बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने पति की आत्महत्या में पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पत्नी पर आरोप है कि उसने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया है। यह मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस ने कमासिन ब्लॉक में तैनात महिला लिपिक को पति की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को जेल भेजा जा रहा है।
पति को आत्महत्या के लिए उकसाया
जानकारी के अनुसार, लगभग 5 साल पहले कमासिन ब्लाक में कार्यरत लिपिक संजय श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल खड़े किए थे।
ये भी पढ़ें: बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज
इसके बाद उनकी पत्नी रोली उर्फ कांती को अनुकंपा पर नौकरी मिल गई थी। 3 मार्च 2021 को स्व. संजय श्रीवास्तव की बहन सीमांजलि ने भाई की हत्या का आरोप लगाते हु...









