UP : मशहूर बीड़ी कारोबारी, पूर्व सांसद, मेयर श्यामाचरण गुप्ता का निधन
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज के मशहूर बी़ड़ी कारोबारी, पूर्व सांसद, मेयर श्यामाचरण गुप्ता का निधन हो गया है। उनका निधन बीती रात नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ। दरअसल, कोरोना से संक्रमित श्यामाचरण को नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत लगातार चिंताजनक थी और उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। बताते हैं कि बीती रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं।
कोरोना से थे संक्रमित, दिल्ली में चल रहा था इलाज
बताते चलें कि श्याम ग्रुप के संस्थापक श्यामाचरण 2004 में समाजवादी पार्टी और 2014 में भाजपा से प्रयागराज लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। इससे पहले वह मेयर रह चुके थे। 9 फरवरी 1945 को उनका जन्म बांदा जिले में एक सामान्य परिवार में हुआ था। फिर उन्होंने प्रयागराज में व्यवसाय का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बता दें...