Saturday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बड़ी खबर

Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत

Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल मुख्यालय बांदा से आज शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई है। शहर के जाने-माने कालवनगंज के रहने वाले सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई। वह 67 साल की थीं और गुरुवार को ही ट्रूनेट मशीन से उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताते हैं कि कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थीं। उनके शव को मेडिकल कालेज के शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं इस घटनाक्रम से शहर के व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को पाॅजिटिव आई थी रिपोर्ट उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल से करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। मेडिकल कालेज के प्राचार्या डा. मुकेश यादव ने बताया है कि मुंबई में रहने वाली उनकी बेटी ने मां के अंतिम दर्शन का अनुरोध स्वास्थ्य विभाग से किया है। ये भी पढ़ें : Update Covdi 19 : बांदा में 1 साल क...
बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को कोरोना संक्रमण के दौरान सांस लेने में तकलीफ के होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होम आईसोलेशन में रह रहे थे। रविवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद आनन-फानन में उनको संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया। वहां उनको भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। लखनऊ-हरदोई और उन्नाव में प्रार्थनाएं जारी बताते चलें कि वहां पहले से सरकार के चार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। इसी बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनको संजय गांधी पीजीआइ ले जाया गया। वहां भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, लखनऊ से लेकर हरदोई और उन्नाव में कानून मंत्र...
Corona Fraud : लखनऊ में कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने का खुलासा, FIR

Corona Fraud : लखनऊ में कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने का खुलासा, FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ एक ओर कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर इसकी जांच रिपोर्ट में फर्जीबाड़े का भी खुलासा होने लगा है। देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में एक पीजीआई में जालसाजों ने दो मरीजों की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव बनाकर दे दी। इस गड़बड़ी को वहां के एक चिकित्सक ने पकड़ लिया। मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे का कहना है कि एफआईआर दर्ज हो गई है और जांच की जा रही है। राजधानी के PGI थाने में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू बताया जाता है कि जालसाजों ने 1500 रुपए में पीजीआई की फर्ज़ी कोरोना रिपोर्ट तैयार करके दो मरीजों को दे दी। इस रिपोर्ट को निगेटिव बनाया गया है। फर्जी रिपोर्ट को कार्डियोलॉजी विभाग के डा शशांक पांडे ने उस वक्त पकड़ लिया, जब वहां जमा हुई। वहां डाक्टर को इलाज से पहले दोनों में कोरोना के लक्षण मिले। तब पता...
बांदा से बड़ी खबर : नदी में नाना व दो नाती डूबे, दो की मौत-एक लापता

बांदा से बड़ी खबर : नदी में नाना व दो नाती डूबे, दो की मौत-एक लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से आज मंगलवार देर शाम एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। केन नदी में नहाने गए एक नाना और उसके दो नाती डूब गए। बाद में तलाश करने पर नाना और एक नाती का शव नदी से बाहर निकाला गया। वहीं एक नाती लापता है। उसकी नदी में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रात होने के कारण फिलहाल बच्चे की तलाश रोक दी गई है। सुबह फिर काम शुरु कराया जाएगा। परिवार में घटना को लेकर कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जसपुरा के बरेहटा गांव में हुई घटना बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र में बरेहटा गांव के रहने वाले शिव प्रसाद (55) पुत्र साधू निषाद आज शाम अपनी बेटी संगीता के दोनों बेटों 12 साल के आर्यन और 7 साल के आंशिक को लेकर केन नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि इस दौरान दोनों बच्चे नदी में नहाते वक्त डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख नाना उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। द...
बड़ी खबर : बांदा में दो महिलाओं समेत 7 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

बड़ी खबर : बांदा में दो महिलाओं समेत 7 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत 7 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी को आइसोलेट कराकर इलाज शुरू किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांटेक्ट सूची भी तैयारी की जा रही है, ताकि सभी की जांच कराई जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि सभी का इलाज शुरू कराया जा रहा है। ये सभी मरीज एंटीजेन जांच से पाॅजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल बताया जाता है कि सात पाॅजिटिव मिलने वाले मरीजों में छह जिले के बदौसा कस्बे के हैं, वहीं बाकी एक 38 साल का शख्स अतर्रा का रहने वाला है। इनमें बदौसा की एक 11 साल की बच्ची और 11 साल का ही एक बच्चा भी शामिल है। ये भी पढ़ेंः बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं वहीं 16 साल का बालक भी है। इसी तरह बदौसा के 48 व 38 साल के दो व्यक्ति भी कोरोना ...
बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया। उनको कोरोना होने के बाद इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। उधर, यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी के निधन से राजनीतिक गलियारे में हर कोई दुखी है। सीएम योगी ने रद्द किया अयोध्या दौरा उनके निधन की पुष्टि करते हुए सीएमएस डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनको सीवियर कोविड-19 निमोनिया था। ऐसे में वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम में थीं। बताया जाता है कि मंत्री कमल रानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड जैसी समस्याएं थीं। शुरु के 10 दिन उनकी तबीयत स्थिर रही, लेकिन बाद के 3 दिन में अचान...
बड़ी खबरः बांदा में कोरोना से सख्ती से निपटने को मजिस्ट्रेटों की तैनाती, प्रोटोकाल का ऐसे कराएंगे पालन..

