Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

पूर्व सांसद सावित्रीबाई फूले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Former MP Savitribai also resigns from Congress

समरनीति न्यूज, लखनऊः 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सांसद फूले ने कांग्रेस नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद सावित्रीबाई ने कहा है कि वह जल्द ही दलितों की आवाज उठाने के लिए अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगी। उन्होंने कहा कि अपनी नई पार्टी की घोषणा वह 19 जनवरी को लखनऊ में कर सकती हैं।

पहले बहराइच से थीं भाजपा सांसद

बताते चलें कि सावित्री बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद थीं और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ी थी। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी जहां एक और देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है, वहीं दूसरी ओर भारत को मनुस्मृति से चलाना चाहती है। आरोप लगाया था कि भाजपा दलित-पिछड़ा और मुस्लिमों की विरोधी पार्टी है जो देश से आरक्षण को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश चल रही है। भाजपा पर आरोपों के साथ ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम किया था। अब कांग्रेस भी छोड़ दी है।

ये भी पढ़ेंः विधायक के लिए दरोगाओं ने, न कुर्सियां छोड़ीं-न की दुआ-सलाम, नप गए

ये भी पढ़ेंः अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, बताई यह वजह..