदी में डूब गए। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब गांव के दो युवक वहां नहाने पहुंचे। उन्होंने दोनों बच्चों के शवों को नदी में उतराते हुए...
बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों पर बोला हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों पर बोला हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू के जेपी इंटर कालेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था के लिए सरकार ने बुंदेलखंड को 9 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। सीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 3 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को अन्ना पशुओ की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए योजना बनाई गई है। साथ ही प्रत्येक जिले में गौशाला बनाई जा रही हैं। कहा कि हर जिले में 54,000 हेक्टेयर भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया है। अन्ना पशुओं से जल्द छुटकारा दिलाने का वादा  साथ ही 23 मई के बाद गौशाला न बनने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए व्यापक सिंचाई योजना बनाई है। इस दौरान सीएम योगी ने बिजली संकट और किसानों को कर्ज से राहत देने...
बांदा में फ्लाई ओवर पर बाइक-स्कूटी की टक्कर से युवक और मासूम की मौत, एक और ने तोड़ा दम

बांदा में फ्लाई ओवर पर बाइक-स्कूटी की टक्कर से युवक और मासूम की मौत, एक और ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कचहरी रेलवे क्रासिंग स्थित फ्लाई ओवर पुल पर बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई यह टक्कर वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण इतनी भीषण हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक 8 साल के मासूम और युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवक खुटला मोहल्ला निवासी आकाश (18) पुत्र फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से चिताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मरने वाले युवक और बच्चे की नहीं हुई पहचान  बताते हैं कि गुरूवार रात हुए इस हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसपर बैठे बालक की पहचान नहीं हो सकी है। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और बालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के शरीर पर नीली शर्ट, काले रंग की ...
हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद को तरसी जनता सड़क पर, बोली- ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’

हाल-ए-बांदाः पानी की बूंद-बूंद को तरसी जनता सड़क पर, बोली- ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बांदा की जनता सड़क पर उतर आयी है। नेताओं के लिए उनका एक ही संदेश है-'पानी नहीं तो वोट नहीं'। नाराज लोग 'पानी नहीं तो वोट नहीं' का बैनर टांगकर अपना विरोध जता रहे हैं। बैनर में स्पष्ट लिखा है किसी भी दल का उम्मीदवार और उनके समर्थन इलाके में वोट मांगने न आए। बांदा की जनता पानी की समस्या के निस्तारण के लिए सैकड़ों बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन के दर पर पहुंचे लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इसके लिए इन लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। फिलहाल चुनाव मतदान के ऐन मौके पर जनता भी इन्हें सबक सिखाने का ठान चुकी है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में 'पानी नहीं तो वोट नहीं' का बैनर टांगकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि न जनप्रतिनिधियों को उनकी फिक्र है और न अधिकारियों को। नहीं बदल रही नियति बुंदेलखंड का पानी के लिए तरसना विडंबना ही। बदनसीबी और राजनैतिक अन...
बांदा में अखिलेश का दावा, 4 चरणों में जीते, चौकीदार संग ठोकीदार को भी हटाने वाले साबित होंगे चुनाव

बांदा में अखिलेश का दावा, 4 चरणों में जीते, चौकीदार संग ठोकीदार को भी हटाने वाले साबित होंगे चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः धार्मिक स्थानों पर केवल समाजवादी लोगो ने काम किया। सबसे अधिक समाजवादी पेंशन कर्वी चित्रकूट के लोगों को दी। अब 2 से 3000 रुपए समाजवादी पेंशन का वादा करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाजवादी पार्टी द्वारा दिया गया लैपटॉप आज भी चल रहे हैं लेकिन बीजेपी ने लैपटॅाप का वादा करके भी नहीं दिया। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पलायन बुंदेलखंड के लोगों का है। कहा कि बुंदेलखंड में नौकरी नहीं, रोजगार नहीं और यहां तक कि कारखाने तक बंद कर दिए गए हैं। तंज कसकर ली चुटकी, कहा- पकौड़ा वाला बयान भी सोचकर दिया  इस मौके पर सपा प्रमुख ने जीएसटी, नोटबंदी और नीतिया, अबकी बार खो दी सरकार का नारा भी बुलंद किया। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए मोदी सरकार की चुटकी भी ली। कहा कि मोदी सरकार के सर्वेसवा ने बड़े ही सोच-समझकर और जान-बूझकर पकौड़ा बाने वाला बयान दिया था, ताकि इससे...
बांदा में किसान की हत्या का खुलासा, पत्नी-भांजा निकले हत्यारे, यह थी वजह..

बांदा में किसान की हत्या का खुलासा, पत्नी-भांजा निकले हत्यारे, यह थी वजह..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वही हुआ जिसका सबको शक था। दरअसल, हत्या का मुख्य कारण, पत्नी के अपने ही भांजे से अवैध संबंध बने। पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति अंगद वर्मा की हत्या की साजिश रच डाली थी। पुलिस ने हत्यारोपी भांजे और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा भज्जू का पुरवा निवासी अंगद वर्मा (35) की शुक्रवार तड़के अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पिटाई के बाद हत्या कर दी थी। हत्या को हादसा बनाना चाहते थे लेकिन सबूतों ने खोल दिया राज   उसके भाई जगजीवन राम की तहरीर पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि अंगद की पत्नी सुनीता ने गिरवां क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी भांजे प्रेमबाबू वर्मा के साथ मिलकर दोनों ने ...
बांदा में किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में..

बांदा में किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गए एक किसान की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई के बाद अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्यारे शव को अंगोछे के सहारे घसीटते हुए खेत पार सड़क तक ले गए और वहां बबेरू बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। खास बात यह है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद पत्नी ने दिन निकलने के बाद शोर मचाया और तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के भाई के बयान और पूछताछ में संदिग्ध भूमिका के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की यह वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र की है। पत्नी पर हत्या कराने का आरोप, पूछताछ में जुटी पुलिस  बताते हैं कि देहात कोतवाली के गुरेह गांव के मजरा भज्जू का पुरवा निवासी अंगद...