बड़ी खबरः बांदा में कोरोना से सख्ती से निपटने को मजिस्ट्रेटों की तैनाती, प्रोटोकाल का ऐसे कराएंगे पालन..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमितों की संख्या 228 हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार इसे रोकने के लिए प्रयासरत हैं। शुक्रवार को आयुक्त और जिलाधिकारी ने बैठक करके बांदा शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना पर लगाम कसने के लिए चर्चा की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल भी मौजूद रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जिले में कंटेनमेंट जोन में 16 मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। इन सभी को कोविड-19 प्रोटोकाल का हर हाल में पालन कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर कलस्टर जोन में शिफ्ट में लगेगी ड्यूटी सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया है कि सभी की ड्यूटी शिफ्ट बाइज हर कलस्टर जोन में लगेंगी। यह शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी। इस दौरान वहां इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि लोग कोविड-19 के प्रोटोकाल क...
बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस की लापरवाही के मामले में अभी कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में एक आईपीएस अधिकारी को निलंबित किया है। इसी बीच बांदा में जेल पुलिस की लापरवाही की एक बड़ी घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जेल से सुरक्षा चक्रव्यूह तोड़ते हुए कारागार से निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर भाग निकला। इससे जेल अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जेल अधिकारियों की ओर से फरार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। डीआईजी ने जताई नाराजगी, बोले-लापरवाही हुई मामले की जांच करने लखनऊ से डीआईजी जेल बीआर वर्मा भी बांदा मंडल कारागार पहुंचे। लापरवाही बरतने पर एक जेलकर्मी को निलंबित कर दिया। तीन होमगार्डों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। जेल डीआईजी ने घटना पर नाराजगी जताई। कहा कि कैदी का भाग जाना दर्शाता है कि जेल कर्मियों से बड़ी लापरवाही हुई...
बड़ी खबर : बांदा में कुल 40 कोरोना पाॅजिटिव मिले, 28 सुबह-12 शाम को..

बड़ी खबर : बांदा में कुल 40 कोरोना पाॅजिटिव मिले, 28 सुबह-12 शाम को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आईं दो अलग-अलग रिपोर्ट्स में कुल 40 कोरोना पाजिटिव केस मिलने से अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। सुबह जहां 28 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने का खबर आई, तो वहीं शाम होते-होते दूसरी जांच रिपोर्ट में 12 और कोरोना संक्रमित मामले मिलने से खलबली बढ़ गई। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 185 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 115 हो गए हैं। बताते चलें कि जिले में बीते 4 से 5 दिन में तेजी से कोरोना केस बढ़े हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। तेजी से बढ़ रही कोरोना पाॅजिटिव की संख्या शुरू में एक से दो की संख्या में केस मिल रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को दो अलग-अलग रिपोर्ट में कुल 40 कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। बताते हैं कि रविवार को कुल 40 पाजिटिव केस मिले हैं, इनमें 26 अतर्रा क्षेत्र के और एक-एक नहरी और बिसंडा का तथा श...
Covid-19: बांदा में देर रात 7 नए संक्रमित मिले, कुल 145, एक्टिव 92

Covid-19: बांदा में देर रात 7 नए संक्रमित मिले, कुल 145, एक्टिव 92

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीती शाम जहां एक साथ 24 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आने से मची खलबली अभी थमी भी नहीं थी कि इसी बीच देर रात झांसी से आई रिपोर्ट में 7 और नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 8 साल की बच्ची और 3 महिलाएं तथा 3 पुरुष शामिल हैं। ये संक्रमित भी शहर के हाॅटस्पाॅट इलाकों के ही बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 145 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 92 हैं। वहीं 53 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। पहले मिले थे 24, एक कारोबारी की मौत भी बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार शाम को शहर में एक साथ 24 केस मिले थे। इतना ही नहीं अतर्रा के रहने वाले सर्राफा कारोबारी 55 वर्षीय नारायण सोनी की कोरोना से मौत हो गई थी। कोरोना से मौत का बांदा में यह पहला मामला है। इसके कुछ देर बाद 24 नए केस मिलने की सूचना आई। इनमें शहरी क्षेत्र के काफ...