
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बांदा में आज मंगलवार (21 अप्रैल) को ठीक बारात आने के दिन होने वाली दुल्हन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बारात से पहले दुल्हन की मौत की अनहोनी से कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारात वाले दिन दुल्हन की मौत से बारातियों को भी बड़ा झटका लगा है।
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
जानकारी के अनुसार, बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव के रामऔतार कोटार्य की बेटी श्वेता (19) की आज बारात आनी थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बारात के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं।
ये भी पढ़ें: बांदा: 3 कुंटल की तिजोरी हो गई चोरी-6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा चोर
देर रात रिश्तेदार डीजे पर नाचते-गाते रहे। रात में मेहंदी की रस्म भी पूरी हुई। मां रुकमणी ने पूरा कार्यक्रम कराया। फिर सभी लोग देर रात सो गए। बताते हैं कि आज मंगलवार सुबह अचानक श्वेता ने पेट दर्द की शिकायत की।
ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का तबादला, अमित आसेरी नए जिलाधिकारी
इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने अतर्रा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता का कहना है कि बारात झांसी से आनी थी। तैयारियां पूरी थीं।
6 बहनों में सबसे बड़ी थीं श्वेता
मृतका छह बहनों में सबसे बड़ी थी। अनहोनी से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना की जानकारी होने पर दुल्हा पक्ष के लोगों को भी बड़ा झटका लगा। दुल्हे पक्ष के लोग भी काफी दुखी हैं। उनकी खुशियों को भी ग्रहण लग गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन
