Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजा खबर

यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम

यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी है। 36 घंटों में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। बाराबंकी-एटा और सोनभद्र के डीएम भी बदले अयोध्या, हापुड़, बाराबंकी, बांदा, अलीगढ़, एटा और सोनभद्र जैसे जिलों में नए डीएम भेजे गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि रविवार रात यूपी में योगी सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। पहली लिस्ट में 40 IAS के हुए थे तबादले कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया था। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में अभी और आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची- ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का तबादला, अमित आसेरी नए जिलाधिकारी https://samarneetinews.com/banda-dm-j-reebha-transferred-...
यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम

यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 3 भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के सगे 3 भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। घटना प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव की है। उधर, 3 भाई-बहन की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातम जानकारी के अनुसार गांव के विजय बहादुर यादव के 3 बच्चे तालाब में नहा रहे ते। इनमें सबसे बड़ी बेटी 12 साल, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 साल थे। तीनों बच्चे घर के सामने ही तालाब में नहाने लगे। ये भी पढ़ें: कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार  इसी दौरान तीनों तालाब में डूब गए। तीनों तालाब से बाहर नहीं निकले तो परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने ताला...
बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर

बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक मकान से 3 कुंटल की तिजोरी चोरी हो गई। तिजोरी चोरी होने की सूचना उसके मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी के खुलासे को इलाके के सीसीटीवी फुटैज खंगालना शुरू किया। 3 कुंटल की तिजोरी इतनी भारी-भरकम थी कि उसे लेकर जल्दी में दूर तक भागना मुश्किल था। तिजोरी को छिपाना भी आसान नहीं था। आखिरकार पुलिस ने तिजोरी चोरी करने वाले चोर को ढूंढ लिया। 6 घंटे के अंदर पुलिस तिजोरी चोर तक पहुंच गई। बेहद पुरानी है तिजोरी मामला बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, शहर के अलीगंज मोहल्ले में रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता के पुराने घर से 3 कुंटल की लोहे की तिजोरी चोरी हो गई। यह घटना अलीगंज में सेठ जी का बाड़ा में स्थिति मकान से हुई। ये भी पढ़ें: UP : शातिर लड़की ने Fake FB एकाउंट से युवती की आपत्तिजनक Photos की Viral पुलिस ने चोरी की घटना को अ...
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला पूरे देशभर में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को सबसे ज्यादा गर्म रहा। बांदा का तापमान सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। देशभर में भीषण गर्मी में बांदा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान गर्मियों में देश में सबसे ज्यादा रहा हो। झांसी-चित्रकूट और महोबा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए अलर्ट यूपी में पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की जा चुकी है। साथ ही हीट वेव का अलर्ट भी है। अब बांदा, झांसी, चित्रकूट और महोबा जिलों समेत पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। दरअसल, गुरुवार को सुबह से ही बांदा जिले में गर्मी के तेवर देखने को मिले। रात का तापमान भी ज्यादा रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-ब...
मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया है। गायिका आशा भोंसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताते चलें कि शनिवार (11 अप्रैल) को आशा भोंसले को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आज महान गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताते हैं कि आशा भोसले फेफड़ों की बीमारी और उम्र संबंधी समस्याओं से बीमार थीं। ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत महाराष्ट्र के संस्कृति मामलों के मंत्री आशीष शेलार का कहना है कि आशा भोंसले का अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में हो...
बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..

बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ा हादसा हो गया है। इसमें दो की मौत हो गई है। एक महिला घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक जाकर बैलगाड़ी में टकरा गई। यह हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो लोगों ने लगभग मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि जसपुरा और पैलानी के पियासी डेरा के पास देर रात यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, पैलानी के पियासी डेरा की किरन देवी (35) अपने रिश्तेदारों के साथ तेरहवीं कार्यक्रम में गई थीं। उनके साथ ममता (35), पूनम तथा कालका प्रसाद (26) और ललौली (फतेहपुर) के संदीप (18), थे। ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन  बताते हैं कि वहां से सभी लोग दो बाइकों से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सभी लोग दो बाइकों पर सवार ...
बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन हादसों में मासूम व युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाइयों को गंभीर हालत हो गए। दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसों से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। मासूम के मां-पिता की रो-रोकर बुरी हालत है। एक हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ है। वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। एक मृतक युवक कानपुर का, घायल भाई फतेहपुर के.. जानकारी के अनुसार, बुदेलखंड एक्सप्रेसवे हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर जानकारी के अनुसार, कानपुर के अकबरपुर झबइया गांव के सोनू (30) पुत्...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज रात बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यूपी के गाजियाबाद के लोनी में पुलिस ने एनकाउंटर में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के आरोपी को ढेर कर दिया है। गाजियाबाद के लोनी में मुठभेड़ बताते हैं कि बदमाशों और पुलिस के बीच लगभग 10 मिनट तक गोलियां चलीं। यह एनकाउंटर लोनी अंडरपास के पास हुआ। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मारा गया अमरोहा का जीशान एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश में लगभग 10 मिनट गोली चलीं। मारे गए बदमाश की पहचान अमरोहा के नगला सैफी के जीशान के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी ये भी पढ़ें: UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..  ...
बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग

बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में राइफल क्लब मैदान की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में राजनीतिक दलों व समाजसेवियों ने धरना दिया। धरने में सपा सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धरने के बाद सभी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। नीलामी को रद्द करने की उठाई मांग नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। धरना देने वाले समाजसेवियों ने कहा कि राइफल क्लब 150 साल पुराना ऐतिहासिक मैदान है। ये लोग हुए धरना-प्रदर्शन में शामिल धरना देने वालों में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा  खान, कांग्रेस नेता मो. इदरीश, जदयू की शालिनी पटेल, ए...
Breaking: बांदा गायत्री नगर में छात्रा ने लगाई फांसी, यह वजह..

Breaking: बांदा गायत्री नगर में छात्रा ने लगाई फांसी, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। घटना शहर के गायत्रीनगर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के समय घर पर अकेली थी छात्रा जानकारी के अनुसार, शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में रहने वाले वृंदावन वर्मा की बेटी खुशबू (18) पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। मां एक प्राइवेट स्कूल में काम करती हैं। पिता सब्जी बेचने का रोजगार करते हैं। आज घर में घटना के समय कोई नहीं था। ये भी पढ़ें: UP: लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत स्कूल से लौटकर छोटी बहन घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब नहीं खुला तो परिजनों को जानकारी दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चाचा सुरेशा का कहना है कि छात्रा के पिता की 2008 में मौत हो चुक...