Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा से बड़ी खबर : नदी में नाना व दो नाती डूबे, दो की मौत-एक लापता

Big news from Banda: drain and two drain in river, two dead-one missing

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से आज मंगलवार देर शाम एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। केन नदी में नहाने गए एक नाना और उसके दो नाती डूब गए। बाद में तलाश करने पर नाना और एक नाती का शव नदी से बाहर निकाला गया। वहीं एक नाती लापता है। उसकी नदी में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रात होने के कारण फिलहाल बच्चे की तलाश रोक दी गई है। सुबह फिर काम शुरु कराया जाएगा। परिवार में घटना को लेकर कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Big news from Banda: drain and two drain in river, two dead-one missing

जसपुरा के बरेहटा गांव में हुई घटना

बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र में बरेहटा गांव के रहने वाले शिव प्रसाद (55) पुत्र साधू निषाद आज शाम अपनी बेटी संगीता के दोनों बेटों 12 साल के आर्यन और 7 साल के आंशिक को लेकर केन नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि इस दौरान दोनों बच्चे नदी में नहाते वक्त डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख नाना उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। दोनों बच्चों को बचाने के चक्कर में वह भी डूब गए।

Big news from Banda: drain and two drain in river, two dead-one missing

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर परिजनों ने जाल डाला तो शिव प्रसाद और उनके एक नाती आर्यन के शव मिल गए।

ये भी पढ़ेंः ये भी पढ़ेंः बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं

वहीं दूसरे नाती आंशिक का अबतक कुछ पता नहीं है। बताते हैं कि शिव प्रसाद की बेटी संगीता की शादी पास के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महदनपुर गांव के कल्लू के साथ हुई थी। रक्षा बंधन पर संगीता बच्चों के साथ घर आई हुई थी। इसके बाद आज यह दुखद हादसा हो गया। परिजनों में कोहराम मचा गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बांदा : पुलिसकर्मी का आडियो वायरल होने के बावजूद नरैनी में नहीं रुका अवैध खनन, किसकी शह पर..?